0
By clicking the button, I accept the Terms of Use of the service and its Privacy Policy, as well as consent to the processing of personal data.
Don’t have an account? Signup
Powered by :
देश-दुनिया की ताजा ख़बरों के लिए बने रहिए न्यूज नेशन के साथ…
Follow Us
एमसीडी उपचुनाव के लिए मतदान शुरू
Breaking News Today LIVE Updates: आप पढ़ रहे हैं न्यूज नेशन डिजिटल का लाइव ब्लॉग. न्यूज नेशन डिजिटल का प्रयास है कि हम आपके लिए देश-दुनिया की तमाम छोटी-बड़ी खबरें और उससे जुड़े सभी अपडेट्स आपके लिए सबसे पहले लाएं. बने रहिए न्यूज नेशन के साथ. हमें फॉलो कीजिए हमारे X हैंडल @NewsNationTV इंस्टाग्राम- @newsnationtv फेसबुक- @NewsNationChannel यूट्यूब- @NewsNationTV
एमसीडी उपचुनाव के बीच आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर निशाना साधा. आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि, “नई दिल्ली में 12 एमसीडी वार्डों में उपचुनाव हो रहे हैं. इनमें से तीन वार्ड आप के और नौ भाजपा के पास हैं. इस छोटे से चुनाव में भी भाजपा ने बेईमानी करने की कोशिश की. दक्षिणपुरी वार्ड में, पूर्व एसएचओ रामपाल, भाजपा उम्मीदवार के साथ मिलकर वोटों के लिए प्रचार कर रहे हैं और निवासियों को डरा-धमका रहे हैं. हमने जनता के लिए वीडियो जारी किया है. कमिश्नर, पुलिस और चुनाव आयोग ने अभी तक उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है. हमने मुंडका, दक्षिणपुरी और कई अन्य इलाकों में देखा और उजागर किया कि कैसे भाजपा के सदस्य मतदान से एक रात पहले मंदिरों में गरीब लोगों को इकट्ठा करते थे. वे वहां क्या कर रहे थे? पैसे बांट रहे थे? प्रलोभन दे रहे थे?”
#WATCH | Delhi: On MCD by polls, AAP President Saurabh Bharadwaj says, “Bypolls are being held in 12 MCD wards in New Delhi. Three of these wards are held by the AAP, and nine by the BJP. Even in this small election, the BJP attempted to engage in dishonesty. In the Dakshinpuri… pic.twitter.com/TFCrsRGOWr
दिल्ली में आज एमसीडी उपचुनाव के लिए मतदान हो रहा है. एमसीडी की 12 सीटों पर उपचुनाव हो रहा है. इस बीच दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने लोगों से मतदान करने की अपील की. सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि, “12 सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं और लोग बीजेपी उम्मीदवारों को भरपूर प्यार और समर्थन दे रहे हैं. मैं सभी से आग्रह करती हूं कि वे अपने अधिकार का प्रयोग करें और वोट डालें. मतदान प्रतिशत अच्छा होना चाहिए.”
#WATCH | Shalimar Bagh, Delhi | CM Rekha Gupta says, “By-elections are being held on 12 seats, and people are showering the BJP candidates with great love and support. I want to urge everyone to use their right and cast their vote. Voting percentage must be good…” https://t.co/mfHBN6HZDqpic.twitter.com/Kv7emPdWD9
एमसीडी उपचुनाव के लिए मतदान जारी है. मतदान प्रक्रिया सुबह 7.30 बजे शुरू हुई. चुनाव आयोग ने शुरुआती दो घंटे में हुए मतदान का प्रतिशत जारी कर दिया है. सुबह साढ़े नौ बजे तक कुल 5.40 प्रतिशत वोटिंग हुई. सबसे अधिक मतदान संगम विहार-ए वार्ड में हुआ. जहां सुबह 9.30 बजे तक कुल 7.47 फीसदी वोटिंग हुई. जबकि सबसे कम मतदान ग्रेटर कैलाश वार्ड में हुआ. जहां कुल 1.97 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया.
Till 9:30 AM, 5.40 per cent of votes were cast in the first two hours of voting in the MCD bypolls being held for 12 vacant seats. pic.twitter.com/pVirSj86EA
दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने नेशनल हेराल्ड मामले में एक नई FIR दर्ज की है. इस एफआईआर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी के अलावा छह और नाम शामिल हैं, ED मुख्यालय द्वारा EOW में शिकायत दर्ज कराने के बाद यह FIR दर्ज की गई है.
Delhi Police’s Economic Offences Wing (EOW) files a new FIR in the National Herald Case. FIR details include six names besides Rahul Gandhi and Sonia Gandhi. The FIR was registered after the ED headquarters filed a complaint with the EOW.
दिल्ली में एमसीडी उपचुनाव के लिए आज वोट डाले जा रहे हैं. मतदान प्रक्रिया सुबह साढ़े सात बजे शुरू हुई. इस उपचुनाव में कुल 51 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है. ये उपचुनाव दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के लिए अग्निपरीक्षा माना जा रहा है. क्योंकि इसी साल फरवरी में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी को भारी बहुमत मिला और सरकार बनाई. विधानसभा चुनाव के बाद दिल्ली में ये पहला चुनाव है.
राजधानी दिल्ली में एमसीडी के 12 वार्डों में आज उपचुनाव के लिए मतदान होगा. मतदान प्रक्रिया सुबह 7.30 बजे शुरू होगी. उपचुनाव के लिए दिल्ली राज्य चुनाव आयोग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. मतदान कड़ी सुरक्षा के बीच कराया जाएगा. जिसके लिए बड़ी संख्या में अधिकारियों, कर्मियों और सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है. इन 12 राज्यों में कुल 6.98 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.
कैजुअल लुक को दें एक्स्ट्रा क्लासी टच विद Tommy Hilfiger मेंस वॉचेज
सैलून सीक्रेट अब घर पर भी, Hair Color की मदद से बदले अपने लुक को
Subscribe to our Newsletter!
इस लेख को साझा करें
यदि आपको यह लेख पसंद आया है, तो इसे अपने दोस्तों के साथ साझा करें।
वे आपको बाद में धन्यवाद देंगे