Delhi Breaking News Live: दिल्ली में दो दिन रहेगी पानी की किल्लत, ये इलाके रहेंगे ज्यादा प्रभावित – Zee News

Delhi News Today Live Updates: देश की राजधानी दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में रहने वाले लोगों को अगले दो दिनों तक पानी की कमी का सामना करना पड़ेगा. इस दौरान, 11 फरवरी (बुधवार) और 12 फरवरी (गुरुवार) को शहर के 48 से ज्यादा इलाकों में या तो पानी की सप्लाई नहीं होगी या फिर कम प्रेशर से पानी की सप्लाई होगी. 
 
Trending Photos
Page Title: देश की राजधानी दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में रहने वाले लोगों को अगले दो दिनों तक पानी की कमी का सामना करना पड़ेगा. इस दौरान, 11 फरवरी (बुधवार) और 12 फरवरी (गुरुवार) को शहर के 48 से ज्यादा इलाकों में या तो पानी की सप्लाई नहीं होगी या फिर कम प्रेशर से पानी की सप्लाई होगी. इसका कारण बताते हुए दिल्ली जल बोर्ड ने कहा कि हर साल अंडरग्राउंड रिजर्वॉयर (UGR) और बूस्टर पंपिंग स्टेशन (BPS) की सालाना सफाई का काम होना है, जिसकी वजह से शहर के इन इलाकों में पानी की सप्लाई में रुकावट आएगी.

Add Zee News as a Preferred Source

Haryana News: हरियाणा के 22 जिलों में डे-केयर कैंसर सेंटर, मुफ्त OPD और कीमोथेरेपी सुविधा शुरू
 
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को चंडीगढ़ से राज्य के 17 जिलों में डे-केयर कैंसर सेंटर का वर्चुअल उद्घाटन किया. इस प्रकार के सेंटर पहले ही पांच जिलों में लॉन्च किए जा चुके है और आज से राज्य के 22 जिलों में डे-केयर कैंसर सेंटर चालू हो गए हैं.
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वित्त वर्ष 2025-26 के बजट में यह घोषणा की थी, जिसे आज पूर्ण कर दिया गया है. स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री आरती सिंह राव भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुईं. मुख्यमंत्री द्वारा 17 जिलों में शुरू किये डे-केयर कैंसर सेंटर प्रदेश के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. 
Haryana News: कल सूरजकुंड मेला पहुंचेंगे सीएम नायब सैनी, फिर जाएंगे दिल्ली 
हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सैनी कल सुबह 10:00 बजे शिक्षा और वित्त विभाग के साथ बैठक करेंगे. बैठक मुख्यमंत्री आवास पर होगी. सुबह 11 बजे फरीदाबाद के लिए  रवाना होंगे. फिर दोपहर करीब 12:30 बजे फरीदाबाद के सूरजकुंड मेले में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके बाद दिल्ली के रवाना होंगे. 
 
