असम, केरल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार का शोर अब पूर्ण रूप से थम चुका है. इन तीनों जगहों पर 9 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान होगा है. चुनाव आयोग के अनुसार असम की 126, केरल की 140 और पुडुचेरी की 30 विधानसभा सीटों पर एक साथ वोट डाले जाएंगे. इसके साथ ही उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी.
यहां देखें एक-एक सीट का अपडेट
इन राज्यों में होने वाले चुनाव का हर अपडेट एबीपी न्यूज पर लाइव देख सकते हैं. एबीपी वेबसाइट https://www.abplive.com यूट्यूब पर https://www.youtube.com/watch?v=nyd-xznCpJc पर क्लिक कर असम, केरल और पुडुचेरी चुनाव का लेटेस्ट अपडेट जान सकते हैं.
असम में कितने मतदाता करेंगे वोट
असम की बात करें तो यहां कुल 2.5 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें 1.25 करोड़ पुरुष, 1.25 करोड़ महिलाएं और 343 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं. खास बात यह है कि 18-19 वर्ष आयु वर्ग के करीब 5.75 लाख युवा पहली बार अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. असम की 126 सीटों के लिए 722 उम्मीदवार मैदान में हैं और यहां बहुमत का आंकड़ा 64 है. राज्य की 15वीं विधानसभा का कार्यकाल 20 मई 2026 को समाप्त हो रहा है.
केरल में 140 सीटों के लिए 833 उम्मीदवार
केरल में 140 सीटों के लिए 833 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं. यहां मुख्य राजनीतिक दलों के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है. सरकार बनाने के लिए 71 सीटों का बहुमत जरूरी है. राज्य में कुल 2.71 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें 1.32 करोड़ पुरुष, 1.39 करोड़ महिलाएं और 273 थर्ड जेंडर वोटर्स शामिल हैं.पुडुचेरी में 30 सीटों पर चुनाव हो रहे हैं, जिनमें से 5 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं. यहां सरकार बनाने के लिए 16 सीटों का बहुमत जरूरी है. कुल 9.44 लाख मतदाताओं में लगभग 4.43 लाख पुरुष, 5 लाख महिलाएं और 139 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं.
चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, नामांकन प्रक्रिया के दौरान बड़ी संख्या में उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया था. असम में 1,388 नामांकन दाखिल हुए थे, जिनमें 817 उम्मीदवार थे. केरल में 2,117 नामांकन के साथ 1,252 उम्मीदवार और पुडुचेरी में 514 नामांकन के साथ 442 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था. कुल मिलाकर 4,019 नामांकन दाखिल हुए, जिनमें 2,511 उम्मीदवार शामिल थे.
ये भी पढ़े: West Bengal Election 2026: ‘यहां से चले जाइए…’, CEC और TMC डेलिगेशन के बीच तीखी बहस, बैठक के बाद चुनाव आयोग का सख्त रुख
Source: IOCL
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.