ताजा खबरें
राज्य
मौसम
बिहार चुनाव 2025
कुलिश जन्मशती वर्ष
पत्रिका स्पेशल
राष्ट्रीय
मनोरंजन
ज्योतिष
स्वास्थ्य
खेल
धर्म
राजनीति
विश्व
OTT
शिक्षा
ओपिनियन
ऑटो
टेक
गैजेट
लाइफस्टाइल
ब्यूटी
महिला
बिजनेस
क्राइम
जॉब्स
ई-पेपर
मेरी खबर
शॉर्ट्स
ई-पेपर
Live
नई दिल्ली
•
Satya Brat Tripathi
•
Aug 31, 2025
Breaking News in Hindi Today: विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने बताया कि चीन यात्रा पर प्रधानमंत्री ने सीमा पार आतंकवाद का मुद्दा उठाया। उन्होंने इस विशेष मुद्दे पर चीन का समर्थन मांगा। जैसा कि मैंने कहा, चीन ने इस मुद्दे के समाधान पर विभिन्न तरीकों से अपना समर्थन बढ़ाया है।
आज यानी 31 अगस्त 2025 की बड़ी खबरें, ब्रेकिंग न्यूज और ताज़ा अपडेट यहां पढ़ें।
2025-08-31 09:24:00 pm
राजस्थान विधानसभा का मानसून सत्र सुचारू रूप से चलाने के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में सीएम आवास पर हुई भाजपा विधायक दल की बैठक। इस बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की।
2025-08-31 09:09:37 pm
जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया कि एक सितंबर को आयोजित होने वाली कक्षा 10वीं और 11वीं की सभी परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। नई परीक्षा तिथियां जल्द ही घोषित की जाएंगी।
2025-08-31 08:48:36 pm
मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता मनोज जरांगे ने समर्थकों से शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने समर्थकों से उपद्रव नहीं करने को कहा।
2025-08-31 08:41:34 pm
2019 से लंबित लगभग 1,600 करोड़ रुपए का जीएसटी रिफंड करेगी दिल्ली सरकार। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इसको लेकर रविवार को बुलाई थी जीएसटी विभाग की बैठक
2025-08-31 08:34:36 pm
अमरीका के लिए सभी डाक बुकिंग सेवाएं अस्थायी रूप से निलंबित। अमेरिकी सीमा शुल्क विभाग की ओर से जारी नए नियमों में अस्पष्टता के चलते डाक बुकिंग सेवाएं अस्थायी रूप निलंबित
2025-08-31 08:31:51 pm
मौसम विभाग की ओर से बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी दी गई।
2025-08-31 08:26:25 pm
विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने बताया कि आज सुबह पीएम का पहला कार्यक्रम चीनी जनवादी गणराज्य के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ द्विपक्षीय बैठक थी। एक साल से भी कम समय में दोनों नेताओं के बीच यह दूसरी बैठक है। पीएम ने राष्ट्रपति जिनपिंग को 2026 में भारत में होने वाले BRIC शिखर सम्मेलन में आमंत्रित किया। दोनों नेताओं के बीच बहुपक्षीय मंचों सहित क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों और चुनौतियों पर भी चर्चा हुई।
विस्तृत खबर के लिए यहां क्लिक करें
2025-08-31 08:18:22 pm
पिथौरागढ़ में NHPC टनल में फंसे 19 मजदूर सुरक्षित निकाले गए। भूस्खलन के चलते शनिवार को बंद हो गया था टनल का रास्ता।
2025-08-31 07:22:40 pm
पश्चिम बंगाल विधानसभा सत्र के हंगामेदार होने के पूरे आसार हैं। सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने बिहार एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित राज्यों में बंगाली प्रवासी श्रमिकों पर कथित हमलों को लेकर निंदा प्रस्ताव लाने का फैसला किया है। वहीं, दूसरी तरफ भाजपा ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर ममता सरकार को घेरने की योजना बनाई है। विधानसभा का विशेष सत्र 1, 2 और 4 सितंबर को होगा, क्योंकि 3 सितंबर को करम पूजा के कारण राजकीय अवकाश है।
विस्तृत खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
2025-08-31 07:14:50 pm
राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से रविवार को दी गई जानकारी।
2025-08-31 07:03:23 pm
