Dhurandhar 2 Collection Day 25: 'धुरंधर 2' 1700 करोड़ पार, खतरे में 'पुष्पा 2' का रिकॉर्ड! – Asianet News Hindi

ट्रेड ट्रेकिंग वेबसाइट Sacnilk.com के मुताबिक़, 25वें दिन यानी रिलीज के बाद चौथे रविवार को ‘धुरंधर द रिवेंज’ ने लगभग 14.14 करोड़ रुपए (रात 8 बजे तक) का कलेक्शन भारत में किया है। इसके साथ ही सभी भाषाओं को मिलाकर देश में इस फिल्म का नेट कलेक्शन लगभग 1,083.06 करोड़ रुपए पहुंच गया है।
रिपोर्ट के मुताबिक़, आदित्य धर के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर द रिवेंज’ के हिंदी वर्जन ने 25 दिन में लगभग 1017 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन किया है। यह फिल्म पांच भाषाओं में रिलीज हुई है। पांचों भाषाओं के वर्जन का कलेक्शन इस प्रकार रहा :-
यह भी पढ़ें : Dhurandhar 2 Collection Day 24: फिर रॉकेट बनी ‘धुरंधर 2’, 24वें दिन बनाया सबसे बड़ा रिकॉर्ड!
‘धुरंधर द रिवेंज’ ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1700 करोड़ रुपए से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। दरअसल, 24 दिन में यह फिल्म दुनियाभर में 1691.30 करोड़ कमा चुकी थी। 25वें दिन के अगर भारत में हुई नेट कमाई को भी इसमें शामिल कर लिया जाए तो इसकी कमाई 1705 करोड़ रुपए से ज्यादा हो जाती है। ओवरसीज के आंकड़े अभी आने बाकी है।
वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर ‘पुष्पा 2 द रूल’ का रिकॉर्ड टूटने की उलटी गिनती शुरू हो गई है। अभी 2024 में रिलीज हुई अल्लू अर्जुन स्टारर यह तेलुगु पैन इंडिया दुनियाभर में तीसरी सबसे कमाऊ फिल्म है, जिसने 1742.10 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया था। इतना ही नहीं, माना जा रहा है कि वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ प्रभास स्टारर ‘बाहुबली 2 : द कन्क्लूजन’ को भी पीछे छोड़ सकती है। 2017 में रिलीज हुई तेलुगु पैन इंडिया फिल्म ‘बाहुबली 2’ ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर ग्रॉस 1,788.06 करोड़ रुपए कमाए थे।
यह भी पढ़ें : Dhurandhar 2 पर भारी पड़ी यह साउथ इंडियन फिल्म, पहले दिन ही कर दिया खेल खराब!
‘धुरंधर 2’ वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर दूसरी सबसे कमाऊ इंडियन फिल्म बनने की ओर बढ़ रही है। लेकिन इस लिस्ट में नं. 1 के पायदान पर मौजूद ‘दंगल’ का रिकॉर्ड तोड़ पाना इसके लिए मुश्किल होगा। आमिर खान स्टारर बॉलीवुड फिल्म ‘दंगल’ ने दुनियाभर में ग्रॉस 2,070.30 करोड़ रुपए कमाए थे। यह फिल्म 2026 में रिलीज हुई थी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News