Delhi News Today Live Updates: हरियाणा में 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव शेड्यूल का ऐलान होते ही राज्यसभा चुनाव लड़ने वाले कैंडिडेट एक्टिव हो गए हैं. हरियाणा में दो राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव होने हैं. अभी दोनों सीटों पर BJP के मेंबर हैं. 90 सदस्यीय विधानसभा में विधायकों की संख्या के हिसाब से इस बार एक सीट BJP और एक कांग्रेस को मिलेगी.
Trending Photos
Page Title: हरियाणा में 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव शेड्यूल का ऐलान होते ही राज्यसभा चुनाव लड़ने वाले कैंडिडेट एक्टिव हो गए हैं. हरियाणा में 2 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव होने हैं. अभी दोनों सीटों पर BJP के मेंबर हैं. 90 सदस्यीय विधानसभा में विधायकों की संख्या के हिसाब से इस बार एक सीट BJP और एक कांग्रेस को मिलेगी. पिछले दो चुनावों में कांग्रेस MLA की क्रॉस वोटिंग और टेक्निकल वजहों से BJP सपोर्टेड इंडिपेंडेंट कैंडिडेट राज्यसभा पहुंचे हैं. इनमें डॉ सुभाष चंद्रा और कार्तिकेय शर्मा शामिल हैं. पिछले इतिहास को देखते हुए इस बात इंकार नहीं किया जा सकता कि अगर BJP को थोड़ा भी अहसास हुआ तो वह कांग्रेस के हिस्से की दूसरी सीट के लिए अपने सपोर्ट से इंडिपेंडेंट कैंडिडेट उतार सकती है. हरियाणा की दो राज्यसभा सीटों के लिए 16 मार्च को चुनाव होने हैं. कैंडिडेट को 5 मार्च तक अपना नॉमिनेशन फाइल करना होगा. BJP के दो राज्यसभा मेंबर, रामचंद्र जांगड़ा और किरण चौधरी का टर्म 9 अप्रैल को खत्म हो रहा है, जिससे दोनों सीटें खाली हो गई हैं. BJP आखिर तक अपने कैंडिडेट का कोई इशारा नहीं देती. अचानक कोई ऐसा कैंडिडेट सामने आ जाता है जिसकी उम्मीद नहीं होती. पिछले चुनाव में BJP ने पंचकूला की रेखा शर्मा को राज्यसभा भेजकर सबको चौंका दिया था. इस बार भी कोई नया नाम सामने आए तो हैरानी नहीं होगी.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.