BJP Candidate List BMC: BJP की पहली लिस्ट में 66 उम्मीदवारों का ऐलान, जानें किस वार्ड से किसे मिला टिकट – News24 Hindi

—विज्ञापन—
BMC Election 2026 BJP Full Candidate List: मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन चुनाव 2026 के चुनाव कई मायनों में खास है. यह चुनाव पिछले पांच साल से टल रहे थे, जोकि इस बार 15 जनवरी को होंगे. 16 जनवरी को मतगणना होगी. एक ओर जहां इस चुनाव में 20 साल बाद उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे एक साथ उतर रहे हैं, वहीं अजित पवार की नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) ने BJP-शिंदे शिवसेना से दूरी बना अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है, वहीं दो सीटें तो ऐसी हैं, जहां अजित पवार की पार्टी ने शरद पवार की असली नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी से गठबंधन किया है. यह सीटें पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ की हैं. भाजपा ने भी बीएमसी चुनाव के लिए कमर कसते हुए अब मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के लिए 66 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है. जानें, लिस्ट में किस-किस को मिला कहां का टिकट?
यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र की सियासत में बड़ा बदलाव, जानें दो दशक से अलग ठाकरे बंधुओं के गठबंधन की इनसाइड स्टोरी
इस बीच, मुंबई में BJP ने NCP के साथ अलायंस से मना कर दिया है. वहीं NCP ने नवाब मलिक की लीडरशिप में चुनाव लड़ने का फैसला किया है. नवाब मलिक की लीडरशिप का विरोध करने वाले परिवार के तीन सदस्यों को NCP ने मैदान में उतारा है. मलिक की बेटी सना मलिक ने बताया, पहले भी 2017 में वह चुनाव में किस्मत आजमा चुकी हैं. सईदा खान और कप्तान मलिक भी चुनाव लड़ चुके हैं. अब कप्तान की बहू बुशरा मलिक के नाम की भी चर्चा है. आखिरी फैसला होता है तो यह तीनों भी किस्मत आजमाते नजर आ सकते हैं.
पिछले पांच सालों से टलते आ रहे पिछले पांच साल से टल रहे मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन चुनाव अगले महीने होंगे. महाराष्ट्र में लोकल बॉडी के चुनावों का ऐलान राज्य चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद लिया है. पहले फेज में संपन्न हुए म्युनिसिपल काउंसिल और नगर पंचायत के चुनाव में भाजपा गठबंधन को प्रचंड जीत मिली. अब नजरें दूसरे फेज में होने वाले मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन चुनाव 2026 की तरफ हैं. यह चुनाव अगले महीने की 15 तारीख को मुंबई समेत पूरे राज्य की 29 मेट्रोपॉलिटन नगर पालिकाओं के लिए होगी, जिनकी मतगणना 16 जनवरी को होगी.
यह भी पढ़ें: BMC चुनाव में सीट शेयरिंग पर बिहार वाली रार! BJP पर डिप्टी CM शिंदे का दवाब, कांग्रेस से रूठी NCP (SP)
न्यूज 24 पर पढ़ें मुंबई, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News