Delhi News: सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन का नाम देवनागरी में ‘सर्वोच्च न्यायालय’ लिखे जाने की मांग 
दिल्ली हाईकोर्ट में दायर एक याचिका में मांग की गई कि सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन का नाम देवनागरी में सर्वोच्च न्यायालय लिखा जाना चाहिए. दिल्ली हाईकोर्ट ने इस पर केंद्र सरकार और दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन से जवाब मांगा है. अभी स्टेशन का नाम अंग्रेज़ी में ‘Supreme Court’ और हिंदी में ‘सुप्रीम कोर्ट’ लिखा है. याचिका में मांग की गई कि हिंदी में इसका नाम ‘सर्वोच्च न्यायालय’ लिखा जाए. 
Mahashivratri 2026: हिसार में पहली बार दिखेगा 20 फीट ऊंचा शिवलिंग
इस बार हिसारवासियों के लिए महाशिवरात्रि का पावन पर्व बेहद खास होने वाला है. शहर के ब्रह्मकुमारी सेंटर ने इस बार एक ऐसा भव्य आयोजन तैयार किया है, जिसे देख हर कोई शिव भक्ति में सराबोर हो जाएगा. ब्रह्मकुमारी सेंटर की तरफ मिली जानकारी के अनुसार, शहर में पहली बार इतने बड़े स्तर पर शिव महोत्सव मनाया जा रहा है। इस महोत्सव का मुख्य आकर्षण होगा 20 फीट ऊंचा विशाल शिवलिंग, जिसे विशेष रूप से भक्तों के दर्शन के लिए तैयार किया जा रहा है. इतना ही नहीं, भक्तों को एक ही स्थान पर 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करने का सौभाग्य भी प्राप्त होगा. उत्सव की शुरुआत शिवरात्रि से पहले होगी, जिसमें भव्य शिव रथ यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें दिव्य झांकियां और शिव भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा. 
Delhi Peeragarhi Case: पीरागढ़ी मामले में तीनों को मौलाना ने लड्डू में जहर मिलाकर खिलाया, पुलिस पूछताछ में किया खुलासा 
पीरागढ़ी ट्रिपल मर्डर केस मामले में पुलिस ने मौलाना कमरुद्दीन को गिरफ्तार कर पूछताछ की. शुरुआत में उसने जांच को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं दे सका. लगातार पूछताछ के दौरान उसने खुलासा किया कि करीब दो महीने पहले लक्ष्मी का परिचय उससे सलीम (निवासी जहांगीरपुरी) के माध्यम से हुआ था. बाद में लक्ष्मी ने शिव नरेश और रणधीर को उससे मिलवाया. आरोपी ने उन्हें “धनवर्षा” के लिए पूजा कराने का झांसा दिया और 2 लाख नकद के साथ शराब और कोल्ड ड्रिंक लाने को कहा. 
लड्डू में जहर मिलाकर तीनों को खिलाए
उसने आगे बताया कि उसने जहर मिले लड्डू तैयार किए और उनके साथ कार में गया. यात्रा के दौरान उसने तीनों को शराब, कोल्ड ड्रिंक और जहर मिले लड्डू खिलाए.  जब वे बेहोश हो गए, तो उसने नकदी लेकर फरार हो गया. तकनीकी और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों से आरोपी की कार में मौजूदगी की पुष्टि हुई. 
Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो के V(A) फेज के लिए 3 नए कॉरिडोर को सरकार ने दी मंजूरी  
दिल्ली सरकार ने मेट्रो के चरण V(A) के लिए तीन नए कॉरिडोर को मंजूरी दे दी है. इस परियोजना की लागत लगभग 12,014 करोड़ रुपये है. इसे 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य है.  
Haryana Roadways Workers Strike: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों  का बड़ा फैसला, कल होगी हड़ताल, लोगों को हो सकती है परेशानी 
देश भर में 12 फरवरी को ट्रेड यूनियन ने हड़ताल की कॉल दी है. हरियाणा रोडवेज कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने इस मसले पर आज बैठक कर कल के लिए रणनीति तैयार की है. हरियाणा रोडवेज संयुक्त संघर्ष समिति के नेताओं का कहना है कि 12 फरवरी की हड़ताल में रोडवेज के कर्मचारी भी शामिल होंगे. कर्मचारी नेताओं का कहना है कि यह हड़ताल कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने और ऐसे कई मसलों के कारण है जिस पर सरकार गंभीर नहीं है.
हालांकि सूत्रों के मुताबिक, रोडवेज की तमाम कर्मचारी यूनियन इस हड़ताल पर एक मंच पर आएगी, ऐसा अभी कहना मुश्किल है. दूसरी तरफ, हिसार में जिला प्रशासन ने हड़ताल को ध्यान में रखते हुए धारा 163 लागू कर दी है. 
Delhi Peeragarhi case: पीरागढ़ी मामले में दिल्ली पुलिस ने कमरुद्दीन नाम के मौलाना ढोंगी बाबा को गिरफ्तार किया.
25 लाख रुपये प्रति रात तक पहुंचा किराया
18 फरवरी की चेक-इन तारीख के लिए ताज पैलेस और द ओबेराय जैसे नामी होटलों ने अपने प्रीमियम सुइट्स के दाम 25 लाख रुपये प्रति रात तक निर्धारित किए हैं. होटल वेबसाइटों पर प्रदर्शित दरों के अनुसार, यह उछाल सामान्य दिनों की तुलना में असाधारण है. तुलनात्मक आंकड़े बताते हैं कि जहां फरवरी के साधारण दिनों में ताज पैलेस का लग्जरी सुइट लगभग 90 हजार रुपये प्रति रात में उपलब्ध था, वहीं समिट की अवधि में यही कीमत बढ़कर 25 लाख रुपये तक पहुंच गई है. द ओबेराय में प्रीमियर रूम का किराया 55 हजार रुपये से बढ़कर 5.5 लाख रुपये प्रति रात दर्ज किया गया है.
जींद के छोटे से गांव से देश की टॉपर तक,
Haryana News: कहते हैं अगर इरादे मजबूत हों, तो रास्ते बदलने से मंजिल नहीं खोती. इसे सच कर दिखाया है हरियाणा के जींद जिले के छोटे से गांव झांझ कलां की रहने वाली पूजा गोयत ने. एक साधारण किसान की बेटी पूजा ने UGC NET JRF की परीक्षा में पूरे भारत में अंग्रेजी विषय में प्रथम स्थान हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन कर दिया है.
 