मनोज जरांगे पाटिल को एक और दिन आजाद मैदान में विरोध-प्रदर्शन की अनुमति। मुंबई पुलिस की ओर से दी गई मोहलत। अब वह आजाद मैदान में अपना विरोध-प्रदर्शन एक और दिन जारी रख सकते हैं।
2025-08-31 06:51:51 pm
छत्तीसगढ़ में TMC सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ FIR दर्ज। कोलकाता में भाजपा नेता लॉकेट चटर्जी बोलीं, वें वे देश के गृह मंत्री हैं। महुआ मोइत्रा ने जो कहा है वो बहुत ही खराब है, इसलिए उन पर FIR। मुझे लगता है कि उन्हें माफी मांगनी चाहिए, हम कल (सोमवार) विरोध प्रदर्शन करेंगे।
2025-08-31 06:43:22 pm
इजराइल के रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज की ओर से अबू ओबैदा के मारे जाने का किया गया दावा।
2025-08-31 06:37:51 pm
पिथौरागढ़ में NHPC की टनल का मुहाना भूस्खलन से बंद। टनल में फंसे NHPC के 19 मजदूर। मजदूरों को निकालने की कोशिश जारी।
2025-08-31 06:27:56 pm
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कुछ ही देर में गांधीनगर के सेक्टर 11 स्थित रामकथा मैदान में डायल 112 के तहत जनरक्षक अभियान का उद्घाटन करेंगे। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल भी मौजूद हैं।
2025-08-31 06:13:04 pm
SCO शिखर सम्मेलन के दौरान ताजिकिस्तान के राष्ट्रपति इमोमाली रहमान से मुलाकात पर पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, “ताजिकिस्तान के राष्ट्रपति इमोमाली रहमोन के साथ बातचीत करना हमेशा खुशी की बात है। भारत के व्यापार और सांस्कृतिक संबंध बढ़ रहे हैं, और यह एक अद्भुत संकेत है।”
2025-08-31 06:05:52 pm
महाराष्ट्र समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अबू आसिम आजमी ने मराठा आरक्षण एक्टिविस्ट मनोज जरांगे पाटिल से मुलाकात की
2025-08-31 05:57:57 pm
SCO समिट के लिए चीन पहुंचे पीएम मोदी ने ‘एक्स’ पर लिखा, नेपाल के प्रधान मंत्री केपी ओली से मिलकर खुशी हुई। नेपाल के साथ भारत के संबंध बहुत गहरे और बहुत खास हैं।
2025-08-31 05:47:49 pm
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘एक्स’ पर अपने पोस्ट में लिखा, “तियानजिन में SCO शिखर सम्मेलन के दौरान मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू से बातचीत की। मालदीव के साथ भारत का विकासात्मक सहयोग हमारे लोगों के लिए बहुत फायदेमंद है।”
2025-08-31 05:43:11 pm
एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट में भारत की यह लगातार दूसरी जीत। जापान के खिलाफ मैच में कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दो और मनदीप सिंह के एक गोल दागे। इस जीत के साथ भारत ने सुपर-4 चरण के लिए क्वालीफाई कर लिया है।
विस्तृत खबर के लिए यहां क्लिक करें
2025-08-31 05:34:01 pm
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज तियानजिन में शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन से इतर म्यांमार के राज्य सुरक्षा और शांति आयोग के अध्यक्ष वरिष्ठ जनरल मिन आंग ह्लाइंग से मुलाकात की।
2025-08-31 05:23:11 pm
SCO रिशेप्शन में पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने किया प्रधानमंत्री का स्वागत। एक ही मंच पर SCO के सभी सदस्य देश। SCO नेताओं का ग्रुप फोटे सेशन। SCO समिट में एक मंच पर शी जिनपिंग, व्लादिमीर पुतिन और पीएम मोदी।
2025-08-31 05:17:34 pm
कांग्रेस ने चुनाव आयोग को 89 लाख शिकायतें सौंपी, लेकिन सभी खारिज कर दी गईं
2025-08-31 05:11:48 pm
मौसम विभाग ने अगले 16 से 18 घंटे में बारिश के लिए अलर्ट जारी किया
बिलासपुर, शिमला समेत कई शहरों में भारी से अति भारी बारिश संभव
2025-08-31 04:56:36 pm
