Delhi-NCR Earthquake: लोग डिनर कर रहे थे, अचानक दहल गया उत्तर भारत, दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके, घरों… – zeenews.india.com

Earthquake In North India: दिल्ली-एनसीआर के साथ पूरे उत्तर भारत में भूकंप के झटके महसूस किए गए. शुक्रवार (03 अप्रैल) रात करीब 9.50 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए. जम्मू-कश्मीर से लेकर राष्ट्रीय राजधानी में ये भूकंप के झटके महसूस किए गए. शुरुआती जानकारी के अनुसार, किसी भी जानमाल का नुकसान की खबर नहीं है.
Trending Photos
Earthquake in Delhi-NCR: दिल्ली-एनसीआर के साथ पूरे उत्तर भारत में शुक्रवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए. रात करीब 9.50 बजे भूकंप से धरती कांप उठी, जिसकी वजह से जम्मू-कश्मीर से लेकर राष्ट्रीय राजधानी में भूकंप के झटके महसूस किए गए. यह भूकंप अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान सीमा क्षेत्र (हिंदू कुश क्षेत्र) में आया था, जो लगभग 175 से 186 किलोमीटर नीचे था. इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.9 मापी गई. 

लोगों में पसरी दहशत

शुरुआती जानकारी के अनुसार, किसी भी जानमाल का नुकसान की खबर नहीं है. दरअसल, यह झटके ऐसे समय पर महसूस हुए जब अधिकांश लोग घरों में खाना खा रहे थे या खाने की तैयारी में थे. इसी दौरान भूकंप के झटके महसूस होने से लोगों में दहशत फैल गई.

भूकंप दिल्ली-एनसीआर में करीब 9 बजकर 50 मिनट पर आया. सिर्फ राजधानी ही नहीं बल्कि चंडीगढ़, लुधियाना, पूंछ, श्रीनगर और उधमपुर में भी झटके महसूस किए गए. दिल्ली से सटे एनसीआर की हाई-राइज इमारतें भी कुछ सेकंड्स तक हिलती रहीं. इस वजह से लोग अपने घरों से निकलकर बाहर आ गए. गाजियाबाद के रहने वाले एक शख्स ने कहा, ‘बारिश पड़ रही थी, तभी भूकंप के झटके महसूस हुए. यह बहुत ज्यादा बड़ा तो नहीं था. इसलिए मैं स्थिति को देखते हुए घर के बाहर आ गया.’

Add Zee News as a Preferred Source

दिल्ली में कब-कब आए भूकंप

  • अगर नवंबर 2024 से लेकर फरवरी 2025 तक के आंकड़ों को देखें तो इस अवधि में भारत में कुल 159 भूकंप आए हैं. 

  • इससे पहले 17 फरवरी 2025 को दिल्ली में 4.0 तीव्रता का भूकंप आया था. इसमें राजधानी दिल्ली को हिलाकर रख दिया था. इसे पिछले 3 दशकों में दिल्ली में आया सबसे शक्तिशाली भूकंप बताया गया था.

  • 10 जुलाई 2025 को भी उत्तर भारत भूकंप के झटकों से हिल गया था. तब हरियाणा के झज्जर में सुबह 9 बजकर 4 मिनट पर 4.4 तीव्रता का भूकंप आया था.  

61% हिस्सा हाई रिस्क जोन में

#WATCH | Jammu & Kashmir: An earthquake was felt in Poonch, fans were seen moving. Further details awaited. pic.twitter.com/PUcPuPm7vb
— ANI (@ANI) April 3, 2026
अगर नवंबर 2024 से लेकर फरवरी 2025 तक के आंकड़ों को देखें तो इस अवधि में भारत में कुल 159 भूकंप आए हैं. 
इससे पहले 17 फरवरी 2025 को दिल्ली में 4.0 तीव्रता का भूकंप आया था. इसमें राजधानी दिल्ली को हिलाकर रख दिया था. इसे पिछले 3 दशकों में दिल्ली में आया सबसे शक्तिशाली भूकंप बताया गया था.
10 जुलाई 2025 को भी उत्तर भारत भूकंप के झटकों से हिल गया था. तब हरियाणा के झज्जर में सुबह 9 बजकर 4 मिनट पर 4.4 तीव्रता का भूकंप आया था.  
बता दें कि साल 2025 के नवंबर में भारतीय मानक ब्यूरो ने भूकंप जोन का एक नया नक्शा जारी किया था, जिसमें पहली बार जोन VI को शामिल किया गया. इसके मुताबिक, भारत का करीब 61 प्रतिशत हिस्सा हाई रिस्क वाले जोन में है. यह आंकड़ा पहले 59 प्रतिशत था. पूरे हिमालयी क्षेत्र यानी अरुणाचल प्रदेश से लेकर जम्मू-कश्मीर तक को जोन VI में रखा गया है. पिछले साल जनवरी के शुरुआती हफ्तों में भारत के करीब 9 राज्यों में लगातार भूकंप के झटके आए थे. 
 
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.
अभिनव त्रिपाठी जी न्यूज हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं।  पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। डेस्क पर रियल टाइम की देश-विदेश की खबरों को कवर करते हैं। राष्ट्रीय राजन…और पढ़ें
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News