click this icon for latest updates
Breaking News Today 25 March: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह करीब 11:30 से 12 बजे के बीच जेवर में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे. पीएम मोदी हैलीपेड से सीधे टर्मिनल बिल्डिंग में आएंगे और निरीक्षण करेंगे.
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन समारोह के लिए सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद कर दी गई हैं. यरपोर्ट उद्घाटन समारोह में सुरक्षा के लिए 7000 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है. 300 सीसीटीवी के जरिए पूरे आयोजन की निगरानी की जाएगी. बता दें कि इस एयरपोर्ट का पहला चरण 11,282 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है. यह एक बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा है जिसकी अनुमानित लागत 29,560 करोड़ रुपये है.
पश्चिम एशिया में छिड़ी लड़ाई अभी थमती नहीं दिख रही है. अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने कहा है कि ईरान के खिलाफ अपने सैन्य अभियानों में अमेरिका तय समय पर या उससे आगे चल रहा है और उसे उम्मीद है कि वह अपने लक्ष्यों को कुछ हफ़्तों में पूरा कर लेगा. पेरिस में G7 की बैठक के बाद रूबियो ने कहा कि इस मिशन को शुरू से ही स्पष्ट रूप से परिभाषित किया गया था. उन्होंने कहा कि हम ईरान की मिसाइल और ड्रोन बनाने की क्षमता को नष्ट कर देंगे.
उन्होंने आगे कहा कि इस अभियान का उद्देश्य “मिसाइल लॉन्चरों की संख्या को भी काफी हद तक कम करना है, ताकि वे इन चीजों की आड़ में छिपकर परमाणु हथियार न बना सकें और दुनिया को धमका न सकें. इस दौरान रूबियो ने जमीनी सैनिकों की जरूरत से इनकार करते हुए कहा कि लक्ष्यों को इसके बिना भी हासिल किया जा सकता है.
देश-दुनिया से जुड़ी खबरों के लिए हमारे साथ बने रहें…
नेस्लेने बताया कि उसके KitKat चॉकलेट की बड़ी खेप चोरी हो गई है. करीब 413793 नए चॉकलेट बार से भरा ट्रक, लगभग 12 टन वजन के साथ, इटली से पोलैंड जाते समय रास्ते में गायब हो गया. इससे ईस्टर से पहले सप्लाई प्रभावित हो सकती है.
अमित शाह ने कोलकाता में रैली के दौरान टीएमसी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि वोटर लिस्ट के मुद्दे को बेवजह बड़ा बनाया जा रहा है और राज्य में घुसपैठ बड़ा खतरा बन चुका है. शाह ने साफ कहा कि बीजेपी हर घुसपैठिए की पहचान कर उन्हें बाहर निकालेगी. साथ ही उन्होंने सिलिगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा पर भी चिंता जताई और कहा कि बंगाल का चुनाव देश की सुरक्षा से भी जुड़ा हुआ है.
ममता बनर्जीं ने बीजेपी पर राज्य में दंगे भड़काने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि उनके अधिकार कम कर दिए गए हैं और कई अफसरों का ट्रांसफर कर दिया गया है. वहीं राम नवमी के दौरान मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा को लेकर भी उन्होंने बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया. उनका कहना है कि ये सब चुनाव से पहले माहौल बिगाड़ने की कोशिश है और जनता इसका जवाब वोट से देगी.
Breaking News Today LIVE in Hindi: बिहार में राजनीतिक हलचल तेज होने लगी है. IANS के अनुसार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 30 अप्रैल को बिहार विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे सकते हैं, जबकि 13 अप्रैल के बाद वे कभी भी मुख्यमंत्री पद छोड़ सकते हैं.
Breaking News Today LIVE in Hindi: ईरान ने ओमान के सलालाह पोर्ट के पास हमला किया है. कुवैत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ है. ईरान ने कहा है कि अमेरिकी सुविधाओं को निशाना बनाया गया है.
Breaking News Today LIVE in Hindi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गौतम बुद्ध नगर जिले के जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया. इस मौके पर पीएम ने कहा कि यह उद्घाटन वे नहीं बल्कि कार्यक्रम में उपस्थित जनता कर रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एयरपोर्ट के उद्घाटन कार्यक्रम में मौजूद जनता से मोबाइल फोन की फ्लैस लाइट जाने का अनुरोध करते हुए कहा कि मैंने सिर्फ पर्दा हटाया है. मैं चाहता हूं कि इस एयरपोर्ट का उद्घाटन कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोग करें.
Breaking News Today LIVE in Hindi: जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन के अवसर पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने कहा, “11,200 करोड़ रुपये की लागत से 3000 एकड़ से ज़्यादा में फैला यह शानदार एयरपोर्ट अपने 4 किमी लंबे रनवे के साथ इंटरनेशनल हवाई यात्रा के लिए पूरी तरह से तैयार है. जेवर एयरपोर्ट, पूरा भारत इस उपलब्धि से उत्साहित है क्योंकि देश की धड़कन राजधानी दिल्ली को आज दूसरी धड़कन मिल गई है.”
Breaking News Today LIVE in Hindi: दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर विशाखापत्तनम से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट की सुरक्षित लैंडिंग हो गई है. सभी यात्री सुरक्षित हैं.
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले शिवेन्द्र राय को हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव है. वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से इतिहास में एमए … और पढ़ें
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
Subscribe to Our Newsletter Today!
Breaking News Today 28 March: PM नरेन्द्र मोदी ने सऊदी क्राउन प्रिंस से की बात, मिडिल ईस्ट के हालात पर जताई चिंता
PNG पर युद्ध बेअसर, फिर LPG सिलेंडर पर क्यों छाया संकट? जानिए गैस के ‘भेदभाव’ की ये अनोखी कहानी
PM मोदी और ट्रंप के साथ कॉन्फ्रेंस कॉल पर थे एलन मस्क? विदेश मंत्रालय ने बता दिया पूरा सच
दिल्ली के IGI एयरपोर्ट के मुकाबले Noida के जेवर से सस्ती मिलेगी फ्लाइट? यूपी में कम हो जाएगा ये खर्च, जानिए क्यों चिंता में हैं एयरलाइंस
Jodhpur-Delhi Vande Bharat train: जोधपुर-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को मिला नया स्टॉपेज, देखें स्टेशन और टाइमिंग
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.