Breaking News Today 29 March: ईरान ने अमेरिकी विश्वविद्यालयों पर हमला करने की धमकी दी, जमीनी सैन्य अभियान की – india.com

click this icon for latest updates
follow:telegram India.com

Breaking News Today 29 March:  ईरान ने अमेरिकी विश्वविद्यालयों पर हमला करने की कड़ी चेतावनी दी है. ईरानी सरकार ने आरोप लगाया है कि अमेरिका और इजरायल जानबूझकर ईरान के विश्वविद्यालयों और स्कूलों को टारगेट कर रहे हैं. ऐसे में अब इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने मिडिल ईस्ट में अमेरिकी विश्वविद्यालयों को निशाना बनाने की धमकी दी.

भारत की खबरें…
ओडिशा सरकार ने राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से सुभद्रा योजना के तहत नए आवेदन प्रक्रिया शुरू करने का ऐलान किया है. वर्ष 2026-27 के लिए इस योजना में शामिल होने के इच्छुक लाभार्थी 1 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक आवेदन कर सकेंगे. सरकार ने स्पष्ट किया है कि इस अवधि के दौरान केवल नए आवेदनों को ही स्वीकार किया जाएगा.
इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक महिला की उम्र 1 अप्रैल 2026 तक 21 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए. योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर साल कुल 10,000 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी. आर्थिक सहायता दो किस्तों में सीधे बैंक खातों में भेजी जाएगी. यह राशि वित्तीय वर्ष 2026-27 से लागू होगी और योजना की अवधि तक जारी रहेगी.
आवेदन प्रक्रिया को सरल और सुलभ बनाने के लिए सरकार ने व्यापक इंतजाम किए हैं. इच्छुक महिलाएं कॉमन सर्विस सेंटर्स (सीएससी) या आम सेवा केंद्र (एएसके) के माध्यम से सुभद्रा पोर्टल पर आवेदन कर सकती हैं. इसके अलावा, आवेदन फॉर्म सभी आंगनवाड़ी केंद्रों और सीडीपीओ कार्यालयों में निशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों की महिलाएं भी आसानी से आवेदन कर सकें.
Breaking News Today LIVE in Hindi: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) ने 10वीं के नतीजे जारी कर दिए हैं. इस साल का कुल पास प्रतिशत 81.79% रहा. कुल 12,35,743 विद्यार्थी पास हुए हैं. इस साल लगभग 4.5 लाख से अधिक छात्रों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की है. पास होने वाले कुल विद्यार्थियों में छात्राओं की संख्या लड़कों से बेहतर रही है. जमुई की पुष्पांजलि कुमारी , वैशाली की सबरीन प्रवीण, बेगुसराय की नाहिद सुल्ताना और बक्सर की अनुपा कुमारी टॉपर बनी हैं.
Breaking News Today LIVE in Hindi: ईरान ने अमेरिकी विश्वविद्यालयों पर हमला करने की कड़ी चेतावनी दी है. ईरानी सरकार ने आरोप लगाया है कि अमेरिका और इजरायल जानबूझकर ईरान के विश्वविद्यालयों और स्कूलों को टारगेट कर रहे हैं. ऐसे में अब इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने मिडिल ईस्ट में अमेरिकी विश्वविद्यालयों को निशाना बनाने की धमकी दी.
Breaking News Today LIVE in Hindi: एयरलाइन इंडिगो ने रविवार को घोषणा की है कि वह 29 मार्च से 23 अप्रैल के बीच नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 30 से अधिक नए रूट शुरू कर रही है.यह एयरलाइन हवाई अड्डे को आगरा, अयोध्या, बागडोगरा, बेलगाम, चंडीगढ़, दीव, कन्नूर, कोलकाता, पटना, राजकोट, श्रीनगर, वाराणसी, विशाखापत्तनम और कई अन्य शहरों से जोड़ेगी.
Breaking News Today LIVE in Hindi: उत्तर पूर्वी दिल्ली के दयालपुर थाना क्षेत्र में रविवार को एक बहुमंजिला घर में आग लग गई. कुछ मिनटों में आग ने इतना विकराल रूप ले लिया कि डर के मारे चार लोगों ने नीचे छलांग लगा दी, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. मौके पर पहुंची टीम ने अन्य चार लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया.
Breaking News Today LIVE in Hindi: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) आज कक्षा 10 के रिजल्ट जारी करने वाला है. 10वीं की बोर्ड परीक्षा 17 फरवरी से 25 फरवरी, 2026 के बीच आयोजित की गई थी. नतीजे दोपहर 1:30 बजे घोषित किए जाएंगे. छात्र अपना रिजल्ट ऑनलाइन भी चेक कर सकते हैं.
