Breaking News: संभल में हिंसा के बाद जिले में बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर रोक – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Breaking News in Hindi: नमस्कार, आज सोमवार 25 नवंबर का दिन है। खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज की बड़ी खबर देश की राजधानी नई दिल्ली से है। आज संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत होगी। 20 दिसंबर तक चलने वाले सेशन में वक्फ संशोधन बिल समेत 16 बिल आ सकते हैं। वहीं विपक्ष कई मुद्दों पर सरकार को घेर सकता है। एक खबर महाराष्ट्र चुनाव 2024 के नतीजों के बाद सरकार के गठन को लेकर है। आज महाराष्ट्र के सीएम का ऐलान हो सकता है। वहीं आज ही नई सरकार शपथ ले सकती है। ऐसे ही बड़ी खबरों के लिए बने रहें न्यूज 24 के साथ…
यूपी के संभल में बवाल के बाद 1 दिसंबर तक बाहर के व्यक्ति के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। यह रोक बाहरी व्यक्ति, सामाजिक संगठन और जनप्रतिनिधि पर है। फिलहाल संभल में नेट बंद हैं और पुलिस का सख्त पहरा है। कल सर्वे के दौरान समुदाय विशेष के लोगों ने पुलिस पर पथराव किया था, इसके बाद हुई हिंसा में 3 लोगों की मौत हो गई थी।

Written By
Rakesh Choudhary
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News