—विज्ञापन—
Union Budget 2025 Live Streaming: 1 फरवरी 2025 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा 11वां बजट पेश किया जाएगा, जिसमें GDP ग्रोथ, आयकर में छूट, सस्ते फोन, टीवी, कार से लेकर उद्योग जगत के अलावा अन्य सेक्टर से संबंधित उम्मीदें जताई जा रही हैं, लेकिन 1 फरवरी को साफ हो जाएगा कि आम लोगों को बजट 2025 (Budget 2025) कितनी राहत मिल सकेगी। आप कहीं से भी बजट 2025 का लाइव स्ट्रीम देख सकते हैं। इसके लिए जरूरी नहीं है कि आप घर पर टीवी के सामने बैठे रहें, आइए जानते हैं कैसे, कब और कहां केंद्रीय बजट 2025 का लाइव देखा जा सकता है?
1 फरवरी, शनिवार को बजट 2025 पेश किया जाएगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा 11वीं बार बजट को पेश किया जाएगा। ये मोदी सरकार 3.0 का पहला बजट होगा जिसे टीवी के अलावा आप अपने फोन, लैपटॉप, टैब आदि में भी ऑनलाइन देख सकते हैं। लाइव स्ट्रीम के जरिए कहीं से भी बजट देखने आसान होगा।
कहां देखें Budget Live?
1 फरवरी 2025 को कहीं से भी बजट का लाइव देख सकते हैं। इसका लाइव सरकारी वेबसाइट और न्यूज चैनल पर चलेगा। NEWS 24 Hindi Live पर भी बजट 2025 का लाइव प्रसारण देख सकते हैं। वित्त मंत्रालय के चैनल, दूरदर्शन, संसद टीवी, PIB के ट्विटर हैंडिल आदि पर भी बजट का लाइव देखा जा सकता है।
ये भी पढ़ें- Union Budget 2025 Expectations: इस बार के बजट में टेक-गैजेट्स को लेकर क्या-क्या हो सकता है खास?
यूट्यूब:- भाषण संसद टीवी और दूरदर्शन के यूट्यूब चैनलों पर उपलब्ध होगा।
समाचार पोर्टल:- केन्द्रीय बजट (Union Budget), न्यूज24 (News 24 Hindi) और PIB India जैसी वेबसाइट्स पर बजट का विस्तृत अपडेट देख सकेंगे।
OTT प्लेटफॉर्म:- जियो सिनेमा, हॉटस्टार समेत अन्य ओटीटी प्लेटफॉर्म हैं जहां से भाषण की रिकॉर्डिंग देख सकते हैं।
अन्य खबरों के लिए न्यूज 24 हिन्दी के लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।
Edited By
Simran Singh
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in