Chandrapur: विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा में आंतरिक विवाद की चिंगारी, रामनगर थाने में पूर्व पार्षद के खिलाफ शिकायत दर्ज – Ucn News

admin
News Admin
चंद्रपुर: विधानसभा चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार किशोर जोरगेवार ने जीत हासिल की, लेकिन चुनाव के बाद पार्टी में आंतरिक विवाद भड़क गया है। यह विवाद अब थाने तक पहुंच गया है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के महानगर महामंत्री सुनील डोंगरे ने भाजपा के पूर्व पार्षद सुभाष कासनगुटवार के खिलाफ रामनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।  
किशोर जोरगेवार के भाजपा में प्रवेश के समय से ही पार्टी में कई राजनीतिक घटनाएं हुईं। जोरगेवार को टिकट दिलाने के लिए पार्टी एक गुट ने दिल्ली तक प्रयास किए। भाजपा में शामिल होने के बाद जोरगेवार के समर्थन में प्रचार तंत्र सक्रिय हो गया। हालांकि, पार्टी के कुछ गुटों ने जोरगेवार के खिलाफ काम किया, ऐसी चर्चा पार्टी के ही कुछ कार्यकर्ता व नेता ओके बीच है। 
व्हाट्सएप ग्रुप से विवाद का आगाज
तुकूम क्षेत्र के पूर्व पार्षद सुभाष कासनगुटवार ने एक व्हाट्सएप ग्रुप पर आरोप लगाया कि सुनील डोंगरे ने किशोर जोरगेवार के खिलाफ काम किया। इससे आहत होकर डोंगरे ने कासनगुटवार के खिलाफ बदनामी की शिकायत दर्ज कराई।
भाजपा में गुटबाजी के संके
जोरगेवार के जीत के साथ ही गुटबाजी भी सामने आ गई। यह गुटबाजी आगामी नगर निगम चुनावों पर क्या प्रभाव डालेगी, यह देखना महत्वपूर्ण होगा।
Copyright © All rights reserved

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News