Breaking News Today 11 April LIVE: पाकिस्तान पहुंचा ईरान की प्रतिनिधिमंडल, अमेरिका से बातचीत आज – India.Com

click this icon for latest updates
follow:telegram India.com

Breaking News Today 11 April LIVE Updates: अमेरिका से बातचीत के लिए ईरान का प्रतिनिधिमंडल संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघर ग़ालिबफ के नेतृत्व में इस्लामाबाद पहुंच गया है. बातचीत शनिवार (आज) दोपहर को शुरू होनी है. अमेरिका की तरफ से उपराष्ट्रपति जेडी वैंस प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई कर रहे हैं.

पाकिस्तान रवाना होने से पहले अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि अगर ईरान ईमानदारी से बातचीत करता है अमेरिका खुले दिल से आगे बढ़ने को तैयार है. लेकिन किसी भी तरह के धोखे को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. वेंस ने कहा कि हम बातचीत को लेकर आशान्वित हैं. उन्होंने कहा कि अमेरिका का रुख इस बात पर निर्भर करेगा कि ईरान कितनी रचनात्मकता के साथ वार्ता में शामिल होता है. उन्होंने अपने बयान को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निर्देशों के अनुरूप बताया.
यह वार्ता ऐसे समय हो रही है जब अमेरिका और ईरान के बीच दो हफ्ते का युद्धविराम लागू है. बातचीत में इजरायल द्वारा लेबनान में की जा रही कार्रवाई को बड़ा मुद्दा माना जा रहा है. ईरान की मांग है कि लेबनान में हमले रोके जाएं. जबकि इजरायल हिजबुल्लाह को पूरी तरह से खत्म करने पर अड़ा हुआ है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिकी वार्ताकार शनिवार को पाकिस्तान में ईरानियों के साथ होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने पर चर्चा करेंगे. उन्होंने जोर देकर कहा कि यह महत्वपूर्ण वैश्विक ऊर्जा जलमार्ग जल्द ही खुल जाएगा चाहे ईरान का सहयोग मिले या न मिले. ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ किसी भी समझौते में उनका मुख्य ध्यान यह सुनिश्चित करना है कि तेहरान परमाणु हथियार हासिल न कर सके.
NASA का Artemis II मिशन सफलतापूर्वक पूरा हो गया है. इस मिशन में चार सदस्यों वाले क्रू—रीड वाइज़मैन, विक्टर ग्लोवर, क्रिस्टीना कोच और जेरेमी हैनसेन ने Orion अंतरिक्ष यान में सवार होकर चंद्रमा के चारों ओर 10 दिनों की ऐतिहासिक यात्रा पूरी की और सुरक्षित रूप से धरती पर लौट आए हैं. उनके आगमन से पहले, NASA ने बताया था कि अंतरिक्ष यात्रियों ने 690,000 मील से अधिक की यात्रा पूरी की है. इस मिशन के दौरान, क्रू ने पृथ्वी से 248,655 मील की दूरी तय करके एक नया दूरी रिकॉर्ड बनाया.
भारत के पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री मंत्री हरदीप सिंह पुरी कतर दौरे पर हैं. पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दोहा में अपनी दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा के दौरान उच्च स्तरीय बैठकें कीं. इस दौरान भारत और कतर ने व्यापार, ऊर्जा और सांस्कृतिक सहयोग जैसे अहम क्षेत्रों में अपने रणनीतिक रिश्तों को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई है.
Breaking News Today LIVE in Hindi: NASA का Artemis II मिशन सफलतापूर्वक पूरा हो गया है. इस मिशन में चार सदस्यों वाले क्रू—रीड वाइज़मैन, विक्टर ग्लोवर, क्रिस्टीना कोच और जेरेमी हैनसेन ने Orion अंतरिक्ष यान में सवार होकर चंद्रमा के चारों ओर 10 दिनों की ऐतिहासिक यात्रा पूरी की और सुरक्षित रूप से धरती पर लौट आए हैं.
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले शिवेन्द्र राय को हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव है. वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से इतिहास में एमए … और पढ़ें
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
Subscribe to Our Newsletter Today!
Breaking News Today 11 April LIVE: पाकिस्तान पहुंचा ईरान की प्रतिनिधिमंडल, अमेरिका से बातचीत आज
Breaking News Today: थाईलैंड से भारत लाया जाएगा मोस्ट वांटेड गैंगस्टर साहिल चौहान
‘जहाजों में लोड हो रहे खतरनाक हथियार…’, ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी, जानें किस बात पर भड़के?
हमारी उंगली ट्रिगर पर… सीजफायर डील से पहले ईरान की चेतावनी, ट्रंप बोले- सिर्फ बातचीत के लिए आपको रखा जिंदा
एक ही रास्ता… लेकिन नियम अलग, Suez में टोल देना ठीक तो होर्मुज में क्यों नहीं? यहां समझें पूरा गणित
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News