Breaking News Today 2 April LIVE: : डोनाल्ड ट्रंप का संबोधन, जानिए अमेरिका राष्ट्रपति ने क्या ऐलान किया – India.Com

click this icon for latest updates
follow:telegram India.com

Breaking News Today 2 April:  ईरान से जारी जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश को संबोधित किया है. ट्रंप ने कहा कि महीने भर से ईरान से युद्ध जारी है और अमेरिकी सेना सफलता हासिल कर रही है. डोनाल्ड ट्रंप ने ये भी कहा कि किसी भी कीमत पर ईरान को परमाणु बम हासिल नहीं करने देंगे. ट्रंप ने एक बार फिर दोहराया कि ईरान की एयरफोर्स और नेवी तबाह हो चुकी हैं.

इस बीच अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने कहा कि ईरान ने ऐसी मिसाइलें बना ली हैं जो यूरोप के अंदर तक पहुंचने में सक्षम हैं. उन्होंने तेहरान के खिलाफ अमेरिका की चल रही सैन्य कार्रवाई का बचाव करते हुए, ईरान के हथियार कार्यक्रम से पैदा होने वाले बड़े वैश्विक खतरे की चेतावनी दी.
फॉक्स न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में रूबियो ने कहा कि ईरान की ओर से हाल ही में किए गए मिसाइल परीक्षणों ने ऐसी क्षमताओं का प्रदर्शन किया है, जिन्हें पहले ईरान नकारा रहा है। उन्होंने दावा क‍िया क‍ि ये मिसाइलें यूरोप के काफी अंदर तक पहुंच सकती हैं.
रूबियो ने फॉक्स न्यूज को बताया कि मिसाइल का यह खतरा, ईरान की ओर से अपनी सैन्य पहुंच का विस्तार करने के बड़े प्रयासों का ही एक हिस्सा है. इन प्रयासों में लंबी दूरी की ऐसी प्रणालियां विकसित करना भी शामिल है, जो अंततः संयुक्त राज्य अमेरिका को भी निशाना बना सकती हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार, 1 अप्रैल को 7 लोक कल्याण मार्ग पर कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (सीसीएस) की एक विशेष बैठक की. इसमें पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के बीच विभिन्न मंत्रालयों द्वारा उठाए गए कदमों की समीक्षा की गई और आगे की रणनीति पर चर्चा हुई.
प्रधानमंत्री ने आम लोगों की जरूरतों की उपलब्धता की समीक्षा की और कहा कि इस वैश्विक संकट का असर नागरिकों पर न पड़े, इसके लिए हर संभव प्रयास किए जाएं. उन्होंने यह भी कहा कि लोगों तक सही जानकारी पहुंचे, ताकि अफवाहों को रोका जा सके. बैठक में कैबिनेट सचिव ने बताया कि पेट्रोलियम उत्पादों, खासकर एलपीजी और एलएनजी की सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए गए हैं.
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले शिवेन्द्र राय को हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव है. वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से इतिहास में एमए … और पढ़ें
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
Subscribe to Our Newsletter Today!
Breaking News Today 2 April LIVE: : डोनाल्ड ट्रंप का संबोधन, जानिए अमेरिका राष्ट्रपति ने क्या ऐलान किया
‘ईरान से जल्द निकलेंगे, लेकिन फिर बरस सकते हैं बम…’, डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान, NATO छोड़ने का भी इशारा
ईरान में हो ही गया तख्तापलट! ट्रंप जिसे चाहते थे उसे नहीं मिली पावर, जानें कौन है नया राष्ट्रपति
क्या है NATO? इससे अलग होने की धमकी क्यों दे रहे ट्रंप? समझें अमेरिका का छूटा साथ तो कितना बदल जाएगा वर्ल्ड ऑर्डर
मिडिल ईस्ट में ‘टेक वॉर’ की शुरुआत! ईरान ने Amazon के हेडक्वार्टर पर दागी मिसाइल, बहरीन सरकार का दावा
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News