अमेरिका से डिपोर्ट हुआ गैंगस्टर
Sombir Mota: अपराध की दुनिया पर नकेल कसने के लिए हरियाणा पुलिस और स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने एक बड़ी सफलता हासिल की है. कई संगीन मामलों में वांटेड और विदेश भाग चुके कुख्यात गैंगस्टर सोमबीर उर्फ मोटा को अमेरिका से डिपोर्ट कर भारत लाया गया है. 
 
फरीदाबाद जेल में आतंकी की हत्या
फरीदाबाद में सुरक्षा के लिहाज से बेहद अहम मानी जाने वाली नीमका जिला जेल (Neemka Jail) के अंदर एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है. जेल में बंद अयोध्या राम मंदिर पर हमले की साजिश रचने के आरोपी संदिग्ध आतंकी अब्दुल रहमान की उसके ही बैरक में रहने वाले एक अन्य कैदी ने हत्या कर दी. शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच राम मंदिर को लेकर पिछले कई दिनों से तनातनी चल रही थी, जिसने रविवार देर रात हिंसक रूप ले लिया.
 
भारतीय सेना से रिटायर्ड फोजी की मौत
Haryana News: हरियाणा के झज्जर जिले में बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने खुशहाल परिवार की खुशियां छीन लीं. जौंधी-गिरावड़ रोड पर हुए एक हिट-एंड-रन मामले में भारतीय सेना से रिटायर्ड एक फौजी की जान चली गई. हादसा उस वक्त हुआ जब वे खेत से काम निपटाकर बाइक से घर लौट रहे थे. टक्कर मारने वाला वाहन चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है.
मैच को लेकर एडवाइजरी जारी
क्रिकेट के दीवानों के लिए एक अच्छी खबर है. गुरुवार, 12 फरवरी 2026 को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले भारत और नामीबिया के बीच T20 वर्ल्ड कप मुकाबले को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने बड़ा फैसला लिया है. मैच के बाद दर्शकों को घर लौटने में कोई परेशानी न हो, इसके लिए मेट्रो के फेरे और समय सीमा को बढ़ा दिया गया है. DMRC द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, स्टेडियम में उमड़ने वाली भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए सभी लाइनों पर आखिरी ट्रेन छूटने के समय में बदलाव किया गया है. कुछ रूट्स पर टाइमिंग को सामान्य समय से करीब 90 मिनट (डेढ़ घंटे) तक आगे बढ़ा दिया गया है. यह विशेष सुविधा केवल मैच वाले दिन यानी 12 फरवरी के लिए लागू रहेगी.
11 फरवरी को इन इलाकों में नहीं आएगा पानी
(1) बक्करवाला गांव
(2)  हिरणकूदना
(3) स्वर्ण पार्क वगैरह
(4) टिकरी गांव
(5) मुंडका गांव
(6) नीलवाल गांव
(7) किशन गढ़ और महरौली
(8) लोकनायक पुरम, 
(9) LIG पुल प्रहलाद
(10) HR ब्लॉक पुल प्रहलाद पुर
(12 फरवरी को इन इलाकों में प्रभावित रहेगी पानी की आपूर्ति
(1) अर्जुन पार्क
(2) इंद्रा पार्क
(3) नांगली सकरावती
(4) प्रेम विहार
(5) निरंजन पार्क
(6) नागली विहार एक्सटेंशन
(7) जेमिनी पार्क
(8) घासीपुरा गांव
(9) राणा जी एन्क्लेव
(10) श्याम विहार फेस-I, फेस II
(11) श्याम विहार के आसपास की कॉलोनियां
(12) दीनपुर गांव
(13) पपरावत गांव
(14) नया बाजार
(15) विजय पार्क
(16) साईं बाबा एन्क्लेव
(17) रोशन मंडी
(18) नाथूराम पार्क
(19) दीपक विहार
(20) अजय पार्क
(21) किशन गढ़ और महरौली
(22) मकसूदाबाद
(23) लोकेश पार्क
(24) वीरेंद्र मार्केट, और PTC झाड़ौदा
(25) पंचमुखी मंदिर
(26) लाल कुआं चुंगी नंबर-02 लाल कुआं।
चंद्रावल वॉटर वर्क्स में रिपेयरिंग के कारण 11 व 12 फरवरी को इन इलाकों में प्रभावित रहेगी जल आपूर्ति
(1) सिविल लाइंस
(2) हिंदू राव अस्पताल और आसपास के इलाके
(3) कमला नगर
(4) शक्ति नगर और आसपास के इलाके
(5) करोल बाग
(6) पहाड़ गंज और NDMC इलाके
(7) पुराना और नया राजिंदर नगर
(8) पटेल नगर (ईस्ट और वेस्ट)
(9) बलजीत नगर
(10) प्रेम नगर
(11) इंदरपुरी और आसपास के कैंटोनमेंट इलाके
(12) दक्षिणी दिल्ली और अन्य इलाके
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News