सुप्रिया सुले ने मराठा एक्टिविस्ट मनोज जरांगे से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मराठा आरक्षण मुद्दे पर चर्चा के लिए सर्वदलीय बैठक और महाराष्ट्र विधानमंडल का एक विशेष सत्र बुलाने की मांग की। उन्होंने कहा, “मैं पहले दिन से मांग कर रही हूं कि इस मुद्दे पर लोकतांत्रिक तरीके से चर्चा की जाए। इस सरकार को इतना बड़ा जनादेश मिला है। मुख्यमंत्री से मेरा विनम्र अनुरोध है कि चर्चा करें और तत्काल निर्णय लें। उनका अपना नारा है ‘सबका साथ, सबका विकास’, इसलिए सभी के लिए विकास सुनिश्चित करें।”
2025-08-31 04:33:35 pm
टोरेंट ग्रुप-यूएनएम फाउंडेशन की ओर से सरदार बाग को पुनर्विकसित किया गया है
2025-08-31 04:25:00 pm
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी मामला। TMC सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ FIR दर्ज। माना कैंप पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 196 और 197 के तहत FIR दर्ज।
2025-08-31 04:10:57 pm
भारी बारिश और भूस्खलन के चलते लिया गया फैसला
2025-08-31 03:57:25 pm
विशेषकर उत्तराखंड, दक्षिण हरियाणा, दिल्ली और उत्तरी राजस्थान में अधिक भारी बारिश संभव
2025-08-31 03:45:45 pm
चीनी राष्ट्रपति से मुलाकात के बात बोले पीएम मोदी, ‘दोनों देशों के मजबूत होंगे संबंध’
प्रधानमंत्री मोदी-राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने सीमा मुद्दे के समाधान की प्रतिबद्धता व्यक्त की
राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने पीएम मोदी से कहा, भारत-चीन को अपने संबंधों को ‘‘रणनीतिक’’ और ‘‘दीर्घकालिक परिप्रेक्ष्य’’ से देखना चाहिए।
2025-08-31 03:41:35 pm
रामबन में जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा, “हालात का जायज़ा लिया जा रहा है। लगातार भारी बारिश के कारण कई जगहों पर राजमार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है। NHAI और प्रशासन से बात करने के बाद पता चला है कि फिलहाल वैकल्पिक व्यवस्था मौजूद है, लेकिन जहां भूस्खलन के कारण सड़क क्षतिग्रस्त हुई है, उसे बहाल करने में 20-25 दिन लगेंगे, लेकिन फिलहाल वैकल्पिक व्यवस्था है। उधमपुर के आसपास के इलाकों में प्रभाव ज़्यादा रहा है…”
राजगढ़ में बादल फटने की घटना पर उमर अब्दुल्ला ने कहा, “…मैंने अधिकारियों से बात की और तत्काल राहत की घोषणा की। डीसी, एसपी, सभी ने मौके पर जाकर बचाव कार्य किया
2025-08-31 03:32:50 pm
लखनऊ स्थित पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में दो लोगों की मौत, पांच लोग घायल । लखनऊ DM विशाक जी ने बताया कि पुलिस टीम, इमरजेंसी रिस्पांस, SDRF टीम मौके पर पहुंच गई है। दो लोगों की मौत हो गई है। पांच लोग घायल हैं। विस्फोट का कारण क्या है और अन्य मुद्दों का पता लगाने के लिए पुलिस और अग्निशमन सेवा की टीमें यहां हैं।
2025-08-31 03:13:50 pm
आतंकियों के पास से हथियार भी बरामद
खबर शेयर करें:
Updated on:
31 Aug 2025 09:30 pm
Published on:
31 Aug 2025 03:28 pm
बड़ी खबरें
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
भारत-चीन में सीमा, संबंध और आतंकवाद सहित किन-किन मुद्दों पर हुई चर्चा: विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी
पश्चिम बंगाल विधानसभा का विशेष सत्र सोमवार से, SIR सहित कई मुद्दों पर हंगामे के आसार
राहुल गांधी हैं घुसपैठियों का सरगना…देश से मांगे माफी, वोटर अधिकार यात्रा को लेकर BJP का जोरदार हमला
PM मोदी सितंबर में जा सकते हैं मणिपुर, हिंसा भड़कने के बाद होगा पहला दौरा
BSF को मिली बड़ी कामयाबी, बॉर्डर पर 5 करोड़ का अवैध सोना जब्त
DOWNLOAD ON
Play Store
DOWNLOAD ON
App Store
Trending Topics
Asia Cup 2025
PM Modi
Bihar Elections 2025
Top Categories
राष्ट्रीय
मनोरंजन
स्वास्थ्य
राजस्थान
मध्य प्रदेश
Legal
Grievance Policy
This website follows the DNPA’s code of conduct
Statutory provisions on reporting (sexual offenses)
Privacy Policy
About Us
Code of Conduct
RSS
Copyright © 2025 Patrika Group. All Rights Reserved.