Darbhanga News: दरभंगा में भीषण अग्निकांड, सिलेंडर ब्लास्ट में 3 महीने के मासूम समेत तीन की मौत; 4 अन्य गंभ… – Zee News

Trending Photos
Darbhanga News: दरभंगा जिले के सुंदरपुर स्थित तेनु पेड़ के पास रविवार (12 अप्रैल) की शाम हुए भीषण अग्निकांड ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है. बेचन दास के घर में खाना बनाने के दौरान अचानक सिलेंडर में आग लगी और ब्लास्ट हो गया, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया. इस भयावह हादसे में कुल 7 लोग बुरी तरह झुलस गए. सभी घायलों को तत्काल नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.

इस दर्दनाक घटना में इलाज के दौरान तीन लोगों की मौत हो गई है, जिससे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है. मृतकों में गोविंद दास, मिसु कुमारी और तीन महीने का मासूम बच्चा शामिल बताया जा रहा है. वहीं, बेचन दास, उनके दूसरे बेटे गोविंद और एक पड़ोसी आआदित्य सहित एक अग्निशमन के अधिकारी भी घायल है की हालत गंभीर बनी हुई है.

यह भी पढ़ें: यमुना एक्सप्रेसवे पर नोएडा से दरभंगा जा रही बस पलटी, बाल-बाल बची यात्रियों की जान

Add Zee News as a Preferred Source

घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. स्थानीय लोगों ने भी बचाव कार्य में अहम भूमिका निभाई और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की. इस हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और आसपास के लोग भी इस दर्दनाक घटना से स्तब्ध हैं.
रिपोर्ट: मुकेश कुमार
बिहार की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें Bihar News in Hindi और पाएं Bihar latest News in Hindi  हर पल की जानकारी । बिहार की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News