DUSU Election Result 2024 Live: , NSUI के मटका मैन रौनक खत्री बने DUSU अध्यक्ष, देसी स्टाइल के साथ मुद्दे उठाने के लिए हैं फेमस – Jansatta

Delhi University (DUSU) Election 2024 Result Today LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव परिणाम 2024 (Delhi University Students Union Election Result 2024) की आधिकारिक घोषणा हो चुकी है और इस साल लंबे इंतजार को खत्म करते हुए NSUI ने डूसू अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की है। इसके अलावा संयुक्त सचिव पर पर भी एनएसयूआई के लौकेश चौधरी ने जीत हासिल की है।एबीवीपी के भानु प्रताप सिंह ने डूसू उपाध्यक्ष पद और मित्रविंदा करनवाल ने सचिव पद पर जीत दर्ज की है।
यहां जानें दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव परिणाम 2024 (Delhi University Students Union Election Result 2024) की सबसे सटीक और सबसे तेज लाइव अपडेट
डूसू इलेक्शन रिजल्ट 2024 लाइव: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव 2024 परिणाम की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है और जीते हुए उम्मीदवारों के नाम इस प्रकार है।

अध्यक्ष पद- रौनक खत्री (एनएसयूआई)

उपाध्यक्ष पद- भानु प्रताप सिंह (एबीवीपी)

सचिव पद- मित्रविंदा करनवाल (एबीवीपी)

संयुक्त सचिव पद- लौकेश चौधरी
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव 2024 परिणाम जारी की घोषणा हो गई है और सामने आए आकंड़ो के अनुसार, एनएसयूआई ने डूसू अध्यक्ष और संयुक्त सचिव पद पर जीत दर्ज की है। एबीवीपी को उपाध्यक्ष और सचिव पद पर जीत मिली है।

डूसू चुनाव में इस साल NSUI ने सभी पदों के लिए जो प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं उनकी डिटेल इस प्रकार है।

अध्यक्ष पद- रौनक खत्री

उपाध्यक्ष पद- यश नांदल

सचिव पद- नम्रता जेफ मीना

संयुक्त सचिव पद- लोकेश चौधरी
डूसू इलेक्शन रिजल्ट 2024 लाइव: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव 2024 परिणाम जारी करने को लेकर दिल्ली दिल्ली उच्च न्यायालय ने दिल्ली विश्वविद्यालय 11 नवंबर को एक आदेश दिया था जिसमें 26 नवंबर तक मतगणना प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया था, बशर्ते कि चुनाव अभियान के दौरान क्षतिग्रस्त सभी सार्वजनिक और निजी संपत्तियों की एक सप्ताह के भीतर सफाई और रंग-रोगन किया जाए।
डूसू इलेक्शन रिजल्ट 2024 लाइव: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव 2024 की चल रही मतगणना के 15 राउंड पूरे हो चुके हैं, जिससे मिले आंकड़े इस प्रकार हैं।

अध्यक्ष पद

रोनक खत्री एनएसयूआई – 14531 (आगे)
ऋषभ चौधरी एबीवीपी – 13426 (पीछे)

उपाध्यक्ष पद

भानु प्रताप एबीवीपी – 16067 (आगे)
यश नादल एनएसयूआई – 11572 (पीछे)

महासचिव पद

मित्रवंदा एबीवीपी – 12996 (आगे)
नम्रता जेफ मीना एनएसयूआई – 12039 (पीछे)

संयुक्त सचिव पद

अमन कपासिया एबीवीपी – 11782 (आगे)
लोकेश एनएसयूआई – 1696 (पीछे)

डूसू इलेक्शन रिजल्ट 2024 लाइव: दिल्ली विश्वविद्यालय की तरफ से सभी कॉलेजों, विभागों, संस्थानों और केंद्रों को 24 नवंबर को बैलेट पेपर की गिनती और 25 नवंबर को ईवीएम वोट काउंटिंग का निर्देश दिया गया है। इसमें सभी मॉर्निंग कॉलेजों में वोट काउंटिंग 8:00 बजे से और ईवनिंगि कॉलेजों में दोपहर 2:00 बजे से शुरू होगी।

डूसू इलेक्शन रिजल्ट 2024 लाइव: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव 2024 की मतगणना बॉटनी डिपार्टमेंट के सामने स्थिति कॉन्फ्रेंस सेंटर में सुबह 8:00 बजे से शुरू हो चुकी है।
डूसू इलेक्शन रिजल्ट 2024 लाइव: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव 2024 में विश्वविद्यालय के कुल 52 कॉलेजों के छात्रों ने इस चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग किया है, जिसमें 145893 मतदाताओं में से 51300 छात्रों ने अपने मत का उपयोग किया।

डूसू इलेक्शन रिजल्ट 2024 लाइव: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव 2024 की चल रही मतगणना के 11 राउंड पूरे हो चुके हैं, जिससे मिले आंकड़े इस प्रकार हैं।

अध्यक्ष पद

रौनक खत्री एनएसयूआई-11340 (आगे)

ऋषभ चौधरी एबीवीपी-10706 (पीछे)

