Chandra Grahan in India Lunar Eclipse 2026, चंद्र ग्रहण : ज्योतिष की दृष्टि से चंद्र ग्रहण एक महत्वपूर्ण घटना मानी गई है। धार्मिक मान्यताओं में ग्रहण को अशुभ घटना की तरह देखा जाता है। जल्द ही इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगने वाला है। इस साल का अंतिम चंद्र ग्रहण पूर्णिमा के दिन लगने जा रहा है। ये चंद्र ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा, जिसे “ब्लड मून” के नाम से भी जाना जाता है। चंद्र ग्रहण लगने से कुछ घंटों पहले से ही सूतक काल शुरू हो जाएगा। ग्रहण के दौरान चंद्रमा गहरे लाल रंग का दिखाई देगा। आइए जानते हैं इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण कब लगेगा, सूतक काल मान्य होगा या नहीं और किन देशों पर प्रभाव देखा जाएगा-
हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल का अंतिम चंद्र ग्रहण श्रावण मास की पूर्णिमा के दिन लग रहा है। इस साल का अंतिम चंद्र ग्रहण 28 अगस्त के दिन लग रहा है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, चंद्र ग्रहण का सूतक काल ग्रहण शुरू होने के 9 घंटे पहले से ही शुरू हो जाता है।
इस साल का अंतिम चंद्र ग्रहण सुबह के समय से शुरू हो रहा है। इसलिए ये ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा।
नहीं, साल के आखिरी चंद्र ग्रहण का सूतक काल भारत में मान्य नहीं होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि ये ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। इसलिए ग्रहण का सूतक काल भी भारत में मान्य नहीं होगा।
साल के आखिरी चंद्र ग्रहण काल में भगवान के नाम का स्मरण करते रहें। ग्रहण के पूर्व सूतक काल से पहले ही गर्भवती महिलाओं एवं अन्य जीव-जंतु और वस्तुओं पर गेरू डाल दें। पानी, भोजन आदि में तुलसी की पत्तियां डाल दें। ग्रहण के बाद स्नान आदि निवृत होकर संभव हो तो दान कर सकते हैं।ग्रहण लगने से पहले कई मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाते हैं। ग्रहण समाप्त होने के बाद मंदिरों में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना और शुद्धिकरण की प्रक्रिया संपन्न की जाती है। ग्रहण समाप्त होने के बाद स्नान-दान और पूजा-पाठ करने से पुण्य की प्राप्ति होती है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
संक्षिप्त विवरण
सृष्टि चौबे पत्रकारिता जगत में 4 वर्षों का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। वह ज्योतिष, ग्रह गोचर, राशिफल, नक्षत्र परिवर्तन, अंकज्योतिष, रत्न, और वास्तु से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। पाठक-केंद्रित व आसान भाषा में जानकारी पेश करना इनके लेखन की पहचान है। धार्मिक ग्रंथों को पढ़कर लोगों तक सही जानकारी पहुंचाना और उन पर शोध करना इनकी विशेष पसंद है।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव
सृष्टि पिछले ढाई साल से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। ज्योतिष से जुड़े किसी भी टॉपिक को पाठकों तक आसान, प्रामाणिक और आकर्षक भाषा में पहुंचाना, सृष्टि बखूबी जानती हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए सृष्टि ने रीडर बिहेवियर,बदलते कंटेंट फॉर्मेट पर अच्छी पकड़ हासिल की है। पाठकों की रुचियों व जरूरतों को समझते हुए वे फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी पहुंचाने की कोशिश करती हैं।
अपने करियर की शुरुआत इन्होंने हिन्दी दैनिक समाचार पत्र से की। इसके बाद इन्होंने डिजिटल मीडिया में कदम रखा। सृष्टि वेब स्टोरी, यूट्यूब शॉर्ट्स व इंस्टाग्राम रील्स जैसे विभिन्न डिजिटल स्टोरीटेलिंग फॉर्मेट का अनुभव रखती हैं। मनोरंजन, खेल व सेहत पर अच्छी पकड़ के साथ अब सृष्टि ज्योतिष और धार्मिक विषयों को कवर कर अपनी पहचान बना रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान बतौर संपादक इन्होंने कैम्पस समाचार पत्र प्रकाशित किया, लाइव रिपोर्टिंग की। डाटा स्टोरी और फैक्ट चेकिंग की भी अच्छी समझ रखती हैं। सामाजिक मुद्दे पर डॉक्यूमेंट्री भी बना चुकी हैं।
एस्ट्रोलॉजी लेखन और दृष्टिकोण
सृष्टि का मानना है कि एस्ट्रोलॉजी का उद्देश्य फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाना है। इनका फोकस रहता है कि ज्योतिषीय जानकारी को आसान भाषा में रचनात्मक तरीके से पेश करें।
व्यक्तिगत रुचियां
सृष्टि को ट्रैवल करना, किताबें पढ़ना, म्यूजिक सुनना, लिखना और नई चीजें सीखने का शौक है। इनका मानना है कि पर्सनल ग्रोथ के लिए खुद को अपडेट रखना चाहिए।
विशेषज्ञता
राशिफल
साप्ताहिक राशिफल
ग्रह गोचर
नक्षत्र परिवर्तन
अंकज्योतिष
व्रत-त्योहार, पूजा-विधि
रत्न विज्ञान
ज्योतिषीय उपाय
वास्तु शास्त्र
हस्तरेखा
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play