Dhurnadhar 2 Day 19 Collection : 19वें दिन धुरंधर 2 का सबसे बुरा हाल, 10 CR से नीचे पहुंची कमाई – Asianet News Hindi

ट्रेड ट्रेकिंग वेब साइट sacnilk.com की रिपोर्ट के मुताबिक़, आदित्य धर के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर द रिवेंज’ ने 19वें दिन यानी तीसरे सोमवार को लगभग 4.67 करोड़ रुपए (शाम 5 बजे) का कलेक्शन सभी भाषाई वर्जनों को मिलाकर किया। इसके हिंदी वर्जन ने 4.45 करोड़ रुपए कमाए हैं।
19 दिन के बाद ‘धुरंधर द रिवेंज’ ने देश भर में पांचों भाषाओं के वर्जनों को मिलाकर लगभग 1,018.44 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। फिल्म के किस वर्जन ने कितनी कमाई की :-
यह भी पढ़ें : Dhurandhar 2 Third Sunday Collection में 3 फिल्मों से पीछे, देखें टॉप 5 की लिस्ट
18 दिन में ‘धुरंधर 2’ वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1,605.74 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया था। इसमें से भारत में इसने ग्रॉस 1,213.74 करोड़ रुपए कमाए थे और ओवरसीज में इसकी कमाई 392 करोड़ रुपए हुई थी। 19वें दिन तक फिल्म का भारत में ग्रॉस कलेक्शन लगभग 1,219.25 करोड़ रुपए हो गया है। माना जा रहा है कि 19वें दिन तक वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 1620 करोड़ रुपए तक पहुंच जाए।
‘धुरंधर द रिवेंज’ की कमाई की रफ़्तार भले ही धीमी पड़ गई हो, लेकिन प्रभास स्टारर ‘बाहुबली 2’ (2026) का रिकॉर्ड टूटना तय माना जा रहा है। एस.एस. राजामौली के निर्देशन में बनी तेलुगु पैन इंडिया एपिक एक्शन फिल्म ने भारत में लाइफटाइम 1,030.42 करोड़ रुपए कमाए थे। माना जा रहा है कि ‘धुरंधर 2’ 20वें दिन ‘बाहुबली 2’ के नेट कलेक्शन को पार कर जाएगी।
यह भी पढ़ें : Dhurandhar 2 : 1 CR से 1000 CR क्लब तक, वो 10 मूवी जिन्होंने 83 साल में बदला बॉक्स ऑफिस गेम
‘धुरंधर 2’ के लिए असली चुनौती अल्लू अर्जुन स्टारर तेलुगु पैन इंडिया फिल्म ‘पुष्पा 2 : द रूल’ है। 2024 में रिलीज हुई इस फिल्म ने भारत में नेट 1,234.10 करोड़ रुपए की कमाई की थी। फिल्म का डायरेक्शन सुकुमार ने किया है। अब देखना यह है कि ‘धुरंधर 2’ ‘पुष्पा 2’ को पछाड़ भारत में देश की सबसे कमाऊ फिल्म बन पाती है या नहीं।
बड़ा सवाल यह भी है कि क्या रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, राकेश बेदी और सारा अर्जुन जैसे कलाकारों से सजी ‘धुरंधर 2’ वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर सबसे कमाऊ फिल्म बन पाएगी। अभी यह यहां तीन फिल्मों से पीछे हैं। ये रहीं टॉप 3 इंडियन फ़िल्में और वर्ल्डवाइड उनका कलेक्शन :-
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News