Delhi Firing: रोहिणी में गैंगस्टर की धमकी के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग, CCTV में कैद हुए आरोपी – Zee News

Trending Photos
Delhi Firing News: दिल्ली के रोहिणी इलाके में शुक्रवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब रंगदारी की मांग से में बदमाशों ने खुलेआम गोलियां चला दीं. घटना बेगमपुर थाना क्षेत्र के सेक्टर-24 की है, जहां 2 जनवरी 2026 को शाम करीब साढ़े पांच बजे फायरिंग की सूचना पुलिस को मिली.

रोहिणी में रंगदारी न मिलने पर फायरिंग
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि इस घटना के दौरान दस से अधिक राउंड फायरिंग की गई. राहत की बात यह रही कि गोलीबारी में कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तीन युवक बाइक पर सवार होकर मौके पर पहुंचे, कुछ ही पलों में ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं और फिर फरार हो गए.

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां सड़क पर कई खाली कारतूस बरामद किए गए. इसके अलावा पास में खड़ी नीले रंग की टोयोटा इनोवा कार के फ्रंट विंडशील्ड पर गोलियों के निशान पाए गए, जिससे फायरिंग की गंभीरता साफ झलकती है.

Add Zee News as a Preferred Source

घटना के पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वह कार्डबोर्ड और प्रॉपर्टी से जुड़ा कारोबार करता है. उसके अनुसार, 26 से 29 दिसंबर 2025 के बीच एक विदेशी नंबर से उसे लगातार व्हाट्सएप कॉल और वॉइस मैसेज आए थे. कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को एक बड़े गैंग से जुड़ा बताते हुए तीन करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी और जान से मारने की धमकी भी दी थी. पीड़ित ने कहा कि उसने उस समय पुलिस को इसकी जानकारी नहीं दी थी.
ये भी पढ़ें: Delhi से हटा GRAP-3, मगर फिर भी इन कामों पर रहेगी रोक… AQI में सुधार?
पुलिस का मानना है कि रंगदारी की रकम न मिलने की वजह से आरोपियों ने डर फैलाने के उद्देश्य से फायरिंग की. घटना से जुड़ा CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें हमलावरों की गतिविधियां साफ दिखाई दे रही हैं. फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है.
बेगमपुर थाना पुलिस ने रंगदारी और फायरिंग से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है. जांच को आगे बढ़ाने के लिए क्राइम टीम और फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिन्होंने जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं. पुलिस आसपास के इलाकों में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संदिग्ध ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा.
दिल्ली एनसीआर की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें Delhi-NCR News in Hindi और पाएं Delhi-NCR latest News in Hindi हर पल की जानकारी । दिल्ली एनसीआर की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News