Feedback
DUSU Election Result 2024: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव की काउंटिंग आज है. सुबह आठ बजे से नॉर्थ कैंपस में वोटों की गिनती चालू होगी.
छात्र संगठन ABVP और NSUI के बीच सीधा मुकाबला है. दोनों छात्र संगठनों अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव और संयुक्त सचिव इन चार पदों पर मुकाबला है.
डूसू चुनाव 27 सितंबर को हुए थे. लेकिन अभी तक कोर्ट की रोक से मतगणना नहीं हो पाई थी.
बता दें कि विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव 27 सितंबर को हुए थे और परिणाम मूल रूप से अगले दिन घोषित किए जाने थे. इस साल 1.45 लाख पात्र मतदाताओं में से 51,379 छात्रों ने मतदान किया, जो कम से कम 10 वर्षों में सबसे कम मतदान था. लेकिन चुनाव के दौरान लगाए गए प्रत्याशियों के पोस्टर्स, होर्डिंग्स और बैनर्स से फैली गंदगी पर दिल्ली हाईकोर्ट ने सख्ती दिखाई थी.
कोर्ट ने आदेश दिया था कि जब तक कैंपस पूरी तरह साफ नहीं हो जाता तब तक डूसू इलेक्शन रिजल्ट जारी नहीं किए जाएंगे. इसके बाद प्रत्याशियों ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के कॉलेजों और कैंपस में सफाई अभियान चलाया था. इसके बावजूद कुछ जगहों पर साफ-सफाई का काम पूरी तरह नहीं हुआ है.
Copyright © 2024 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू