Dhurandhar 2 Third Sunday Collection में 3 फिल्मों से पीछे, देखें टॉप 5 की लिस्ट – Asianet News Hindi

तीसरे रविवार की कमाई : 24.25 करोड़ रुपए
लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी यह फिल्म छत्रपति संभाजी महाराज की जिंदगी पर आधारित है। फिल्म में विक्की कौशल का लीड रोल है। इस फिल्म ने भारत में लाइफटाइम नेट601.54 करोड़ रुपए और वर्ल्डवाइड ग्रॉस 807.91 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। विक्की कौशल के अलावा इस फिल्म में अक्षय खन्ना और रश्मिका मंदान का भी अहम् रोल है।
तीसरे रविवार की कमाई : 28.75 करोड़ रुपए
आदित्य धर ने बॉलीवुड की इस पैन इंडिया स्पाय एक्शन थ्रिलर फिल्म का डायरेक्शन किया है। फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में हैं और उनके साथ अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर. माधवन, राकेश बेदी और सारा अर्जुन जैसे कलाकार भी नज़र आ रहे हैं। इस फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन लगभग 1,013.77 करोड़ रुपए और वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन करीब 1,605.74 करोड़ रुपए हो गया है। यह कमाई सिर्फ 18 दिन में हुई है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का धमाकेदार परफॉर्मेंस जारी है।
यह भी पढ़ें : Dhurandhar 2 : 1 CR से 1000 CR क्लब तक, वो 10 मूवी जिन्होंने 83 साल में बदला बॉक्स ऑफिस गेम
तीसरे रविवार की कमाई : 32 करोड़ रुपए
एस.एस. राजामौली ने प्रभास स्टारर इस तेलुगु पैन इंडिया फिल्म का डायरेक्शन किया है। फिल्म में राणा दग्गुबती और अनुष्का शेट्टी जैसे कलाकार भी दिखाई दिए हैं। लाइफटाइम कलेक्शन की बात करें टू इस एपिक एक्शन ड्रामा ने भारत में नेट 1,030.42 करोड़ रुपए और वर्ल्डवाइड ग्रॉस 1,788.06 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया।
तीसरे रविवार की कमाई : 32.95 करोड़ रुपए
तेलुगु सिनेमा की इस पैन इंडिया फिल्म का डायरेक्शन सुकुमार ने किया है। इस एक्शन थ्रिलर में अल्लू अर्जुन लीड रोल में हैं, जबकि उनके साथ रश्मिका मंदाना, फहाद फाजिल. राम रमेश और जगपति बाबू जैसे कलाकार भी दिखे। इस फिल्म ने लाइफटाइम भारत में नेट 1,234.10 करोड़ रुपए और वर्ल्डवाइड ग्रॉस 1,742.10 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया।
Dhurandhar 2 Collection Day 18 : 1600 CR पार हुई ‘धुरंधर 2’, Top 3 की 2 मूवी का रिकॉर्ड टूटना तय!
तीसरे रविवार की कमाई : 38.50 करोड़ रुपए
रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना स्टारर यह फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ का पहला पार्ट है, जिसका डायरेक्शन आदित्य धर ने किया है। फिल्म में आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, राकेश बेदी और सारा अर्जुन भी अहम् भूमिका है। इस फिल्म ने लाइफटाइम भारत में नेट 840.20 करोड़ रुपए और वर्ल्डवाइड ग्रॉस 1,307.35 करोड़ रुपए की कमाई की थी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News