click this icon for latest updates
Breaking News Today 29 March: ओडिशा सरकार ने राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से सुभद्रा योजना के तहत नए आवेदन प्रक्रिया शुरू करने का ऐलान किया है. वर्ष 2026-27 के लिए इस योजना में शामिल होने के इच्छुक लाभार्थी 1 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक आवेदन कर सकेंगे. सरकार ने स्पष्ट किया है कि इस अवधि के दौरान केवल नए आवेदनों को ही स्वीकार किया जाएगा.
इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक महिला की उम्र 1 अप्रैल 2026 तक 21 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए. योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर साल कुल 10,000 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी. आर्थिक सहायता दो किस्तों में सीधे बैंक खातों में भेजी जाएगी. यह राशि वित्तीय वर्ष 2026-27 से लागू होगी और योजना की अवधि तक जारी रहेगी.
आवेदन प्रक्रिया को सरल और सुलभ बनाने के लिए सरकार ने व्यापक इंतजाम किए हैं. इच्छुक महिलाएं कॉमन सर्विस सेंटर्स (सीएससी) या आम सेवा केंद्र (एएसके) के माध्यम से सुभद्रा पोर्टल पर आवेदन कर सकती हैं. इसके अलावा, आवेदन फॉर्म सभी आंगनवाड़ी केंद्रों और सीडीपीओ कार्यालयों में निशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों की महिलाएं भी आसानी से आवेदन कर सकें.
Breaking News Today LIVE in Hindi: ईरान के साथ जारी तनाव और युद्ध जैसे हालात के बीच अमेरिका के सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने कहा है कि करीब 3,500 मरीन का एक दल मध्य पूर्व पहुंच चुका है. सेंटकॉम ने बताया है कि यूएसएस ट्रिपोली 27 मार्च को यूएस सेंट्रल कमांड के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में पहुंच गया है. यूएसएस ट्रिपोली म्फीबियस रेडी ग्रुप और 31वीं मरीन एक्सपीडिशनरी यूनिट का मुख्य जहाज है. इस पूरे दल में करीब 3,500 सैनिक शामिल हैं. इनके पास लड़ाकू विमान, हमले करने वाले हेलीकॉप्टर और समुद्र व जमीन दोनों जगह ऑपरेशन करने की क्षमता है.
Breaking News Today LIVE in Hindi: वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका अब ईरान में लंबे ग्राउंड ऑपरेशन की तैयारी कर रहा है. इसके लिए हज़ारों अमेरिकी सैनिक और मरीन पश्चिम एशिया में पहुंच रहे हैं. रिपोर्ट में बताया गया है कि संभावित जमीनी ऑपरेशन पूरी तरह से हमला (full-scale invasion) नहीं होगा. ये सैनिक कुछ खास मिशनों को अंजाम देंगे.
Breaking News Today LIVE in Hindi: इजरायल डिफेंस फोर्सेज के प्रवक्ता एफी डेफ्रिन ने कहा है कि इजरायली सेना कुछ ही दिनों में ईरान की ज्यादातर सैन्य उत्पादन क्षमताओं को तबाह कर देगी. एफी डेफ्रिन ने कहा है कि हम एक योजना के मुताबिक काम करते जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि इसकी तैयारी पहले से की गई है और इसे हालात के हिसाब से लगातार बदला जा रहा है. डेफ्रिन ने कहा कि इजरायल कई मोर्चों पर युद्ध के लिए तैयार है.
Breaking News Today LIVE in Hindi: ओडिशा सरकार ने राज्य में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए सुभद्रा योजना शुरू की है. सरकार का उद्देश्य है कि अधिक से अधिक पात्र महिलाएं इस योजना का लाभ उठाएं और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो. इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक महिला की उम्र 1 अप्रैल 2026 तक 21 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले शिवेन्द्र राय को हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव है. वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से इतिहास में एमए … और पढ़ें
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
Subscribe to Our Newsletter Today!
Aaj Ka Mausam 29 March: बदलेगा मौसम का मिजाज! यूपी-राजस्थान समेत कई राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, क्या दिल्ली में बरसेंगे बादल?
Breaking News Today 29 March: इस राज्य में महिलाओं के मिलेंगे सालाना 10 हजार रुपए, कौन कर सकता है आवेदन?
कौन थे Raymond के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया? 87 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
‘ईरान युद्ध तुम जैसे… ट्रंप तुम्हें ले जाएगा’ भरी क्लास में प्रोफेसर ने छात्र को कह दिया आंतकवादी, वीडियो हुआ वायरल
कटरा में मां से नहीं मिल पाएंगे श्रद्धालु, वैष्णो देवी यात्रा पर लगा ब्रेक, जानें कब खुलेंगे द्वार
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.