Bokaro News: घर वालों ने मांगा था एक साल का वक्त, प्रेमी-प्रेमिका ने मौत को गले लगा लिया – Zee News

Bokaro Latest News: बोकारो में पेड़ पर फंदे से झूलता प्रेमी-प्रेमिका का शव पाया मिला. दोनों शादी में देरी होने से नाराज थे. पेड़ पर चढ़कर फंदे से लटककर जान दे दी. मामला गोमिया के चतरो चट्टी थाना क्षेत्र का है.
Trending Photos
Bokaro News: बोकारो जिले में प्रेमी-प्रेमिका ने शादी में देरी होने की वजह से जान दे दी. 5 मार्च, 2026, गुरुवार सुबह लड़की के घर से महज 100 मीटर की दूरी पर दोनों के शव एक ही फंदे से लटके पाए गए. बताया जा रहा है कि घरवालों ने दोनों की शादी करवाने के लिए एक साथ का वक्त मांगा था, लेकिन प्रेमी-प्रेमिका अपनी शादी जल्द करना चाह रहे थे, दोनों को दूरी बर्दाश्त नहीं हो रही थी. शादी में हो रही देरी से नाराज होकर एक प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. यह घटना चतरो चट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरपा गांव की है.

दरअसल, परिजनों ने सहमति बनाकर शादी के लिए दोनों से एक साल का समय लिया, लेकिन शायद भरोसे में नहीं ले सके. जिसका नतीजा हुआ कि गुरुवार की सुबह-सुबह एक पेड़ पर दो शव को फंदे के सहारे झूलता देखा गया. पुलिस पहुंचने से पहले आनन-फानन में ग्रामीणों की तरफ से दोनों शवों को नीचे उतारा गया. युवती की पहचान मुरपा गांव निवासी सावित्री कुमारी के रूप में हुई. वहीं, युवक को विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के डुमरिया टांड़ गांव निवासी फूलचंद मांझी के रूप में पहचाना गया. जिसके बाद युवती के परिजनों ने पुलिस और युवक के परिजनों को सूचना दी. 

दोनों के परिजनों का कहना है कि दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे और शादी की जिद्द कर रहे थे. मगर, हम लोगों ने एक वर्ष का समय लिया था. इसी बीच होली के एक दिन पहले मंगलवार को दोनों अपने-अपने घर से सरहुल मेला देखने जाने की बात कहकर घर से निकले, जिसके बाद से दोनों वापस नहीं लौटे. 

Add Zee News as a Preferred Source

गुरुवार को तीसरे दिन सुबह प्रेमिका (युवती) के घर से मात्र 100 मीटर की दूरी पर दोनों को एक पेड़ पर फंदे के सहारे लटका हुआ मिला. वहीं, सूचना पर पहुंची चतरो चट्टी थाना पुलिस का कहना है कि कारणों का पता नहीं चला है, छानबीन जारी है. दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
रिपोर्ट: मृत्युंजय मिश्रा
यह भी पढ़ें: धनबाद में 4000 करोड़ की पेयजल योजनाएं अधूरी: गर्मी से पहले कैसे बुझेगी प्यास?
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News