Breaking News Live: हिमाचल-उत्तराखंड-कश्मीर में पर्यावरण संकट पर सुप्रीम कोर्ट सतर्क, CJI ने जल्द सुनवाई का… – News18 Hindi

पंजाब के कई जिले लगातार बारिश के कारण बाढ़ की चपेट में हैं. इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया और मुख्यमंत्री भगवंत मान से बात की तथा राज्य में बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया. टेलीफोन पर बातचीत के दौरान राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने गृह मंत्री को मौजूदा स्थिति तथा प्रभावित लोगों के बचाव और राहत के लिए उठाए गए कदमों के बारे में जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि शाह ने बाढ़ से निपटने के लिए दोनों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया.
हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में बिगड़ती पर्यावरणीय स्थिति को लेकर दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई का आश्वासन दिया है. मुख्य न्यायाधीश (CJI) बीआर गवई ने सोमवार को इस संबंध में कहा कि अदालत इस मामले को शीघ्र सूचीबद्ध करेगी.
इस याचिका में पहाड़ी राज्यों में लगातार हो रहे भूस्खलन, बाढ़ और अन्य प्राकृतिक आपदाओं का जिक्र करते हुए तर्क दिया गया है कि अनियंत्रित निर्माण और पर्यावरण असंतुलन के कारण आपदाओं का खतरा तेजी से बढ़ रहा है. याचिकाकर्ता ने मांग की है कि अदालत केंद्र और राज्य सरकारों को इस दिशा में ठोस कदम उठाने और आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लिए दीर्घकालिक नीति बनाने के निर्देश दे.
सुप्रीम कोर्ट से की गई इस जल्द सुनवाई की मांग ऐसे समय में आई है, जब हाल ही में इन राज्यों में भारी बारिश और भूस्खलन से दर्जनों लोगों की मौत हुई और बुनियादी ढांचा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.
यमुनानगर स्थित हथिनी कुंड बैराज से लगातार भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने से दिल्ली और आसपास के इलाकों में बाढ़ का खतरा गहराता जा रहा है. रविवार सुबह 9 बजे तक बैराज से 3,29,313 क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जो अगले 24 घंटों में दिल्ली पहुंचने की संभावना है.
अधिकारियों के मुताबिक सुबह 7 बजे तक 2,72,000 क्यूसेक, उसके बाद 8 बजे तक 3,11,032 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था. लगातार हर घंटे लाखों क्यूसेक पानी छोड़े जाने से यमुना का जल स्तर बढ़कर 204.99 मीटर तक पहुंच चुका है.
गौरतलब है कि पिछले साल 11 जुलाई 2023 को हथिनी कुंड बैराज से 3.6 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया था, जिसके बाद दिल्ली में यमुना उफान पर आ गई थी और कई निचले इलाके जलमग्न हो गए थे. मौजूदा स्थिति भी 2023 जैसे हालात बनने का संकेत दे रही है.
दिल्ली प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग अलर्ट पर हैं. निचले इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजने की तैयारी तेज कर दी गई है. बाढ़ नियंत्रण कक्ष को हाई अलर्ट पर रखा गया है और यमुना किनारे तैनात टीमों को चौकसी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं.
जम्मू-कश्मीर में पुंछ जिले के मेंढर में शनिवार देर रात संदिग्ध गतिविधि देखी गई. सूत्रों के मुताबिक, नियंत्रण रेखा (LoC) पर पांच आतंकियों के एक समूह ने भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश की. हालांकि सतर्क जवानों ने तुरंत जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग शुरू कर दी. सेना ने आतंकियों की गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब भारी मशीनगन और रॉकेट लॉन्चर से दिया. अभी भी ऑपरेशन जारी है और इलाके में सर्च अभियान तेज कर दिया गया है.
हरियाणा के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर मैनपाल बादली को कम्बोडिया में पकड़ लिया गया है. हरियाणा पुलिस ने उस पर 7 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था. बताया जा रहा है कि भारत की केंद्रीय एजेंसियां और हरियाणा पुलिस की टीमें इस समय कम्बोडिया में मौजूद हैं और किसी भी वक्त इस गैंगस्टर को भारत लाया जा सकता है.
29 अगस्त 2018 को मैनपाल बादली परोल पर जेल से बाहर आया था. इसके बाद वह विदेश भाग गया और वहीं से अपने गैंग को ऑपरेट करने लगा. हरियाणा और आसपास के राज्यों में कई संगीन वारदातों में उसका नाम सामने आया है.
मनोज जरांगे के नेतृत्व में मराठा प्रदर्शनकारी आजाद मैदान और साउथ मुंबई के विभिन्न क्षेत्रों पर कब्जा जमाए हुए हैं. सोमवार होने के कारण सभी दफ्तर खुल रहे हैं, ऐसे में साउथ मुंबई की सड़कों पर प्रदर्शनकारियों के कारण लंबा जाम लग सकता है. मुंबई पुलिस ने सोमवार सुबह साउथ मुंबई की ओर जाने वाले वाहन चालकों को ट्रैफिक में रुकावट की चेतावनी दी है.
मुंबई पुलिस ने एक्स पर पोस्ट में कहा, ‘हमें मुंबईवासियों को हुई असुविधा के लिए गहरा खेद है, क्योंकि आंदोलन के कारण बड़ी संख्या में लोगों और वाहनों के शहर में प्रवेश के कारण दक्षिण मुंबई की ओर उनका आवागमन प्रभावित हुआ. हमने कड़ी मेहनत की और असुविधा को कम करने की पूरी कोशिश की.’
We sincerely regret the inconvenience caused to Mumbaikars as their commute towards South Mumbai was affected due to entry of large number of people and vehicles into the city for the ongoing agitation. We worked hard and tried our best to minimise the inconvenience.
— मुंबई पोलीस – Mumbai Police (@MumbaiPolice) August 29, 2025

महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण मुंबई में मराठा नेता मनोज जरांगे पाटिल के अनशन का आज चौथा दिन है. उन्होंने ऐलान किया है कि वह सोमवार से पानी पीना भी बंद कर देंगे. जरांगे ने कहा, ‘बिना आरक्षण मैं वापस नहीं जाऊंगा. सोमवार से मैं पानी पीना बंद कर दूंगा, क्योंकि सरकार मेरी मांगें नहीं मान रही है. हमारी मांग संवैधानिक रूप से वैध है.’

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News