Breaking News Today LIVE in Hindi: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आव्रजन और विदेश नीति के खिलाफ अमेरिका के लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है. इसी क्रम में पूरे अमेरिका में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए हैं. हजारों लोग ‘नो किंग्स’ के बैनर तले एकजुट हुए और राष्ट्रपति की नीतियों के खिलाफ अपना आक्रोश दिखाया. प्रदर्शनकारियों ने मार्च निकाला, नारे लगाए और ट्रंप प्रशासन की आलोचना करने वाले पोस्टर-बैनर लहराए. सेंट पॉल स्थित मिनेसोटा स्टेट कैपिटल में हुई मुख्य रैली में सबसे अधिक भीड़ जुटी, जिसमें अनुमान के मुताबिक 2 लाख से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया.
Breaking News Today LIVE in Hindi: ईरान के साथ जारी तनाव और युद्ध जैसे हालात के बीच अमेरिका के सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने कहा है कि करीब 3,500 मरीन का एक दल मध्य पूर्व पहुंच चुका है. सेंटकॉम ने बताया है कि यूएसएस ट्रिपोली 27 मार्च को यूएस सेंट्रल कमांड के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में पहुंच गया है. यूएसएस ट्रिपोली म्फीबियस रेडी ग्रुप और 31वीं मरीन एक्सपीडिशनरी यूनिट का मुख्य जहाज है. इस पूरे दल में करीब 3,500 सैनिक शामिल हैं. इनके पास लड़ाकू विमान, हमले करने वाले हेलीकॉप्टर और समुद्र व जमीन दोनों जगह ऑपरेशन करने की क्षमता है.
Breaking News Today LIVE in Hindi: वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका अब ईरान में लंबे ग्राउंड ऑपरेशन की तैयारी कर रहा है. इसके लिए हज़ारों अमेरिकी सैनिक और मरीन पश्चिम एशिया में पहुंच रहे हैं. रिपोर्ट में बताया गया है कि संभावित जमीनी ऑपरेशन पूरी तरह से हमला (full-scale invasion) नहीं होगा. ये सैनिक कुछ खास मिशनों को अंजाम देंगे.
Breaking News Today LIVE in Hindi: इजरायल डिफेंस फोर्सेज के प्रवक्ता एफी डेफ्रिन ने कहा है कि इजरायली सेना कुछ ही दिनों में ईरान की ज्यादातर सैन्य उत्पादन क्षमताओं को तबाह कर देगी. एफी डेफ्रिन ने कहा है कि हम एक योजना के मुताबिक काम करते जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि इसकी तैयारी पहले से की गई है और इसे हालात के हिसाब से लगातार बदला जा रहा है. डेफ्रिन ने कहा कि इजरायल कई मोर्चों पर युद्ध के लिए तैयार है.
Breaking News Today LIVE in Hindi: ओडिशा सरकार ने राज्य में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए सुभद्रा योजना शुरू की है. सरकार का उद्देश्य है कि अधिक से अधिक पात्र महिलाएं इस योजना का लाभ उठाएं और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो. इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक महिला की उम्र 1 अप्रैल 2026 तक 21 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले शिवेन्द्र राय को हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव है. वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से इतिहास में एमए … और पढ़ें
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
Subscribe to Our Newsletter Today!
मध्य प्रदेश के CM मोहन यादव ने किया इन्दौर एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 का उद्घाटन, बोले- PM मोदी ने एविएशन सेक्टर कर दिया कायाकल्प
Breaking News Today 29 March: ईरान ने अमेरिकी विश्वविद्यालयों पर हमला करने की धमकी दी, जमीनी सैन्य अभियान की तैयारी में जुटा US
अब आउटर पर ट्रेन खड़ी रहने से परेशान नहीं होंगे यात्री, दिल्ली जाने वाले लोगों को मिलेगी राहत, यहां बिछाई जा रहीं दो अतिरिक्त लाइनें
Aaj Ka Mausam 29 March: बदलेगा मौसम का मिजाज! यूपी-राजस्थान समेत कई राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, क्या दिल्ली में बरसेंगे बादल?
कौन थे Raymond के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया? 87 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News