Breaking News in Hindi Today: परमाणु बम के बाद अब लाएंगे हाइड्रोजन बम: राहुल गांधी का बयान – Patrika News

ताजा खबरें
राज्य
मौसम
बिहार चुनाव 2025
कुलिश जन्मशती वर्ष
पत्रिका स्पेशल
राष्ट्रीय
मनोरंजन
ज्योतिष
स्वास्थ्य
खेल
धर्म
राजनीति
विश्व
OTT
शिक्षा
ओपिनियन
ऑटो
टेक
गैजेट
लाइफस्टाइल
ब्यूटी
महिला
बिजनेस
क्राइम
जॉब्स
ई-पेपर
मेरी खबर
शॉर्ट्स
ई-पेपर
Live
नई दिल्ली

Anand Prakash Yadav

Sep 01, 2025
Breaking News in Hindi Today: पटना में महागठबंधन की ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ का आज संपन्न हुई। समापन कार्यक्रम में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बीजेपी को वोट चोरी मामले में चेतावनी दी। उन्होने कहा​ कि महादेवपुरा में ‘वोट चोरी’ के रूप में परमाणु बम के बाद, हम जल्द ही हाइड्रोजन बम लाएंगे। वोट चोरी का सच देश की जनता के सामने आएगा।
आज यानि 01 सितंबर 2025 की बड़ी खबरें, ब्रेकिंग न्यूज और ताजा अपडेट यहां पढ़ें।
2025-09-01 03:03:33 pm
Supreme Court on SIR: सुप्रीम कोर्ट ने SIR पर बड़ी राहत देते हुए चुनाव आयोग को निर्देश दिया कि 1 सितंबर की समय सीमा के बाद भी दावों और आपत्तियों को स्वीकार किया जाए।
पूरी खबर यहां पढ़ें
2025-09-01 02:41:06 pm
पटना में महागठबंधन की ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ का आज समापन हो रहा है। पटना में जनसभा को संबोधित करते हुए आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार की धरती लोकतंत्र की जननी है। भाजपा बिहार में लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है। बिहार के मुख्यमंत्री इतनी बार पाला बदल चुके हैं कि लगता है इनका दिमाग़ काम करना बंद कर चुका है।
2025-09-01 02:15:37 pm
UPI Transactions: अगस्त महीने में यूपीआई ने नया रिकॉर्ड स्थापित किया है। UPI ट्रांजैक्शन 20 अरब डॉलर के पार पहुंच गया है। कुल 24.85 लाख करोड़ रुपए का हुआ लेनदेन हुआ है।
पूरी खबर यहां पढ़ें
2025-09-01 02:05:04 pm
चीन के तियानजिन में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ द्विपक्षीय बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, मुझे हमेशा लगता है कि आपसे मिलना एक यादगार बैठक होती है। हमें कई विषयों पर आपसी जानकारी साझा करने का भी अवसर मिला है और हम लगातार संपर्क में भी रहे हैं। 140 करोड़ भारतीय इस वर्ष दिसंबर में होने वाले हमारे 23वें शिखर सम्मेलन के लिए आपका बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।
2025-09-01 01:44:37 pm
आईसीसी ने महिलाओं के लिए खजाना खोल दिया और विजेता को मिलने वाली रकम में पिछले टूर्नामेंट के मुकाबले 297 परसेंट की बम्पर बढ़ोतरी की है।
पूरी खबर यहां पढ़ें
2025-09-01 01:41:17 pm
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने कहा कि, उत्तर-पश्चिमी राजस्थान पर एक परिसंचरण तंत्र बना हुआ है और मानसून ट्रफ रेखा अपनी सामान्य स्थिति से गुजर रही है। पूर्वी राजस्थान में अगले 48 घंटों तक भारी से अति भारी वर्षा का यह दौर जारी रहेगा। सोमवार को आज जयपुर, भरतपुर, अजमेर और उदयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में भारी से अति भारी वर्षा की गतिविधियां जारी रहने की आशंका है। जोधपुर संभाग के पूर्वी हिस्सों में भी अगले 24 घंटों तक भारी वर्षा होगी। 4 सितंबर से शुरू होकर 6-7 सितंबर तक भारी बारिश का एक और दौर शुरू होगा।
