29 मार्च 2026,
रविवार
ताजा खबरें
राज्य
IPL 2026
US Israel-Iran War
पत्रिका स्पेशल
कुलिश जन्मशती वर्ष
राष्ट्रीय
बिजनेस
मनोरंजन
धर्म
स्वास्थ्य
खेल
राजनीति
विश्व
शिक्षा
ओपिनियन
टेक
ऑटोमोबाइल
लाइफस्टाइल
ई-पेपर
मेरी खबर
शॉर्ट्स
ई-पेपर
रायपुर
•
Love Sonkar
•
Mar 29, 2026
Board Exam Paper Leak: @अनुराग सिंह। माध्यमिक शिक्षा मंडल 12वीं बोर्ड परीक्षा के लीक हुए हिंदी प्रश्न पत्र ने सिर्फ परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े नहीं किए हैं, बल्कि अकादमिक कैलेंडर को भी पटरी से उतार दिया है। पहले जहां मई के पहले सप्ताह तक परिणाम जारी होने की उम्मीद थी, वहीं अब यह समयसीमा खिसकती नजर आ रही है।
मंडल द्वारा दोबारा 10 अप्रैल को हिंदी की परीक्षा कराने का निर्णय लिया गया है, लेकिन इस फैसले ने लाखों परीक्षार्थियों को नई दुविधा में डाल दिया है। गणित, जीव विज्ञान, कला और वाणिज्य संकाय के छात्र अब यह तय नहीं कर पा रहे हैं कि वे राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी पर ध्यान केंद्रित करें या फिर हिंदी विषय की दोबारा परीक्षा के लिए समय निकालें।
दरअसल, हाल के वर्षों में मंडल ने वर्ष में दो बार परीक्षा कराने की पद्धति लागू करने की दिशा में कदम बढ़ाए हैं, ताकि छात्रों को बेहतर अवसर मिल सके। लेकिन पेपर लीक जैसी घटनाओं ने इस पूरी व्यवस्था की गति को प्रभावित किया है। अब सवाल यह है कि क्या मंडल तय समयसीमा के भीतर दोनों परीक्षाएं और परिणाम घोषित कर पाएगा।
इसका सबसे ज्यादा नुकसान विद्यार्थियों को झेलना पड़ेगा। हिंदी विषय की दोबारा परीक्षा होने से परीक्षा के रिजलट भी देरी से आएंगे। जहां पहले रिजल्ट 10 मई के आसपास जारी होता था। अब इसके जून में आने की संभावना है। इसका असर खासकर उन पर ज्यादा पड़ेगा जो मेडिकल, इंजीनियरिंग और एमबीए जैसे कोर्सों में प्रवेश की तैयारी कर रहे हैं।
पुलिस प्रदेश के अलग-अलग जिलों के विद्यार्थियों से पूछताछ कर रही है। इसमें रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़ जैसे जिले शामिल हैं। इस दौरान उनके मोबाइल की जांच की गई और बयान लेने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया है। लेकिन पुलिस अब तक टेलीग्राम ग्रुप में प्रश्नपत्र फारवर्ड करने वाले तक नहीं पहुंच पाई है।
राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षाएं अप्रैल से ही शुरू हो रही हैं। हिन्दी का पेपर जहां 10 अप्रैल को होगा। उससे पहले ही 2 से 8 अप्रैल तक जेईई मेन के पेपर होंगे। उसके बाद 17 मई को जेईई एडवांस्ड, 3 मई को नीट यूजी परीक्षा, 11 से 31 मई तक काॅमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट परीक्षा, 4 मई को आईपीमैट और एनपैट परीक्षा होगी। ऐसे में जेईई की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं को काफी दिक्कते होंगी।
एक्सपर्ट व्यू…
पेपर लीक दुखद है, परीक्षा की पूरी व्यवस्था अच्छी होनी चाहिए। दोबारा पेपर से बच्चों पर अनावश्यक तनाव बढ़ेगा। यह समय परीक्षा से फ्री होकर प्रतियोगी परीक्षा पर ध्यान देेने का होता है। अभी बच्चे जेईई-नीट की परीक्षा में बैठेंगे।
बाकि बच्चों की तुलना में उनकी स्थिति डाउन हो सकती है। उनका मोरल भी डाउन रहेगा। पैरेंट्स को बच्चों को प्रोत्साहित करने की जरूरत है। ऐसी स्थिति में कुछ किया भी नहीं जा सकता है। बच्चे समय का प्रबंधन सही तरीके से करें। पढ़ाई के साथ माइंड फ्रेश भी रखें।
खबर शेयर करें:
शहर की खबरें:
रायपुर न्यूज़
अंबिकापुर न्यूज़
बिलासपुर न्यूज़
भिलाई न्यूज़
जगदलपुर न्यूज़
Published on:
29 Mar 2026 09:11 am
बड़ी खबरें
रायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
CG News: रामनवमी पर बड़ी सौगात, कमिश्नर के आदेश से राम जानकी मंदिर का दान भूमि वापस
CG Fraud: विदेशी मुद्रा के नाम पर ठगी, गिरोह का तीसरा आरोपी पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
CG News: पुलिस गाड़ी से तीन नाबालिग फरार, एक पकड़ाया दो की तलाश में जुटी पुलिस
Murder Case: 4 साल के बच्चे से लेकर युवा-बुजुर्ग की हत्या, आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई पुलिस
Petrol Diesel: रायपुर में पेट्रोल-डीजल का संकट नहीं, पाइपलाइन से हो रही सप्लाई, रोजाना 15 लाख लीटर की खपत
DOWNLOAD ON
Play Store
DOWNLOAD ON
App Store
Trending Topics
Rashifal
T20 World Cup 2026
PM Narendra Modi
Top Categories
राष्ट्रीय
मनोरंजन
स्वास्थ्य
राजस्थान
मध्य प्रदेश
Legal
Grievance Policy
This website follows the DNPA’s code of conduct
Statutory provisions on reporting (sexual offenses)
Privacy Policy
About Us
Code of Conduct
RSS
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.