Breaking News Today 5 April LIVE: ईरान के परमाणु प्लांट के पास हमला, जवाब में तेहरान ने इजरायल पर दागीं मिसाइ – India.Com

click this icon for latest updates
follow:telegram India.com

Breaking News Today 5 April LIVE updates: ईरान के बुनियादी ढांचों पर अमेरिका-इजरायल ने हमले तेज कर दिए हैं. ईरान के बुशहर न्यूक्लियर पावर प्लांट पर बढ़ते खतरे के बीच रूस ने अपने कर्मियों की निकासी तेज कर दी है. ये कदम बताता है कि आने वाले दिनों में इस प्लांट पर और भी हमलों का खतरा है. रूस की सरकारी परमाणु कंपनी ‘रोसाटॉम’ ने चेतावनी दी है कि हालात परमाणु दुर्घटना का जोखिम बढ़ा रहे हैं. रोसाटॉम ने शनिवार को संयंत्र से अपने अतिरिक्त 198 कर्मचारियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया.

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने ईरान से जुड़े संबंधों के आरोप में दो विदेशी नागरिकों के ग्रीन कार्ड रद्द कर दिए हैं. अमेरिकी अधिकारियों ने दोनों को हिरासत में लेकर देश से निष्कासन (डिपोर्टेशन) की प्रक्रिया शुरू कर दी है. ये दोनों ईरान के रिवोल्यूशरी गार्ड के पूर्व प्रमुख कासिम सुलेमानी के रिश्तेदार हैं. हामिदेह सोलेमानी अफशार और उनकी बेटी को देश से निकाले जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.
इस कार्रवाई के बारे में जानकारी देते हुए अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि हाल तक हामिदेह सोलेमानी अफशार और उनकी बेटी अमेरिका में ग्रीन कार्ड धारक के रूप में आलीशान जिंदगी जी रही थीं. इस सप्ताह मैंने उनकी कानूनी स्थिति खत्म कर दी और अब वे आईसीई की हिरासत में हैं,
जहां से उन्हें देश से बाहर भेजने की प्रक्रिया चल रही है.
अमेरिकी विदेश विभाग के अनुसार, हामिदेह सोलेमानी अफशार पर ईरान की रकार का खुला समर्थन करने का आरोप है. विभाग ने कहा कि उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट्स के जरिए ईरानी प्रचार को बढ़ावा दिया. मध्य पूर्व में अमेरिकी सैनिकों और ठिकानों पर हमलों का समर्थन किया और अमेरिका को “ग्रेट सैटन” बताया
पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग ने निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने की दिशा में सख्त कदम उठाते हुए बारासात सर्कल के सेक्टर असिस्टेंट (शिक्षक) को तत्काल प्रभाव से सेक्टर असिस्टेंट के पद से हटा दिया गया है. उन पर आरोप है कि एक सरकारी अधिकारी होने के बावजूद उनके एक राजनीतिक दल से घनिष्ट संबंध हैं. आरोपी पर एक राजनीतिक दल के पक्ष में प्रचार करने का भी आरोप है.
पश्चिम बंगाल में सीपीआई (एम) के नेतृत्व वाले लेफ्ट फ्रंट ने विधानसभा चुनावों के लिए अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है. इसमें डस्ट्रियल डेवलपमेंट और रोजगार पैदा करने पर फोकस किया गया है. मैनिफेस्टो में लेफ्ट फ्रंट ने राज्य सरकार की सभी खाली पोस्ट भरकर पब्लिक सेक्टर में और राज्य की इंडस्ट्रियल पॉलिसी में बदलाव करके बड़े इन्वेस्टमेंट लाकर प्राइवेट सेक्टर में रोजगार पैदा करने का वादा किया है.
पश्चिम बंगाल में सीपीआई (एम) के पुराने नेता और लेफ्ट फ्रंट के चेयरमैन, बिमान बोस के जारी मैनिफेस्टो में शहरी इलाकों में 120 दिन और ग्रामीण इलाकों में 200 दिन की नौकरी की गारंटी का वादा किया गया, जिसमें रोज की मजदूरी 600 रुपए तय की गई. इसमें अगले पांच सालों में, चाहे वेस्ट बंगाल स्कूल सर्विस कमीशन हो या वेस्ट बंगाल पब्लिक सर्विस कमीशन, एक ट्रांसपेरेंट रिक्रूटमेंट प्रोसेस के जरिए राज्य सरकार में खाली पोस्ट भरने का भी वादा किया गया है.
(इनपुट- IANS)
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले शिवेन्द्र राय को हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव है. वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से इतिहास में एमए … और पढ़ें
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
Subscribe to Our Newsletter Today!
Breaking News Today 5 April LIVE: ईरान के परमाणु प्लांट के पास हमला, जवाब में तेहरान ने इजरायल पर दागीं मिसाइलें
‘भारत पर करेंगे हमला…’, पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की गीदड़भभकी, जानिए क्या है पूरा मामला
‘होर्मुज खोलो नहीं तो…’, ट्रंप ने ईरान को दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम, क्या खत्म होने वाली है जंग
तेल की कीमतों ने बिगाड़ा इस देश का बजट, सरकार ने मंत्रियों के विदेश यात्रा पर लगाई रोक
क्या ईरान में IRGC कर रही तख्तापलट की तैयारी? जंग के बीच कहां गायब है सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News