2025-09-01 01:33:00 pm
फगानिस्तान के कुनार और नंगरहार प्रांत में रात में 12 बजकर 47 मिनट पर जोरदार भूकंप से अबतक कुल 622 लोगों के मारे जाने की खबर है जबकि 1500 से ज्यादा लोग घायल भी हुए हैं। 
पूरी खबर यहां पढ़ें
2025-09-01 01:31:38 pm
चीन ने दुनिया का पहला 6G चिप लॉन्च किया है, जो कि वर्तमान में मौजूद इंटरनेट की स्पीड को 5 हजार गुना तक बढ़ा देगा।
पूरी खबर यहां पढ़ें
2025-09-01 01:25:01 pm
Army Helicopter Crash In Pakistan: पाकिस्तान में आज सेना के हेलीकॉप्टर क्रैश होने का मामला सामने आया है। इससे हड़कंप मच गया है।
पूरी खबर यहां पढ़ें
2025-09-01 01:19:07 pm
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान और चीन की यात्रा पूरी करने के बाद चीन के तियानजिन से स्वदेश के लिए रवाना हो गए। प्रधानमंत्री मोदी जापान में 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में शामिल हुए वहीं,चीन में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) समिति में हिस्सा लिया।
 
2025-09-01 01:18:46 pm
उत्तराखंड में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण चार धाम और हेमकुंड साहिब यात्रा को 5 सितंबर तक स्थगित किया गया है। मौसम विभाग ने राज्य में भारी बारिश की आशंका को लेकर रेड और ऑरेंज अलर्ट किया है। जिसके कारण गढ़वाल मंडल प्रशासन ने यात्रा स्थगित करने के आदेश जारी किया हैं।
2025-09-01 01:06:38 pm
हिमाचल प्रदेश के सोलन क्षेत्र में भारी लैंडस्लाइड हुई है। लैंडस्लाइड के कारण विश्व धरोहर कालका-शिमला रेल लाइन अवरुद्ध हो गई है। रेलवे ट्रैक पर बड़े पत्थर और पेड़ गिरने से ट्रेन संचालन ठप हो गया है। घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
2025-09-01 12:53:10 pm
भारत का रूसी तेल खरीदना अब आर्थिक से ज्यादा रणनीतिक मुद्दा बन चुका है। नई दिल्ली ने वाशिंगटन को साफ संदेश दिया है कि वह अपनी रणनीतिक स्वायत्ता बनाए रखेगा। वहीं, रूसी तेल खरीदने से भारत को 12.6 अरब डॉलर की बचत भी हुई है।
पूरी खबर यहां पढ़ें
2025-09-01 12:51:49 pm
पोस्ट ऑफिस अपने ग्राहकों से 4 तरह की एफडी/टीडी ऑफर करता है। सबसे अधिक ब्याज दर 5 साल की पोस्ट ऑफिस एफडी में मिल रहा है।
पूरी खबर यहां पढ़ें
2025-09-01 12:50:36 pm
हार में मतदाता सूची में हेरफेर के कांग्रेस के आरोपों पर चुनाव आयोग ने दिया करारा जवाब! कांग्रेस ने 89 लाख शिकायतें दाखिल करने का दावा किया, जबकि आयोग का कहना है कि कांग्रेस ने निर्धारित प्रक्रिया का पालन नहीं किया। 
पूरी खबर यहां पढ़ें
2025-09-01 12:46:19 pm
चीन के तियानजिन में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) ने सोमवार को पहलगाम आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की है। संगठन ने भारत के आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में “दोहरे मापदंड” स्वीकार्य नहीं होने के रुख पर सहमति जताई है। सदस्य देशों ने एक स्वर में आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में दोहरे मापदंड अस्वीकार्य होने की बात कही है।
2025-09-01 12:09:15 pm
