Delhi NCR News Today Live Updates: हरियाणा के गुरुग्राम में एक युवक ने अपनी 19 साल की लिव-इन पार्टनर के प्राइवेट पार्ट्स पर सैनिटाइजर डालकर आग लगा दी. आरोपी ने इस हरकत का वीडियो भी बनाया, बुरी तरह झुलसी पीड़िता को सफदरजंग हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, फिलहाल पुलिस ने आरोपी शिवम के खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज किया है.
Trending Photos
Gurugram News: हरियाणा के गुरुग्राम से रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है. यहां शिवम नामक एक व्यक्ति पर अपनी 19 वर्षीय लिव-इन पार्टनर को जिंदा जलाने की कोशिश का आरोप लगा है. पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने उसके निजी अंगों पर सैनिटाइजर छिड़ककर आग लगा दी और इस खौफनाक कृत्य का वीडियो भी बनाया. फिलहाल गंभीर रूप से झुलसी युवती को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसे शादी का झांसा देकर लंबे समय से शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था. गुरुग्राम पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं जैसे 115, 118, 127(2), 69 (धोखे से संबंध बनाना) और 351(2) के तहत केस दर्ज कर लिया है.
दिल्ली में थमी सोने-चांदी की रफ्तार, कीमतों में मामूली गिरावट
Delhi News: दिल्ली में लगातार चार दिनों की बढ़त के बाद सर्राफा बाजार में आज स्थिरता रही हैं. 24 कैरेट सोने की कीमत मामूली गिरावट के साथ ₹15,942 प्रति ग्राम पर आ गई, वहीं चांदी ₹2,74,900 प्रति किलो पर दर्ज की गई. वैश्विक बाजार में मुनाफावसूली और अमेरिकी नीतियों के असर से कीमतों में यह ठहराव देखा जा रहा है.
दिल्ली-NCR में गर्मी की समय से पहले दस्तक, 33 डिग्री तक जाएगा पारा
Delhi News: दिल्ली-NCR में सर्दी का असर खत्म होते ही गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं. मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, इस सप्ताह आसमान साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 33°C तक पहुंच सकता है. हालांकि, बारिश की कोई संभावना नहीं है. फिलहाल कम हवा के कारण प्रदूषण स्तर ‘खराब’ श्रेणी में बना हुआ है.
AI समिट में विरोध के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस, UP-MP में ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू
Delhi News: भारत मंडपम में आयोजित ‘इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026’ के दौरान यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए ‘शर्टलेस’ प्रदर्शन के मामले में दिल्ली पुलिस ने सख्त रुख अख्तियार किया है. हालिया कार्रवाई में स्पेशल सेल और क्राइम ब्रांच ने उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कई ठिकानों पर छापेमारी की, जहां से एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया और एक संदिग्ध वाहन सीज किया गया है.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.