Live
Cyclone Fengal Live: साइक्लोन फेंगल अब रौद्र रूप लेने को तैयार है. आईएमडी यानी भारत मौसम विज्ञान विभाग ने तमिलनाडु और पुडुचेरी के कई हिस्सों में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है. चक्रवाती तूफान 'फेंगल' आज शनिवार शाम तक पुडुचेरी के तटीय इलाकों के पास तट से टकरा सकता है.
Cyclone Fengal Live News: साइक्लोन फेंगल का असर अब दिखने लगा है. तमिलनाडु से लेकर पुडुचेरी में भारी बारिश होने लगी है. बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना चक्रवाती तूफान ‘फेंगल’ आज तबाही लाने को बेताब है. साइक्लोन फेंगल आज यानी शनिवार शाम तक पुडुचेरी के पास तट से टकरा सकता है. साइक्लोन फेंगल के लैंडफॉल के वक्त हवा की रफ्तार 90 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है. इसे देखते हुए आईएमडी यानी भारतीय मौसम विभाग तमिलनाडु और पुडुचेरी के कई हिस्सों में रेड अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग का अनुमान है कि इस दौरान समुद्र में ऊंची लहरें उठेंगी और भारी बारिश होगी. तूफान को देखते हुए पुडुचेरी सरकार ने राज्य के कई हिस्सों में स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए हैं और सार्वजनिक सेवाओं को रोक दिया है. तो चलिए जानते हैं फेंगल तूफान से जुड़े सभी लेटेस्ट अपडेट.
चेन्नई डिवीजन के पीआरओ ने बताया कि चक्रवाती तूफान ‘फेंगल’ के कारण आई तेज हवाओं के चलते चेन्नई बीच और वेलाचेरी के बीच चलने वाली उपनगरीय लोकल ट्रेन सेवाओं को निलंबित कर दिया गया है. वहीं, चक्रवाती तूफान ‘फेंगल’ के कारण खराब मौसम को देखते हुए मद्रास यूनिवर्सिटी ने रविवार को होने वाली अपनी डिस्टेंस मोड परीक्षाओं को टाल दिया है. परीक्षाएं अब 15 दिसंबर को आयोजित की जाएंगी.
साइक्लोन फेंगल के कारण चेन्नई एयरपोर्ट को आज दोपहर 12 बजे से शाम 7 बजे तक बंद किया गया. अभी इन इलाकों में भारी बारिश हो रही है. इसकी वजह से उड़ानें प्रभावित हुई हैं.
तमिलनाडु में आज शाम चक्रवाती तूफान फेंगल के टकराने की आशंका है. इसके चलते चेन्नई आने-जाने वाली कई उड़ाने शुक्रवार को खराब मौसम के कारण प्रभावित रहीं. चेन्नई में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण कई एयरलाइंस ने अपनी यात्रा योजनाओं पर एडवाइजरी और अपडेट जारी किए हैं. कई उड़ानें प्रभावित हैं.
चक्रवाती तूफान ‘फेंगल’ के शनिवार को दिन में पुडुचेरी के निकट पहुंचने की संभावना और इसके समुद्र तट की ओर बढ़ने के बीच उत्तरी तमिलनाडु के कई हिस्सों में शनिवार को तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ. तटीय क्षेत्रों में शुक्रवार रात पहले रुक-रुककर और फिर भारी बारिश हुई जिससे कई इलाकों में जलभराव हो गया. निचले इलाके मदीपक्कम के कई निवासियों ने अपने वाहनों को पास के वेलाचेरी फ्लाईओवर के दोनों ओर खड़ा कर दिया. ऐसे ही कई अन्य इलाकों के निवासियों ने भी अपने वाहन सुरक्षित स्थानों पर खड़े कर दिए. सड़कें मुख्य रूप से सुनसान रहीं और विभिन्न स्थानों पर नागरिक कार्यकर्ता, पुलिस और अग्निशमन एवं बचावकर्मियों को तैनात किया गया है.
साइक्लोन फेंगल अब अपना असर दिखाना शुरू कर चुका है. खराब मौसम के कारण इंडिगो एयरलाइंस ने चेन्नई एयरपोर्ट पर आने और जाने वाली सभी उड़ानों का परिचालन अस्थायी रूप से रोक दिया है. चेन्नई एयरपोर्ट ने कहा कि यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए मौसम में सुधार होते ही उड़ान संचालन फिर से शुरू कर दिया जाएगा.
पुडुचेरी और कांचीपुरम समेत तमिलनाडु के कई जिलों में शनिवार को सभी स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे. उधर, चक्रवाती तूफान फेंगाल के मद्देनजर पुडुचेरी मत्स्य विभाग ने मछुआरों के लिए एडवाइजरी जारी की है. विभाग ने मछुआरों से समुद्र में न जाने का आग्रह किया है. साथ ही नुकसान से बचने के लिए अपनी नावों और उपकरणों को ऊंची जगहों पर ले जाने के निर्देश दिए हैं.