Rajasthan Assembly Monsoon Session: राजस्थान विधानसभा का मानसून सत्र 1 सितंबर को शुरू हुआ, लेकिन पहले दिन ही सदन में जमकर हंगामा हुआ।
पूरी खबर यहां पढ़ें
2025-09-01 12:00:20 pm
चीन के तियानजिन में शंघाई सहयोग परिषद (SCO) के सदस्यों के सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “भारत पिछले चार दशक से आतंकवाद का दंश झेल रहा है। हाल ही में, हमने पहलगाम में आतंकवाद का घिनौना रूप देखा। इस दुख की घड़ी में जो मित्र देश हमारे साथ खड़े रहे मैं उनका आभार व्यक्त करता हूूं। पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने भारत ने SCO के सक्रिय सदस्य के रूप में हमेशा रचनात्मक और सकारात्मक भूमिका निभाई है।
2025-09-01 11:47:36 am
ITR Last Date: इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की आखिरी डेट 15 सिंतबर 2025 है। आयकर विभाग ने मई महीने में ही आईटीआर भरने की लास्ट डेट को बढ़ा दिया था।
पूरी खबर यहां पढ़ें
2025-09-01 11:38:21 am
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कर्नाटक के तीन दिवसीय दौरे पर आज पहुंचेंगी। मैसूर में राष्ट्रपति मुर्मू के दौरे से पहले चामुंडी हिल्स पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। राष्ट्रपति मुर्मू मैसूर में अखिल भारतीय वाणी एवं श्रवण संस्थान के हीरक जयंती समारोह में शामिल होंगी।
2025-09-01 11:20:54 am
​चीन के तियानजिन में SCO शिखर सम्मेलन स्थल पर कार्यवाही के बाद भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन एक ही कार में सवार होकर द्विपक्षीय बैठक स्थल के लिए एक साथ रवाना हुए। पीएम मोदी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।
2025-09-01 11:04:12 am
बिहार के पटना में महागठबंधन की ओर से ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ आज संपन्न होगी। सासाराम से 17 अगस्त को शुरू हुई यात्रा आज पटना में संपन्न होगी। पटना के गांधी मैदान में आमसभा का आयोजन होगा। लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पटना पहुंचे।
2025-09-01 10:38:40 am
भारत- पाकिस्तान नियंत्रण रेखा के पास बालाकोट के सामान्य क्षेत्र में आज सुबह संदिग्ध गविविधियां देखी गई। व्हाइट नाइट कोर के सतर्क जवानों ने गोलीबारी शुरू कर बॉर्डर पर आतंकी घुसपैठ को नाकाम कर दिया। बॉर्डर पर जवान हाई अलर्ट मोड पर तैनात किए गए हैं।
पूरी खबर यहां पढ़ें
2025-09-01 10:28:49 am
Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में सोमवार को जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। बढ़त के चलते भाव रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए हैं। 
पूरी खबर यहां पढ़ें
2025-09-01 10:27:43 am
पीएम मोदी ने SCO की मीटिंग में पहलगाम हमले का जिक्र किया। वहीं, पीएम मोदी जब रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की कैमेस्ट्री को पाकिस्तान के पीएम शहबाज टकटकी लगाए देख रहे थे।
पूरी खबर यहां पढ़ें
2025-09-01 10:26:26 am
अमेरिकी अदालत ने डोनाल्ड ट्रंप को लगातार दूसरा झटका दिया है! टैरिफ पर रोक के बाद, अब 10 अप्रवासी बच्चों के ग्वाटेमाला निर्वासन पर भी रोक लगा दी गई है।
पूरी खबर यहां पढ़ें
2025-09-01 10:09:48 am
