Trending Photos
Charkhi Dadri Crime News: चरखी दादरी में स्कूली छात्रा के साथ गैंगरेप कर हत्या के आरोपों वाले मामले में पुलिस जांच के दौरान बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस के अनुसार छात्रा की हत्या नहीं की गई थी, बल्कि उसने जहर खाकर आत्महत्या की थी. मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है. पुलिस ने हत्या की धारा को सुसाइड धारा में इजाद किया गया है. वहीं रेप मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी.
क्या है पूरा मामल?
24 फरवरी को बाढड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 10वीं कक्षा की छात्रा दादरी के रोज गार्डन में बेहोशी की हालत में मिली थी. गंभीर अवस्था में उसे इलाज के लिए पीजीआई रोहतक ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. छात्रा की मौत के बाद परिजनों ने आरोप लगाया था कि युवती के साथ गैंगरेप कर उसे जहर देकर हत्या की गई है.
हत्या नहीं आत्महत्या- छात्रा की मौत की वजह
डीएसपी सुभाष चंद्र ने मामले को लेकर प्रेस वार्ता में कई अहम खुलासे किए. डीएसपी ने बताया कि प्रारंभिक साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर यह हत्या नहीं बल्कि आत्महत्या का मामला है. इसी के चलते पुलिस ने हत्या की धारा हटाकर आत्महत्या से संबंधित धाराएं जोड़ दी हैं.
इंस्टाग्राम युवक दोस्तों से मिलने गई थी छात्रा
उन्होंने बताया कि पुलिस जांच में सामने आया है कि छात्रा की इंस्टाग्राम के माध्यम से कुछ युवकों से दोस्ती हुई थी. इन्हीं दोस्तों से मिलने के लिए वह दादरी आई थी. घटनाक्रम से जुड़े कई अहम तथ्य और डिजिटल साक्ष्य सामने आए हैं, जिनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए आरोपियों की पहचान रोहतक जिला के गांव बनियानी निवासी साहिल उर्फ भोंडी, गांव डोभ निवासी पंकज उर्फ भोलू उर्फ साहिल और दादरी जिला के गांव मांढी केहर निवासी नवीन के रूप में हुई है.
ये भी पढ़ें: चरखी-दादरी में 10वीं की छात्रा से रेप और फिर हत्या, पिता ने शव लेने से किया इंकार
Input: Raushan Kumar
हरियाणा की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें Haryana News in Hindi और पाएं Haryana latest news in hindi हर पल की जानकारी । हरियाणा की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.