click this icon for latest updates
Breaking News Today 25 March: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह करीब 11:30 से 12 बजे के बीच जेवर में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे. पीएम मोदी हैलीपेड से सीधे टर्मिनल बिल्डिंग में आएंगे और निरीक्षण करेंगे.
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन समारोह के लिए सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद कर दी गई हैं. यरपोर्ट उद्घाटन समारोह में सुरक्षा के लिए 7000 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है. 300 सीसीटीवी के जरिए पूरे आयोजन की निगरानी की जाएगी. बता दें कि इस एयरपोर्ट का पहला चरण 11,282 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है. यह एक बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा है जिसकी अनुमानित लागत 29,560 करोड़ रुपये है.
पश्चिम एशिया में छिड़ी लड़ाई अभी थमती नहीं दिख रही है. अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने कहा है कि ईरान के खिलाफ अपने सैन्य अभियानों में अमेरिका तय समय पर या उससे आगे चल रहा है और उसे उम्मीद है कि वह अपने लक्ष्यों को कुछ हफ़्तों में पूरा कर लेगा. पेरिस में G7 की बैठक के बाद रूबियो ने कहा कि इस मिशन को शुरू से ही स्पष्ट रूप से परिभाषित किया गया था. उन्होंने कहा कि हम ईरान की मिसाइल और ड्रोन बनाने की क्षमता को नष्ट कर देंगे.
उन्होंने आगे कहा कि इस अभियान का उद्देश्य “मिसाइल लॉन्चरों की संख्या को भी काफी हद तक कम करना है, ताकि वे इन चीजों की आड़ में छिपकर परमाणु हथियार न बना सकें और दुनिया को धमका न सकें. इस दौरान रूबियो ने जमीनी सैनिकों की जरूरत से इनकार करते हुए कहा कि लक्ष्यों को इसके बिना भी हासिल किया जा सकता है.
देश-दुनिया से जुड़ी खबरों के लिए हमारे साथ बने रहें…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले शिवेन्द्र राय को हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव है. वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से इतिहास में एमए … और पढ़ें
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
Subscribe to Our Newsletter Today!
Breaking News Today 25 March:: नोएडा एयरपोर्ट के पहले चरण का PM मोदी करेंगे उद्घाटन, ट्रंप ने NATO को दी धमकी, यहां जानिए देश दुनिया की खबरें
Today 28th March Weather: IMD ने कई राज्यों में भारी बारिश के लिए जारी किया ‘ऑरेंज’ अलर्ट; जानिए अपने शहर का हाल
दवाइयों से मोबाइल, घड़ी से EV तक… 1 अप्रैल से कौन सी चीज मिलेंगी महंगी? क्या हो जाएगा सस्ता? देखें पूरी लिस्ट
जोजिला-सोनमर्ग हाइवे पर दर्दनाक हादसा, 7 लोगों की मौत और 5 घायल
सरकार बोली- फ्यूल क्राइसिस को लेकर देश में नहीं लगेगा लॉकडाउन, टीम इंडिया की तरह काम करे सभी राज्य
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.