Dhurandhar 2 Vs Dacoit के बीच बिना शोर आई नयनतारा की फिल्म! कर रही 'डकैत' से ज्यादा कमाई – Asianet News Hindi

ट्रेड ट्रेकिंग वेबसाइट sacnilk.com की रिपोर्ट के मुताबिक़, LIK: Love Insurance Kompany ने दूसरे दिन भारत में नेट लगभग 7.75 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। इसमें से 6.20 करोड़ रुपए इस फिल्म के तमिल वर्जन और 1.50 करोड़ रुपए तेलुगु वर्जन ने कमाए हैं।
दूसरे दिन ‘LIK’ की कमाई में लगभग 9.2 फीसदी का इजाफा हुआ है। पहले दिन इसकी कमाई 7.05 करोड़ रुपए रही थी। इसके साथ ही देशभर में इस फिल्म का नेट कलेक्शन 14.75 करोड़ रुपए हो गया है। इसमें से 11.85 करोड़ रुपए फिल्म के तमिल और 2.90 करोड़ रुपए तेलुगु वर्जन ने कमाए हैं।
यह भी पढ़ें : Dacoit Collecttion Day 2: ‘धुरंधर 2’ के तूफ़ान में ‘डकैत’ दम, 2 दिन में कर ली इतनी कमाई
LIK भारत में नेट कमाई के मामले में इसी के साथ रिलीज हुई ‘डकैत : अ लव स्टोरी’ पर भारी पड़ रही है। अदिवी शेष और मृणाल ठाकुर स्टारर ‘डकैत’ ने पहले दिन लगभग 1.40 करोड़ रुपए और दूसरे दिन 7 करोड़ रुपए कमाए। इस तरह इस फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन 13.55 करोड़ रुपए हो गया है।
अगर वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो ‘LIK’ ‘डकैत’ से पीछे चल रही है। ‘डकैत’ ने ओवरसीज में 9 करोड़ रुपए के ग्रॉस कलेक्शन के साथ दुनियाभर में 24.81 करोड़ रुपए कमाए हैं। जबकि ‘LIK’ ने विदेशों में 5.30 करोड़ रुपए कमाए और इसका दुनियाभर में कलेक्शन 22.38 करोड़ रुपए हुआ है।
यह भी पढ़ें : Dhurandhar 2 Collection Day 24: फिर रॉकेट बनी ‘धुरंधर 2’, 24वें दिन बनाया सबसे बड़ा रिकॉर्ड!
‘LIK’ का निर्देशन नयनतारा के पति विग्नेश शिवन ने किया है। फिल्म में प्रदीप रंगनाथन लीड रोल में हैं और उनके साथ कृति शेट्टी, गौरी जी. किशन, एस. जे सूर्या, योगी बाबू, आनंदराज और सेंथमिझन सीमान की भी अहम् भूमिका है।
तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज हुई ‘LIK’ का बजट लगभग 60 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। नयनतारा ने इसे एस.एस. ललित कुमार के साथ मिल्क्जर प्रोड्यूस किया है। अनिरुद्ध रविचंदर ने फिल्म में म्यूजिक दिया है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News