उपाध्यक्ष पद

भानु प्रताप एबीवीपी-12532 (आगे)

यश नांदल एनएसयूआई-9001 (पीछे)

सचिव पद

मित्रवंदा, एबीवीपी-9455 (आगे)

नम्रता जेफ मीना एनएसयूआई-8890 (पीछे)

संयुक्त सचिव

लोकेश एनएसयूआई- 12483 (आगे)

अमन कपासरिया एबीवीपी-8422 (पीछे)

डूसू इलेक्शन रिजल्ट 2024 लाइव: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव 2024 में इस साल कुल 21 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, जिसमें अध्यक्ष पद के लिए आठ, उपाध्यक्ष के लिए पांच और सचिव और संयुक्त सचिव के लिए चार-चार उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।

डूसू इलेक्शन रिजल्ट 2024 लाइव: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव 2024 में इस बार एक नई बात देखने को मिली है, पिछले साल तक सभी छात्र दल अलग अलग इस चुनाव में अपनी ताल ठोकते थे लेकिन इस बार स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) और ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) ने गठबंधन कर एक साथ इस चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारे हैं।

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव 2024 की चल रही मतगणना के 10 राउंड पूरे हो चुके हैं, जिससे मिले आंकड़े इस प्रकार हैं।

अध्यक्ष पद

रौनक खत्री एनएसयूआई-9348 (आगे)
ऋषभ चौधरी एबीवीपी-8699 (पीछे)

उपाध्यक्ष पद

भानु प्रताप एबीवीपी-9700 (आगे)
यश नांदल एनएसयूआई-7592 (पीछे)

सचिव पद

मित्रवंदा, एबीवीपी-8533 (आगे)
नम्रता जेफ मीना एनएसयूआई-8240 (पीछे)

संयुक्त सचिव

लोकेश एनएसयूआई- 11661 (आगे)
अमन कपासरिया एबीवीपी-7549 (पीछे)
डूसू इलेक्शन रिजल्ट 2024 लाइव: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव 2024 की मतगणना के बीच 10 राउंड की काउंटिंग पूरी हो चुकी है। 10 राउंड के बाद एनसयूआई के रौनक खत्री ने एबीवीपी के ऋषभ चौधरी पर 9348 वोटों की बढ़त बना ली है। इसके अलावा उपाध्यक्ष पद पर एबीवीपी के भानु प्रताप ने एनएसयूआई के यश नांदल पर 9700 वोटों की बढ़त बनाई हुई है।

डूसू इलेक्शन रिजल्ट 2024 लाइव: डूसू चुनाव में ABVP और NSUI उम्मीदवारों के बीच कांटे की लड़ाई देखने को मिली है। मगर आपको बता दें कि डूसू में ABVP पिछले 10 साल से काबिज है। पिछले साल भी ABVP ने अध्यक्ष पद समेत तीनों पदों पर कब्जा किया था, मगर वाइस प्रेजिडेंट की पोस्ट NSUI के खाते में गई थी।

डूसू इलेक्शन रिजल्ट 2024 लाइव: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव 2024 का रिजल्ट करीब एक महीने की देरी से जारी किया जा रहा है क्योंकि दिल्ली हाईकोर्ट ने नतीजों पर रोक लगा दी। हाईकोर्ट ने वोटिंग के दौरान सार्वजनिक संपत्तियों की तोड़फोड़ और उन्हें नुकसान पहुंचाने के मामले की जांच पूरी होने तक काउंटिंग पर रोक लगा दी थी और इस मामले की जांच होने तक नतीजों को रोकने का आदेश दिया था।

डूसू इलेक्शन रिजल्ट 2024 लाइव: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव मतगणना जारी है और इस काउंटिंग के बीच नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) दोनों ही छात्र दलों ने अपनी जीत का दावा किया है, हालांकि किसके दावे पर मुहर लगेगी यह कुछ देर बाद साफ हो जाएगा।

डूसू इलेक्शन रिजल्ट 2024 लाइव: हर साल की तरह इस साल भी दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में कांटे का मुकाबला नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के बीच देखने को मिल रहा है।
डूसू इलेक्शन रिजल्ट 2024 लाइव: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव मतगणना के सात राउंड पूरे हो चुके हैं, जिसके बाद आई डिटेल इस प्रकार है।

NSUI अध्यक्ष पद पर 596 वोट और संयुक्त सचिव पद पर 2290 वोटों से आगे चल रही है, दूसरी तरफ ABVP उपाध्यक्ष पद पर 2325 वोट और सचिव पद पर 295 वोटों से आगे चल रही है।

डूसू इलेक्शन रिजल्ट 2024 लाइव: डूसू अध्यक्ष और संयुक्त सचिव पदों पर NSUI आगे ​​चल रही है, जबकि सचिव और उपाध्यक्ष पदों पर ABVP आगे चल रही है

अध्यक्ष पद

ABVP: 5821
NSUI: 6418
बाएं: 925
नोटा: 1311

उपाध्यक्ष पद

ABVP: 6405
NSUI: 5060
बाएं: 1272
नोटा: 1501

सचिव पद

ABVP: 5189
NSUI: 5064
बाएं: 2663
नोटा: 2180
सचिव पद के लिए NSUI और ABVP के बीच कड़ी टक्कर

