Today’s Trending Bollywood News LIVE Updates: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट शादी के बाद पहली बार नए साल का जश्न मना रहे हैं। ऐसे में अंबानी परिवार 2025 नए साल का जश्न मनाने के लिए जामनगर पहुंच रहा है। इसकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर सामने आ रही हैं। ऐसे में इस सेलिब्रेशन में बॉलीवुड सेलेब्स भी जामनगर पहुंच रहे हैं, जिसमें शाहरुख खान अपनी पत्नी गौरी खान और बच्चों के साथ जामनगर पहुंचे। वहीं, सलमान खान भी यहां पहुंचने वाले हैं। हाल ही में वनतारा में नीता-मुकेश अंबानी ने भाईजान का बर्थडे सेलिब्रेट किया था। इसके साथ ही ‘बिग बॉस 18’ में एक बार फिर से विवियन डीसेना और करण वीर मेहरा के बीच तीखी बहस देखने के लिए मिल रही है। दोनों एक बार फिर से आमने-सामने आ गए हैं। बीते वीकेंड का वार एपिसोड में दोनों के बीच जुबानी जंग देखने के लिए मिली। शो से दोनों का एक प्रोमो भी सामने आया है। इसके साथ ही अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ ने 25वें दिन छप्परफाड़ कमाई की है। सैकनिल्क की रिपोर्ट की मानें तो रविवार को फिल्म ने 16 करोड़ की बंपर कमाई की है। वहीं, हिंदी में फिल्म ने 12.75 करोड़ का बिजनेस किया है। ऐसे में इसका टोटल इंडिया कलेक्शन 1157.35 करोड़ हो चुका है और हिंदी में मूवी ने कुल 753.9 करोड़ का बिजनेस कर लिया है।
राम चरण की फिल्म ‘गेम चेंजर’ का ट्रेलर 1 जनवरी को रिलीज हो रहा है। फिल्म 10 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। ऐसे में फिल्म मेकर दिल राजू ने जानकारी दी है कि फिल्म का प्री-रिलीज इवेंट दो दिनों का रखा गया है। ये 4-5 जनवरी को आयोजित होगा अगर पवन कल्याण इसके लिए अपॉइंटमेंट देते हैं तो। दिल राजू ने बताया कि इसके पहले फिल्म का एक इवेंट अमेरिका में आयोजित किया गया था, जो कि ग्रैंड सक्सेस रहा। इसकी सफलता के बाद अब दिल राजू इंडिया में ग्रैंड इवेंट रखना चाहते हैं और इसका हिस्सा डिप्टी सीएम पवन कल्याण भी होंगे। इवेंट की तारीख अभी तय नहीं की गई है, इसे तभी फाइनल किया जाएगा जब एक्टर और डिप्टी सीएम अपना टाइम देंगे। दिल राजू ने कहा कि इसे वो ऐतिहासिक बनाना चाहते हैं।
राम चरण की फिल्म ‘गेम चेंजर’ के ट्रेलर का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में एक्टर के फैंस ने उनका 256 फीट का कट आउट बना डाला है, जो कि फिल्म के ट्रेलर रिलीज से पहले काफी चर्चा में है।
राम चरण इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘गेम चेंजर’ को लेकर चर्चा में हैं। ऐसे में फैंस को इसके ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार है। मेकर्स ने फिल्म के ट्रेलर रिलीज का ऐलान कर दिया है। नए साल के मौके पर राम चरण के फैंस के लिए मेकर्स ने तोहफा देने का फैसला किया है और इसके ट्रेलर को 1 जनवरी को रिलीज किया जाएगा।
क्रिसमस 2024 सेलिब्रेशन की फोटोज सोशल मीडिया पर सामने आई है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि अनन्या पांडे, अर्जुन कपूर, जान्हवी कपूर, शिखर पहाड़िया, खुशी कपूर, वीर, सारा अली खान ने जामनगर में औरी के साथ क्रिसमस सेलिब्रेट किया।
https://www.instagram.com/p/DEKpjI6opJY/
अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ ने 25वें दिन छप्परफाड़ कमाई की है। सैकनिल्क की रिपोर्ट की मानें तो रविवार को फिल्म ने 16 करोड़ की बंपर कमाई की है। वहीं, हिंदी में फिल्म ने 12.75 करोड़ का बिजनेस किया है। ऐसे में इसका टोटल इंडिया कलेक्शन 1157.35 करोड़ हो चुका है और हिंदी में मूवी ने कुल 753.9 करोड़ का बिजनेस कर लिया है।
‘बिग बॉस 18’ में एक बार फिर से विवियन डीसेना और करण वीर मेहरा के बीच तीखी बहस देखने के लिए मिल रही है। दोनों एक बार फिर से आमने-सामने आ गए हैं। बीते वीकेंड का वार एपिसोड में दोनों के बीच जुबानी जंग देखने के लिए मिली। शो से दोनों का एक प्रोमो भी सामने आया है।
नए साल का जश्न सलमान खान अंबानी परिवार के साथ मनाने वाले हैं। ऐसे में वो भी जामनगर पहुंच चुके हैं। उनका सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच देखा जा सकता है। हाल ही में वनतारा में नीता-मुकेश अंबानी ने भाईजान का बर्थडे सेलिब्रेट किया था।
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट शादी के बाद पहली बार नए साल का जश्न मना रहे हैं। ऐसे में अंबानी परिवार 2025 नए साल का जश्न मनाने के लिए जामनगर पहुंच रहा है। इसकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर सामने आ रही हैं। ऐसे में इस सेलिब्रेशन में बॉलीवुड सेलेब्स भी जामनगर पहुंच रहे हैं, जिसमें शाहरुख खान अपनी पत्नी गौरी खान और बच्चों के साथ जामनगर पहुंचे।