Brock Lesnar को 'खत्म' करने का दावा, Roman Reigns की दमदार वापसी, जानिए WWE Raw में इस हफ्ते क्या हुआ? – News24 Hindi

—विज्ञापन—
WWE WrestleMania 42 को अब कुछ ही दिन बचे हुए हैं. फैंस को बड़े मुकाबले देखने को मिलेंगे. खैर इससे पहले Raw का आखिरी एपिसोड भी खत्म हो गया है. शो में तगड़े सैगमेंट्स इस बार हुए. रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर ने भी शिरकत की. इसके अलावा कंपनी के टॉप स्टार्स ने भी अपना दम दिखाया. वुमेंस डिवीजन ने एक बार फिर अपने काम से सभी का दिल जीता. शो में WrestleMania 42 का बिल्डअप भी शानदार अंदाज में हुआ. आइए आपको बताते हैं कि इस हफ्ते रेड ब्रांड में क्या हुआ.
शो की शुरुआत में ब्रॉक लैसनर और पॉल हेमन का सैगमेंट हुआ. ट्रिपल एच और एडम पीयर्स भी मौजूद थे. लैसनर ने रेसलमेनिया 42 में होने वाले मैच को लेकर कॉन्ट्रैक्ट साइन किया. इसके बाद पॉल हेमन ने फेमी को धमकी दी. वहीं लैसनर ने कहा कि मेगा इवेंट के बाद फैंस फेमी का नाम लेना भूल जाएंगे.
लायरा वैल्किरिया का मुकाबला शार्लेट फ्लेयर के साथ हुआ. इस मैच में खूब बवाल मचा. बेली और एलेक्सा ब्लिस ने भी दखलअंदाजी की. मैच के अंत में बेली के दखल से लायरा ने फ्लेयर के ऊपर रोलअप के जरिए बड़ी जीत हासिल की. मैच के बाद भी दोनों टीमों के बीच पंगा देखने को मिला.
कैथी कैली ने स्टेफनी वकेर का इंटरव्यू लिया. पीछे से लिव मॉर्गन ने आकर स्टेफनी पर हमला किया. दोनों के बीच तगड़ा ब्रॉल हुआ. WWE ऑफिशियल्स ने आकर मामले को संभाला. अंत में वकेर का थोड़ा बहुत दबदबा देखने को मिला. इनके बीच अब रेसलमेनिया 42 में खतरनाक मैच होगा.
सोलो सिकोआ की MFT की मुकाबला द उसोज़ और एलए नाइट के साथ हुआ. इस मैच में तगड़ा एक्शन देखने को मिला. मैच के अंत में टामा टोंगा रिंगसाइड पर आ गए थे. इस वजह से सिकोआ का ध्यान भटक दिया. इसका फायदा नाइट ने उठाया और अपनी टीम को जीत दिला दी.
गुंथर ने सैथ रॉलिंस को लेकर अपनी बात रखी. रॉलिंस ने पीछे से आकर गुंथर के ऊपर हमला किया. दोनों के बीच ब्रॉल देखने को मिला. रॉलिंस ने रिंगसाइड में गुंथर को स्टॉम्प लगाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली. अंत में रॉलिंस का दबदबा देखने को मिला.
इयो स्काई का मुकाबला कायरी सेन के साथ हुआ. दोनों के बीच तगड़ा एक्शन दिखा. ओस्का ने मैच में दखलअंदाजी की. उनके ऊपर रिया रिप्ली ने आकर हमला किया. रिया को पीटने के लिए जेड कार्गिल आईं. मैच के अंत में ओस्का के दखल के कारण इयो को हार का सामना करना पड़ा.
ओबा फेमी ने कॉन्ट्रैक्ट साइन किया. स्टेज पर पॉल हेमन और उन्होंने ब्रॉक लैसनर की खूब तारीफ की. फेमी ने कहा कि वो रेसलमेनिया 42 में लैसनर को खत्म कर देंगे. फेमी ने कसम खाई कि इस बार लैसनर का वर्चस्व पूरी तरह से खत्म हो जाएगा.
रुसेव और जेडी मैकडॉना का सामना ड्रेगन ली और जे’वॉन एवंस के साथ हुआ. इस मैच में तगड़ा एक्शन दिखा. ली और एवंस ने जीत हासिल की. मैच के बाद रुसेव ने सभी के ऊपर हमला किया. पेंटा और रे मिस्टीरियो भी रिंग में आए. रुसेव का दबदबा देखने को मिला.
मेन इवेंट में रोमन रेंस और सीएम पंक के बीच जुबानी जंग देखने को मिली. पंक ने कहा कि वो रेंस से नफरत करते हैं. पंक ने रेंस के पिता का जिक्र भी किया. वहीं रेंस ने कहा कि वो भी पंक से नफरत करते हैं. रेंस ने कहा कि पंक उन्हें रेसलमेनिया 42 में एक्नॉलेज करेंगे. रेंस ने दावा ठोका कि वो अब नए चैंपियन बनने जा रहे हैं .
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
News24 के वेबसाइट डिपार्टमेंट में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत पंकज जोशी खेल पत्रकारिता का जाना माना नाम है. WWE और क्रिकेट के विषय पर लिखने में परांगत पंकज की जड़े उत्तराखंड से जुड़ी हैं. भारत जैसे देश में जहां लगभग हर व्यक्ति क्रिकेट की दीवानगी में डूबा रहता है, वहीं पंकज का पहला प्यार WWE है. बचपन से ही रेसलिंग देखने की ललक, शौक से कब पेशा बन गई पता ही नहीं चला. वैसे भारतीय हैं तो क्रिकेट से नाराज़गी भी नहीं रख सकते. इसलिए पंकज ने क्रिकेट को भी अच्छे से घोलकर पी लिया है. पंकज ने Jagran यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद श्री न्यूज से पत्रकारिता का सफर शुरू किया था. इसके बाद समाचार प्लस, स्पोर्ट्सकीड़ा और पत्रिका होते हुए News24 पहुंचे हैं.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News