Bokaro News: बोकारो से दुबई गए प्रवासी मजदूर मनोज कुमार महतो की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. इस घटना के बाद से ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मौत कैसे हुई, अभी इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है.
Trending Photos
Bokaro News: कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम करने दुबई गए बोकारो के गोमिया के प्रवासी श्रमिक मनोज कुमार महतो की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. परिजनों को इसकी सूचना तब मिली जब पूरा परिवार रामनवमी की खुशियां मना रही थी, जिसके बाद खुशियों का माहौल मातम में तब्दील हो गया. इकलौते बेटे की असामयिक मौत से जहां माता-पिता हतप्रभ हैं, उन्हें विश्वास नहीं हो रहा कि बेटा दुनिया में नहीं रहा वहीं पत्नी पूरी तरह निःशब्द है.
मौत कैसे हुई, इस बात की जानकारी नहीं
मृतक गोमिया के चतरोचट्टी थाना क्षेत्र के बड़की सीधाबारा पंचायत का रहने वाला था और दुबई कमाने के लिए बीते 8 मार्च को एजेंट के माध्यम से घर से निकला था. इसी दौरान स्थानीय मुखिया रीतलाल महतो के मोबाइल पर उसके मौत हो जाने की खबर आई. लेकिन आखिर उसकी मौत हुई कैसे हुई यह न एजेंट बता रहा न संबंधित कंपनी द्वारा बताया जा रहा है. परिजन संबंधित कंपनी और स्थानीय एजेंटों से बार-बार संपर्क कर रही है, लेकिन मौत के अलग-अलग कारण बताया जा रहा है.
यह भी पढ़ें: Chhapra News: पंचायत भवन में एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट ने की आत्महत्या
गांव में पसरा मातम
वहीं, घटना की सूचना के बाद से पूरे सीधाबारा गांव में पूरी तरह मातम पसरा हुआ है. वहीं, इकलौते पुत्र के साथ-साथ इकलौते कमाऊ सदस्य की मौत ने बूढ़े माता-पिता, पत्नी को बेसहारा कर दिया है. परिवार सरकार से घटना की जांच कर पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द घर वापसी कराने की गुहार लगा रहें हैं.
रिपोर्ट: मृत्युंजय मिश्रा
झारखंड की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें Jharkhand News in Hindi और पाएं Jharkhand latest news in hindi हर पल की जानकारी । झारखंड की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.