Delhi News Today Live Updates: आज पूरे देश में महाशिवरात्रि मनाई जा रही है. सुबह से ही मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए भक्तों की भारी भीड़ पहुंचने लगी है. मंदिरों में “हर हर महादेव” के नारे गूंज रहे हैं.वहीं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर राजस्थान में श्री नाथजी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी, आइए डिटेल में जानते हैं.
Trending Photos
Mahashivratri 2026: आज देशभर में महाशिवरात्रि का महापर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जा रहा है. फाल्गुन मास की चतुर्दशी तिथि पर शिवालयों में ‘बम-बम भोले’ की गूंज है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन भगवान शिव का साकार स्वरूप प्रकट हुआ था और माता पार्वती के साथ उनका विवाह संपन्न हुआ था. श्रद्धालु आज उपवास रखकर चार प्रहर की पूजा और रुद्राभिषेक के जरिए महादेव को प्रसन्न कर रहे हैं.
इसी पावन अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज राजस्थान की धार्मिक यात्रा पर रहेंगी. आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, सीएम सुबह 7:30 बजे राजसमंद स्थित प्रसिद्ध श्रीनाथजी मंदिर में दर्शन करेंगी. इसके पश्चात, वे लिंग महादेव मंदिर जाकर भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना करेंगी और प्रदेश व देश की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना करेंगी.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.