संयुक्त सचिव पद

ABVP: 4405
NSUI: 7015
बाएं: 1871
नोटा: 1953

डूसू इलेक्शन रिजल्ट 2024 लाइव: दिल्ली छात्रसंघ चुनाव 2024 में एनएसयूआई ने भगिनी निवेदिता कॉलेज में सभी पांच सीटों पर जीत का परचम लहरा दिया है। इसके अलावा एनएसयूआई ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज में 3, मिरांडा हाउस कॉलेज में 1, जाकिर हुसैन कॉलेज (मॉर्निंग) में 2, अरबिंदो मॉर्निंग कॉलेज में 2, पीजीडीएवी कॉलेज (मॉर्निंग) में 1, पीजीडीएवी कॉलेज (इवनिंग) में 2, भास्कराचार्य कॉलेज में 2, मोतीलाल नेहरू कॉलेज में 1 और कॉलेज ऑफ वोकेशनल स्टडीज में 1 सीट पर जीत दर्ज की है।
डूसू इलेक्शन रिजल्ट 2024 लाइव: दिल्ली छात्रसंघ चुनाव 2024 की मतगणना के पांच राउंड पूरे हो चुके हैं, जिसके बाद NSUI ने तीन महत्वपूर्ण पदों पर बढ़त बना ली है। इसमें अध्यक्ष पद के उम्मीदवार रौनक खत्री 5531 वोट, संयुक्त सचिव पद पर लोकेश चौधरी 6065 वोट और सचिव पद पर नम्रता जेफ मीना 4425 वोट के साथ आगे चल रहे हैं। दूसरी तरफ ABVP के भानु प्रताप सिंह उपाध्यक्ष पद पर 6101 वोट के साथ बढ़त बनाए हुए हैं।

डूसू इलेक्शन रिजल्ट 2024 लाइव: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव 2024 के लिए एनएसयूआई की तरफ से लोकेश चौधरी और एबीवीपी की तरफ से अमन कपासिया ने ताल ठोकी है।
DUSU Election Result 2024 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव 2024 की मतगणना जारी है, जिसमें पांच राउंड की काउंटिंग पूरी हो चुकी है। पांच राउंड के बाद NSUI ने अध्यक्ष पद पर 500 और संयुक्त सचिव पद पर 2800 वोट और संयुक्त सचिव पद पर 35 वोटों से बढ़त बना ली है। एबीवीपी उपाध्यक्ष पद पर 700 वोट की बढ़त बनाए हुए है।

डूसू इलेक्शन रिजल्ट 2024 लाइव अपडेट: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव 2024 के लिए चल रही मतगणना में तीन राउंड की काउंटिंग पूरी हो चुकी है और अब तक आए नतीजों में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद चारों पदों पर भारी बढ़त बनाकर एनएसयूआई से आगे चल रही है।

डूसू इलेक्शन रिजल्ट 2024 लाइव अपडेट: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ में अध्यक्ष के बाद सबसे महत्वपूर्ण पद सचिव का होता है, जिसके लिए एनएसयूआई ने नम्रता जेफ मीना और एबीवीपी ने मित्रविंदा करनवाल को मैदान में उतारा है।

डूसू इलेक्शन रिजल्ट लाइव अपडेट: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव 2024 में इस साल एनएसयूआई की तरफ से उपाध्यक्ष पद के लिए यश नांदल को उम्मीदवार बनाया गया है, तो एबीवीपी ने भानु प्रताप सिंह को मैदान में उतारा है।

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव 2024 में इस साल एनएसयूआई ने अध्यक्ष पद के लिए रौनक खत्री को मैदान में उतारा है, तो एबीवीपी ने ऋषभ चौधरी को अपना प्रत्याशी बनाया है।

डूसू इलेक्शन रिजल्ट लाइव अपडेट: दिल्ली छात्रसंघ चुनाव 2024 की मतगणना जारी है, जिसमें NSUI और ABVP के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। तीसरे चरण की मतगणना के बाद सामने आए आंकड़ों के अनुसार, ABVP ने उपाध्यक्ष पद पर 2,772 वोटों के साथ बढ़त बना ली है, जबकि यश NSUI के नडाल 2,684 वोटों के साथ पीछे हैं।

डूसू इलेक्शन रिजल्ट लाइव अपडेट: तीसरे दौर की मतगणना के बाद, अध्यक्ष पद के लिए एनएसयूआई 3,593 वोटों से आगे चल रही है, जबकि एबीवीपी के ऋषभ चौधरी 2,946 वोटों से पीछे चल रहे हैं।

दिल्ली कॉलेज छात्र चुनाव में बैलेट पेपर की गिनती 24 नवंबर को पूरी कर ली गई है और इन काउंटिंग के रिजल्ट से सामने आए आंकड़ों के अनुसार, एबीवीवी ने 5 कॉलेजों में और एनएसयूआई ने 2 कॉलेजों में सभी पदों पर जीत दर्ज की है।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News