राजस्थान की राजधानी जयपुर की लाइफलाइन बीसलपुर डेम में अब पानी की आवक कम हो चली है। आवक घटने से अब डेम के खुले तीन में से एक और गेट को जल संसाधन विभाग ने बंद ​कर दिया है। डेम के गेट संख्या 9 और 10 अभी एक मीटर हाइट पर खुला है और डेम से प्रति सैकंड 12020 क्यूसेक पानी की निकासी हो रही है।
2025-09-01 09:57:51 am
तियानजिन में शंघाई सहयोग परिषद के सदस्यों के सत्र में पीएम नरेंद्र मोदी ने संबोधन में कहा कि देश के विकास के लिए सुरक्षा, शांति और स्थिरता मुख्य आधार हैं। वहीं आतंकवाद, अलगाववाद और अतिवाद बड़ी चुनौती है। आतंकवाद किसी देश के लिए नहीं, बल्किपूरी मानवता के लिए एक साझा चुनौती है। आतंकवाद के कारण कोई देश, समाज और और कोई नागरिक इससे खुद को सुरक्षित नहीं समझ सकता। इसलिए भारत आतंकवाद के खिलाफ साझा लड़ाई पर जोर देता है। पहलगाम हमला मानवता में विश्वास रखने वाले हर देश और व्यक्ति को खुली चुनौती थी। ऐसे में प्रश्न उठना स्वाभाविक है कि क्या कुछ देशों का आतंकवाद को खुला समर्थन हमें स्वीकार्य हो सकता है। हमें स्पष्ट रूप से और एक स्वर में कहना होगा कि आतंकवाद पर कोई भी दोहरा मापदंड स्वीकार्य नहीं होगा। 
2025-09-01 09:49:02 am
चीन के तियानजिन में SCO सदस्य सत्र में अपने उद्घाटन भाषण में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा ​कि, “SCO के सभी सदस्य देश मित्र और साझेदार हैं। सदस्य देशों को अपने मतभेदों का सम्मान करना चाहिए और संवाद बनाए रखना चाहिए। सहयोग के दायरे को बड़ा बनाना चाहिए जिससे सभी देशों की क्षमताओं का पूरा उपयोग हो सके।
2025-09-01 09:46:17 am
Afghanistan Earthquake: अफगानिस्तान में आए 6.0 तीव्रता के भूकंप ने तबाही मचा दी है। इससे 250 लोगों की मौत हो गई है।
पूरी खबर यहां पढ़ें
2025-09-01 09:30:10 am
पटना में आज महागठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा का आयोजन हो रहा है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव समेत कई अन्य नेता शामिल हैं। पूर्व क्रिकेटर और टीएमसी नेता युसुफ पठान भी यात्रा में शामिल होंगे।
2025-09-01 09:21:53 am
पीटर नवारो ने टैरिफ के मुद्दे को भारत की जातीय परंपरा से जोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण दूसरे भारतीय की कीमत पर मुनाफा कमा रहे हैं। इसके साथ ही, मोदी के चीन दौरे पर भी अमेरिका को मिर्ची लगी है।
पूरी खबर यहां पढ़ें
2025-09-01 09:12:18 am
संजू सैमसन केसीएल में अबतक 30 छक्के लगा चुके हैं। उन्होंने अबतक छह मैचों की पांच पारियों में 73.60 की शानदार औसत से 368 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और 3 अर्धशतक निकले हैं।
पूरी खबर यहां पढ़ें
2025-09-01 09:10:28 am
महाराष्ट्र के बारामती में पोती को स्कूल छोड़ने जा रहे वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र दिनकर भागवत को तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी उसके बाद उनकी मौके पर मौत हो गई।
पूरी खबर यहां पढ़ें
2025-09-01 09:08:46 am
राजस्थान विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू हो रहा है। यह सत्र हंगामेदार रहने के आसार हैं। पक्ष-विपक्ष ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
पूरी खबर यहां पढ़ें
2025-09-01 09:07:03 am
राजस्थान विधानसभा के आज से होने वाले सत्र में प्रवर समिति के पास लंबित तीन विधेयक आएंगे, वहीं कैबिनेट से हाल ही मंजूर तीन नए विधेयक भी इसी सत्र में आएंगे।
