ट्रेड ट्रेकिंग वेबसाइट sacnilk.com की रिपोर्ट की मानें तो ‘धुरंधर द रिवेंज’ ने 24वें दिन यानी रिलीज के बाद चौथे शनिवार को भारत में लगभग 10.10 करोड़ रुपए (रात 8 बजे तक) की कमाई की। इसके साथ फिल्म का देशभर में कुल 1,065.52 करोड़ रुपए पहुंच गया है।
आदित्य धर के निर्देशन में बनी स्पाय एक्शन ड्रामा ‘धुरंधर द रिवेंज’ के हिंदी वर्जन ने 24 दिन में 1,000.64 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन भारत में किया है। फिल्म के बाकी वर्जनों की अब तक की कुल कमाई इस प्रकार रही :-
तमिल : 18.56 करोड़ रुपए
तेलुगु : 41.36 करोड़ रुपए
कन्नड़ : 3.21 करोड़ रुपए
मलयालम : 1.75 करोड़ रुपए
यह भी पढ़ें : Dhurandhar 2 पर भारी पड़ी यह साउथ इंडियन फिल्म, पहले दिन ही कर दिया खेल खराब!
‘धुरंधर द रिवेंज’ हिंदी सिनेमा के इतिहास में वह पहली फिल्म साबित हुई है, जिसने 1000 करोड़ रुपए का आंकड़ा छुआ ही नहीं है, इसे पार भी किया है। इससे पहले कोई भी हिंदी फिल्म 900 करोड़ के आंकड़े को भी नहीं छू पाई थी। 840.20 करोड़ रुपए कमाकर ‘धुरंधर’ अभी तक सबसे कमाऊ हिंदी फिल्म थी।
‘धुरंधर द रिवेंज’ भारत में देश की दूसरी सबसे कमाऊ फिल्म बनी है। यह प्रभास स्टारर तेलुगु फिल्म ‘बाहुबली 2 : द कन्क्लूजन’ के लाइफटाइम कलेक्शन को पार कर काफी आगे निकल गई है। अब इससे आगे सिर्फ अल्लू अर्जुन स्टारर तेलुगु फिल्म ‘पुष्पा 2 : द रूल’ है। देखना यह है कि ‘धुरंधर 2’ ‘पुष्पा 2’ का रिकॉर्ड तोड़ पाती है या नहीं।
यह भी पढ़ें : Dhurandhar 2 ने विदेशों में उड़ाईं ‘जवान’ की धज्जियां, Top 5 की लिस्ट से SRK की फिल्म Out!
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।