Deoghar News: श्रावणी मेला 2026 की तैयारी शुरू, आयुक्त ने कांवड़िया पथ और बाबा मंदिर का किया निरीक्षण – Zee News

Deoghar News: श्रावणी मेला 2026 की तैयारी शुरू हो गई है. इसी क्रम में देवघर उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा और SP सौरभ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बाबा बैद्यनाथ मंदिर परिसर का निरीक्षण किया. 
Trending Photos
Deoghar News: विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 की तैयारी को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड में नजर आ रहा है. तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए आज संताल परगना आयुक्त संजय कुमार ने देवघर उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा और एसपी सौरभ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ कांवड़िया पथ, कांवड़िया रूट लाइन, क्यू कॉम्प्लेक्स और बाबा बैद्यनाथ मंदिर परिसर का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए.

श्रावणी मेला 2026
इस अवसर पर आयुक्त संजय कुमार ने कहा कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य यह है कि विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रहें, ताकि सुल्तानगंज से जल लेकर बाबाधाम देवघर पहुंचने वाले श्रद्धालु यहां से एक सकारात्मक अनुभव और अच्छा संदेश लेकर जाएं. नमन प्रियेश लकड़ा, उपायुक्त, देवघर ने जानकारी देते हुए कहा कि अभी 3 महीने का समय है. सभी विभाग के पदाधिकारी के साथ बैठक कर श्रावणी मेला 2026 को बेहतर बनाया जाएगा. वहीं पहले की तरह क्युआर कोड के माध्यम से श्रद्धालुओं की शिकायत को बेहतर तरीके से दूर किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: भगोड़े प्रिंस खान पर कसा शिकंजा, CBI के साथ हुई बैठक; धनबाद SSP ने दी चेतावनी

Add Zee News as a Preferred Source

मंदिर में शीघ्र दर्शन नए रूट के विरोध पर उन्होंने कहा कि पंडा धर्म रक्षिणी सभा सरदार पांडा एवं जिला प्रशासन के द्वारा विचार विमर्श एवं कार्य के प्रारूप को पूरी तरह से चर्चा और विचार के बाद कार्य को किया जा रहा है. इसमें कुछ लोगों के द्वारा विरोध करने की बात सामने आई है. श्रावण मेला से पहले नए रूट को तैयार किया जाएगा. वहीं, मेले के दौरान यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए और सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से सुरक्षा बढ़ाई जाएगी. हेड काउंटिंग मशीन आदि कभी उपयोग किया जाएगा. मौके पर SP सौरभ एसडीओ रवि कुमार सहित दर्जनों की संख्या में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी मौजूद रहे.
रिपोर्ट: विकास राउत, देवघर
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News