पूरी खबर यहां पढ़ें
2025-09-01 08:49:58 am
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीन के तियानजिन शहर में 25वें एससीओ राष्ट्राध्यक्ष परिषद शिखर सम्मेलन को संबोधित करेंगेे। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूसी रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एससीओ राष्ट्राध्यक्ष परिषद शिखर सम्मेलन में विश्व नेताओं से चर्चा की।
2025-09-01 08:44:41 am
एशिया कप टी20 2025 का फैंस को बड़ी बेसब्री से इंतजार है। 9 सितंबर से शुरू होने वाले इस मेगा इवेंट से पहले हम आज आपको बताने जा रहे हैं कि एशिया कप टी20 में सबसे अच्‍छा औसत किस बल्‍लेबाज का रहा है।
पूरी खबर यहां पढ़ें:
2025-09-01 08:43:23 am
बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) में रोहित शर्मा से लेकर शुभमन गिल तक अधिकतर अनुबंधित भारतीय क्रिकेटरों ने प्री-सीजन फिटनेस टेस्ट दे दिया है, जिसके नतीजे भी सामने आ चुके हैं।
पूरी खबर यहां पढ़ें:
2025-09-01 08:42:00 am
नेपाल में 100 से ज़्यादा लोगों की किडनी अवैध रूप से निकालकर दिल्ली भेजे जाने के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है! रैकेट के सरगना समेत 5 गिरफ्तार, 5 साल से चल रहा था ये घिनौना खेल।
पूरी खबर यहां पढ़ें
2025-09-01 08:40:04 am
LPG Gas Cylinder Rate: आज से LPG गैस सिलेंडर के दाम में कटौती हुई है। कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम घटे हैं। हालांकि, घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
पूरी खबर यहां पढ़ें
2025-09-01 08:00:27 am
राजस्थान में राजधानी जयपुर समेत कई शहरों में देर रात से बारिश का दौर सक्रिय रहा है। प्रदेश में इस बार मानसून जमकर मेहरबान हुआ है और 20 से ज्यादा शहरों में अब तक सामान्य से बहुत अधिक बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में कई शहरों में तेज बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।

खबर शेयर करें:
Updated on:
01 Sept 2025 03:04 pm
Published on:
01 Sept 2025 08:19 am
बड़ी खबरें
राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग
1 सिंतबर के बाद भी स्वीकार किए जाएंगे डाक्यूमेंट्स, बिहार में SIR पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी राहत
झारखंड में नौ नक्सलियों ने किया सरेंडर, पांच एके-47 समेत कई हथियार भी पुलिस को सौंपे
अफगानिस्तान में क्यों और कैसे आया जोरदार भूकंप ? भारत और पाकिस्तान पर क्या हुआ असर
नौकरियों में अब महिलाओं का दबदबा, विदेश में MBA करने वाली भारतीय छात्राओं के भी आंकड़े बढ़े; पढ़ें रिपोर्ट
हिमाचल में लगातार बारिश से तबाही, लैंडस्लाइड की चपेट में आए बाप-बेटी समेत 4 लोगों की मौत
DOWNLOAD ON
Play Store
DOWNLOAD ON
App Store
Trending Topics
Asia Cup 2025
PM Modi
Bihar Elections 2025
Top Categories
राष्ट्रीय
मनोरंजन
स्वास्थ्य
राजस्थान
मध्य प्रदेश
Legal
Grievance Policy
This website follows the DNPA’s code of conduct
Statutory provisions on reporting (sexual offenses)
Privacy Policy
About Us
Code of Conduct
RSS
Copyright © 2025 Patrika Group. All Rights Reserved.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News