Dhurandhar 2 OTT Release: अब OTT पर तहलका मचाएगी धुरंधर 2, जानें कब और कहां देखें रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म? – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Dhurandhar 2 OTT Release: धुरंधर 2 ने सिनेमाघरों में धमाल मचा रखा है. यह 2026 की सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है. थिएटर पर यह फिल्म 19 मार्च, 2026 को रिलीज हुई, जिसने भारतीय सिनेमा के कई रिकॉर्ड तोड़े. मगर क्या आप जानते हैं कि यह फिल्म OTT पर कब और कहां रिलीज हो सकती है? आइए जानते हैं.  
रणवीर सिंग की फिल्म धुरंधर 2-द रिवेंज (Dhurandhar 2: The Revenge) ने सिनेमाघरों में तहलका मचा दिया है. लोग अभी भी लगातार सिनेमाघरों में जाकर फिल्म का मजा ले रहे हैं. फिल्म ने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं.
धुरंधर 2 अब 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है. साढ़े 3 घंटे से ज्यादा की फिल्म होने के बावजूद इसने इतना अच्छा मार्केट में प्रदर्शन किया. इसके निर्देशक आदित्य धर ने बड़े बारीकी से फिल्म को बनाया.
इस फिल्म ने भारत में कुल नेट कलेक्शन ₹1,042.65 करोड़ का किया है. वहीं भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹1,237.21 करोड़ (20 दिनों तक) किया है. अगर वर्ल्डवाइड की कुल कमाई को देखें तो फिल्म ने ₹1,641.21 करोड़ कमाए हैं.
बता दें कि यह फिल्म भारत में ₹1000 करोड़ का नेट कलेक्शन करने वाली पहली हिंदी फिल्म बन गई है. इसने प्रभास की फिल्म बाहुबली 2 का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है. इसके अलावा ‘धुरंधर 2’ बॉलीवुड इतिहास में एक दिन में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बनी, जिसने पहले दिन करीब ₹102.55 करोड़ का कलेक्शन किया था.
धुरंधर 2 के डिजिटल स्ट्रीमिंग राइट्स JioHotstar ने करीब ₹120-150 करोड़ के भारी-भरकम सौदे में खरीदे हैं. इसका मतलब है कि जब भी धुरंधर 2 OTT पर रिलीज होगी, तो वह JioHotstar पर रिलीज होगी.
धुरंधर 2 के OTT रिलीज की डेट ऑफीशियली अभी तक अनाउंस नहीं की गई है. लेकिन जल्द ही यह फिल्म आपको डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी दिखेगी, जिसे आप थिएटर और OTT पर घर बैठकर देख सकते हैं.
कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स फिल्म को OTT पर जल्द इसीलिए भी नहीं रिलीज कर रहे हैं, क्योंकि अभी आईपीएल चल रहा है. इससे व्यूवरशिप प्रभावित हो सकता है. हालांकि, इस बात की अभी कोई पुख्ता जानकारी नहीं है.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News