Delhi News Today Live Updates: दिल्ली-एनसीआर में लगातार स्कूलों को धमकी मिलने की सिलसिला जारी है. आज यानी की 13 फरवरी को दिल्ली के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया.
Trending Photos
Page Title: दिल्ली-एनसीआर में लगातार स्कूलों को धमकी मिलने की सिलसिला जारी है. आज यानी की 13 फरवरी को दिल्ली के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. धमकी के बारे में पहला कॉल सुबह 9:13 बजे झंडेवालान में BD तमिल एजुकेशन को किया गया. धमकी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है.
20 देश के साथ पर्यटन को लेकर CM की बैठक@NayabSainiBJP @BJP4Haryana #haryana #haryanagovernment #faridabad #surajkund #surajkundmela pic.twitter.com/TUFhX5TKXT
— Zee Delhi-NCR Haryana (@ZeeDNHNews) February 13, 2026
दिल्ली में आज 13 फरवरी को सोने और चांदी के रेट
Delhi News: दिल्ली में आज सोने की कीमतें स्थिर रहीं, 24K सोना ₹1,58,540 और 22K सोना ₹1,45,340 प्रति 10g पर ट्रेड कर रहा था. जबकि चांदी में थोड़ी रिकवरी देखी गई, जिसकी कीमत ₹2,95,100 प्रति kg हो गई.ग्लोबल संकेतों और रेट कट की संभावनाओं का असर भारत के बड़े मेट्रो शहरों में बुलियन की अस्थिरता पर पड़ रहा है.
गुरुग्राम के वेडिंग फार्म में लगी भीषण आग
Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम में माता शीतला मंदिर के पास एक वेडिंग फार्म में भीषण आग लग गई. इसकी सूचना सुबह 3 बजकर 30 मिनट पर फायर डिपार्टमेंट को मिली, जिसके बाद आधा दर्जन से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंची. करीब 2 घंटे से ज्यादा समय में आग पर काबू पाया. वहीं इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.
#WATCH गुरुग्राम (हरियाणा): शीतला माता मंदिर के पास एक वेडिंग फार्म में भीषण आग लग गई। फायर डिपार्टमेंट को सुबह 3:30 बजे आग की जानकारी मिली। आधा दर्जन से ज़्यादा फायर गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और 2 घंटे से ज़्यादा समय बाद आग पर काबू पाया। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।… pic.twitter.com/ramMVZlpl5
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 13, 2026
Shiv Vihar to Mandola Vihar metro: गाजियाबाद के लोनी और उसके आसपास रहने वाले लोगों के लिए मेट्रो को लेकर एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है. शिव विहार से मंडोला विहार तक मेट्रो ट्रेन चलाने की दिशा में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) ने इस परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए विभिन्न विभागों के साथ मिलकर एक संयुक्त समिति का गठन किया है, जिसने अब रूट का फिजिकल सर्वे शुरू कर दिया है.
हरियाणा में ग्रुप डी कर्मचारियों की भर्ती में बदलाव
Haryana News: हरियाणा सरकार ने ग्रुप डी कर्मचारियों की भर्ती व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए चयन प्रक्रिया को पूरी तरह मेरिट और पारदर्शिता आधारित बना दिया है. अब ग्रुप डी पदों पर नियुक्ति के लिए उम्मीदवारों का चयन सिर्फ सामान्य पात्रता परीक्षा (CET) में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा.
दिल्ली के शालीमार से दो लड़कियां लापता
Delhi News: आम आदमी पार्टी (AAP) ने गुरुवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के विधानसभा क्षेत्र शालीमार बाग से दो नाबालिग लड़कियों के लापता होने के बाद राष्ट्रीय राजधानी में महिलाओं की सुरक्षा पर चिंता जताई और इस घटना के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराया.
सावधान
CM की विधानसभा से आज दो नाबालिग लड़की गायब हुई
पहली नाबालिग लड़की ट्यूशन पढ़ने गई थी, उसको किसी गिरोह ने नशा सूंघा कर अगवा करने की कोशिश की । किसी तरह लड़की को होश आ गया और कुछ लोगों की मदद से वो घर पहुँच गई
दूसरी नाबालिग लड़की स्कूल गई थी , वापिस नहीं आई,उसका… pic.twitter.com/I0VX0H2bcO
— Saurabh Bharadwaj (@Saurabh_MLAgk) February 12, 2026
दिल्ली के इन 20 इलाकों में आज नहीं आएगा पानी
1. नवीन पैलेस
2. सरस्वती कुंज
3. सूर्य कुंज
4. विनोबा एन्क्लेव
5. सैनिक एन्क्लेव ।,
6. सैनिक एन्क्लेव 2,
7. सैनिक एन्क्लेव 3
8. कृष्णा एन्क्लेव
9. झरोदा गांव
10. बाबा हरिदास एन्क्लेव
11. श्याम एन्क्लेव 2 ब्लॉक
12. नंदा एन्क्लेव
13. नानक प्याऊ
14. कृष्णा विहार वेस्ट
15. गोपाल नगर वगैरह
16. बारी वाला महरौली
17. साउथ पार्क अपार्टमेंट कालकाजी
18. K-40 C.R. पार्क A-ब्लॉक
19. M.B. रोड
20. साउथएंड अपार्टमेंट पुल प्रह्लाद पुर
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.