Bihar Weather: बिहार को अभी बारिश से राहत नहीं, आंधी-तूफान और वज्रपात का येलो अलर्ट; आगे कैसा रहेगा मौसम – Hindustan Hindi News

Bihar Weather: बिहार के लोगों को अभी बेमौसम बारिश और आंधी-तूफान से राहत नहीं मिलने वाली है। शनिवार को राजधानी पटना समेत के राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बारिश और आंधी का दौर रहा। रविवार को भी मौसम में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिल रहा। सुबह से ही कई जिलों में आसमान में बादल छाए हुए हैं और सुबह के वक्त ठंडी हवाओं से लोगों को अचानक ठंड का भी एहसास हो रहा है।

मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि आज बिहार के उत्तर-पश्चिम, उत्तर-मध्य एवं दक्षिण-पूर्व भाग के जिलों- मधेपुरा, पूर्णिया, सहरसा एवं सुपौल में मेघ गर्जन/ वज्रपात के साथ-साथ 40-50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। आईएमडी के मुताबिक, सीतामढ़ी, शिवहर, और मधुबनी में एक-दो स्थानों पर बारिश की संभावना है। इसके अलावा सुपौल, अररिया और किशनगंज में भी कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है।

रविवार के अलावा मौसम विभाग की माने तो अभी आगे भी बिहार के लोगों को मौसम का बदला हुआ रुप ही नजर आएगा। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि सोमवार को पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपाालगंज, सीवान और सारण में एक या दो स्थानों पर बारिश हो सकती है। इसके अलावा इस दिन सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज में भी बारिश का अनुमान है। 23 मार्च को पूरे बिहार में सभी जिलों के अंदर एक-दो स्थानों पर बारिश की संभावना है। 24 मार्च को पूरे बिहार में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है।

हालांकि, इसके बाद एक बार फिर मौसम करवट ले सकता है। 26 मार्च को एक बार फिर पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपाालगंज, सीवान और सारण में एक दो स्थानों पर बारिश का अनुमान है। इसके अलावा मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी, शिवहर, दरभंगा, समस्तीपुर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, सहरसा, रोहतास, भभूआ, भोजपुर, बक्सर, अरवल औऱ औरंगाबाद में भी एक दो स्थानों पर बारिश का अनुमान है।

मौसम विभाग ने रविवार को अररिया, किशनगंज, मधुबनी, शिवहर, सीतामढ़ी और सुपौल जिलों में वज्रपात और आंधी-तूफान का येलो अलर्ट जाारी किया है। इसके बाद 26 मार्च को बिहार के उत्तर पश्चिम, उत्तर-मध्य, उत्तर-पूर्व एवं दक्षिण-पश्चिम भाग के जिलों में मेघर्जन या वज्रपात के साथ-साथ तेज हवाएं चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसी तरह 27 मार्च को राज्य के अधिकांश भागों में वज्रपात तथा 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना हैं।

आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News