Delhi News Today Live Updates: हरियाणा के हिसार जिले के बरवाला क्षेत्र में शनिवार रात एक बड़ा हादसा टल गया. गांव राजली मार्ग पर चलती कार में अचानक आग लग गई, लेकिन ड्राइवर की सूझबूझ से उसकी जान बच गई. जानकारी के अनुसार, गांव सुलखनी निवासी मनीश, जो बरवाला की आईटीआई में इंस्ट्रक्टर हैं, अपनी इलेक्ट्रिक टियागो कार से घर लौट रहे थे.
Trending Photos
Delhi News Today Live Updates:हरियाणा के हिसार जिले के बरवाला क्षेत्र में शनिवार रात एक बड़ा हादसा टल गया. गांव राजली मार्ग पर चलती कार में अचानक आग लग गई, लेकिन ड्राइवर की सूझबूझ से उसकी जान बच गई. जानकारी के अनुसार, गांव सुलखनी निवासी मनीश, जो बरवाला की आईटीआई में इंस्ट्रक्टर हैं, अपनी इलेक्ट्रिक टियागो कार से घर लौट रहे थे. रास्ते में कार में अचानक गर्मी बढ़ने का एहसास हुआ. खतरे को भांपते हुए उन्होंने तुरंत गाड़ी सड़क किनारे रोक दी और बाहर निकल गए. कुछ ही पलों में कार में भीषण आग लग गई और देखते ही देखते पूरी गाड़ी जलकर राख हो गई. घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाया. गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.