आईएमडी ने एक आधिकारिक बयान में कहा, ‘चक्रवाती तूफान ‘फेंगल’ बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम में अक्षांश 11.8°N और देशांतर 81.7°E के पास चेन्नई से लगभग 210 किमी दक्षिण-पूर्व में है. यह पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर आगे बढ़ेगा और 30 नवंबर की दोपहर को कराईकल और महाबलीपुरम के बीच पुडुचेरी के करीब उत्तरी तमिलनाडु-पुडुचेरी तटों को पार करेगा. इस दौरान हवा की गति 70-80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 90 किमी प्रति घंटे तक रहने की संभावना है.’
चेन्नई, तिरुवल्लूर, चेंगलपट्टू, कांचीपुरम, विल्लुपुरम, कल्लाकुरिची, कडलूर जिलों और पुडुचेरी में शनिवार को बहुत भारी से लेकर अत्यधिक भारी बारिश के लिए आईएमडी ने रेड अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने रानीपेट, तिरुवन्नामलाई, वेल्लोर, पेरम्बलूर, अरियालूर, तंजावुर, तिरुवरुर, मयिलादुथुरै, नागपट्टिनम जिलों और कराईकल क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की भी भविष्यवाणी की है.
आईएमडी यानी मौसम विभाग ने साइक्लोन फेंगल पर बड़ा अपडेट दिया है. मौसम विभाग के चक्रवाती विभाग के प्रमुख आनंद दास ने कहा कि तमिलनाडु, दक्षिण आंध्र प्रदेश, केरल और आंतरिक कर्नाटक के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान हवा भी तेज रहेगी.
चक्रवाती तूफान फेंगल के शनिवार दोपहर पुडुचेरी के निकट पहुंचने की आशंका के मद्देनजर अधिकारियों ने स्थानीय लोगों को घरों में रहने की सलाह दी है. अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को यहां सभी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे. भारत मौसम विभाग ने शुक्रवार को बताया कि चक्रवाती तूफान के पुडुचेरी के निकट पहुंचने की संभावना है और इस दौरान हवा की गति 90 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है. जिलाधिकारी ए कुलोथुंगन ने पीडब्ल्यूडी, स्थानीय प्रशासन, पुलिस और अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ चर्चा की और हालात की समीक्षा की.
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने तमिलनाडु और पुडुचेरी के कई हिस्सों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना चक्रवाती तूफान ‘फेंगल’ शनिवार दोपहर तक पुडुचेरी के तटीय इलाकों के पास तट से टकरा सकता है. इस तूफान की वजह से भारी बारिश और 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है. इसको देखते हुए राज्य सरकार ने कई इलाकों में स्कूल-कॉलेज बंद करने के साथ ही सार्वजनिक सेवाएं भी रोक दी हैं.
Cyclone Fengal Live News: साइक्लोन फेंगल का असर अब दिखने लगा है. तमिलनाडु से लेकर पुडुचेरी में भारी बारिश होने लगी है. बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना चक्रवाती तूफान ‘फेंगल’ आज तबाही लाने को बेताब है. साइक्लोन फेंगल आज यानी शनिवार शाम तक पुडुचेरी के पास तट से टकरा सकता है. साइक्लोन फेंगल के लैंडफॉल के वक्त हवा की रफ्तार 90 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है. इसे देखते हुए आईएमडी यानी भारतीय मौसम विभाग तमिलनाडु और पुडुचेरी के कई हिस्सों में रेड अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग का अनुमान है कि इस दौरान समुद्र में ऊंची लहरें उठेंगी और भारी बारिश होगी. तूफान को देखते हुए पुडुचेरी सरकार ने राज्य के कई हिस्सों में स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए हैं और सार्वजनिक सेवाओं को रोक दिया है. तो चलिए जानते हैं फेंगल तूफान से जुड़े सभी लेटेस्ट अपडेट.
किसी का बजट 200 करोड़, तो किसी पर मेकर्स ने फूंके 350 करोड़, बॉक्स ऑफिस पर इन 3 बिग बजट फिल्मों का हुआ बंटाधार
गन्ने के साथ करें इस सब्जी की खेती… 40 दिनों में मिलेगा कैश बैक
सर्दियों में किसी सुपरफूड से कम नहीं है 'मेथी का साग', गैस और एसिडिटी को पल में करता है ठीक
इस बच्ची को किसी ने कहा 'ड्रामा क्वीन' किसी ने 'नौटंकी', टॉप फैंस भी नहीं जानते होंगे रियल नाम
बुक लवर्स के लिए खास मौका…सस्ते में खरीदनी हैं किताबें तो पहुंच जाएं यहां, फेमस राइटर से मिलने का भी मिलेगा मौका
कब है मकर संक्रांति? 15 Dec से इन राशियों की बल्ले-बल्ले, व्यापार में होगी वृद्धि, रोगों से मिलेगी मुक्ति!
न अमिताभ, न सलमान-विराट, इस हीरो ने भरा सबसे ज्यादा Tax, दूसरे नं. पर साउथ स्टार, टॉप 5 में नहीं अक्षय कुमार
बनारस: स्टेशन के सामने पार्किंग में लगी भयंकर आग, फटने लगी बाइक की टंकियां, 200 वाहन जलकर खाक
भांग से साथ मिलाकर तैयार होती है ये खास सब्जी, चुटकियों में शरीर को करती है गर्म!
लाइव ब्लॉग
19 minutes ago
an hour ago
an hour ago
15 minutes ago