Delhi News Today Live Updates: दिल्ली नगर निगम (MCD) ने दिल्ली के छतरपुर और सैदुलाजब इलाकों में कथित अवैध कब्जों के खिलाफ बुलडोजर चलाया है. MCD की टीम ने 100 फीट रोड पर बुलडोजर चलाकर कई अवैध ढांचों को गिरा दिया. इस कार्रवाई के दौरान निगम और दिल्ली पुलिस के कर्मचारी भी मौजूद थे.
Trending Photos
Page Title: दिल्ली नगर निगम (MCD) ने दिल्ली के छतरपुर और सैदुलाजब इलाकों में कथित अवैध कब्जों के खिलाफ बुलडोजर चलाया है. MCD की टीम ने 100 फीट रोड पर बुलडोजर चलाकर कई अवैध ढांचों को गिरा दिया. इस कार्रवाई के दौरान निगम और दिल्ली पुलिस के कर्मचारी भी मौजूद थे. अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली नगर निगम (MCD) के साउथ जोन के बिल्डिंग डिपार्टमेंट की एक टीम ने बुधवार को साउथ दिल्ली के छतरपुर और सैदुलाजब इलाकों में 100 फीट रोड पर कई अवैध ढांचों पर बुलडोजर चलाया. कार्रवाई के दौरान निगम और दिल्ली पुलिस के लोग भी मौजूद थे. किसी भी इमरजेंसी से निपटने के लिए टीमें तैयार थीं. निगम की टीम भारी मशीनरी और मज़दूरों के साथ मौके पर पहुंची. तीन JCB मशीनों की मदद से अवैध ढांचों को गिरा दिया गया.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.