—विज्ञापन—
ENG vs SCO T20 World Cup 2026 Cricket Today Match Live Score and Updates: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 23वां मुकाबला आज यानी शनिवार (14 फरवरी) को इंग्लैंड और स्कॉटलैंड के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा है. इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे से शुरू होगा. दो बार की चैंपियन इंग्लैंड का टी20 वर्ल्ड कप में अब तक का सफर थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहा है. इंग्लिश टीम ने एक मैच जीता है और एक गंवाया है. इंग्लैंड ने टूर्नामेंट की शुरुआत नेपाल के खिलाफ 4 रन की करीबी जीत के साथ की थी, लेकिन इसके बाद वेस्टइंडीज के हाथों 30 रन से हार झेलनी पड़ी.
दूसरी तरफ स्कॉटलैंड को अपने पहले मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. लेकिन फिर इटली के खिलाफ दूसरे मुकाबले में स्कॉटलैंड ने जोरदार वापसी की और 200+ रन बनाकर इटली को सिर्फ 134 रन पर समेट दिया. स्कॉटलैंड और इटली के बराबर अंक होने के बावजूद इंग्लैंड नेट रन रेट में उनसे पीछे है. वहीं वेस्टइंडीज दो मैच जीतकर ग्रुप में टॉप पर बैठा है. ऐसे में अब ये मुकाबला काफी अहम हो गया है, क्योंकि यही मैच तय कर सकता है कि ग्रुप में दूसरे नंबर पर कौन रहेगा और सुपर 8 में किसकी एंट्री होगी.
इंग्लैंड और स्कॉटलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे से शुरू होगा. भारतीय फैंस इस मुकाबले को स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर लाइव देख सकते हैं. इसके अलावा, आप जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का लुत्फ उठा सकते हैं.
इंग्लैंड: फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जेमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद.
स्कॉटलैंड: जॉर्ज मुन्सी, माइकल जोन्स, ब्रैंडन मैकमुलन, रिची बेरिंगटन (कप्तान), टॉम ब्रूस, माइकल लीस्क, मैथ्यू क्रॉस (विकेटकीपर), मार्क वाट, ओलिवर डेविडसन, ब्रैड क्यूरी, ब्रैड व्हील.
कोलकाता के ईडन गार्डन्स की पिच आम तौर पर बल्लेबाजों के लिए काफी मददगार मानी जाती है. तेज आउटफील्ड के कारण यहां रन बनाना आसान रहता है, हालांकि जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, स्पिन गेंदबाजों को भी थोड़ी मदद मिलने लगती है. हाल ही में यहां खेले गए एक मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 207 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया था. वहीं इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर करीब 166 रन है.
मौसम की बात करें तो मैच वाले दिन कोलकाता में आसमान साफ रहने की संभावना है. तापमान करीब 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है और बारिश की भी कोई आसार नहीं दिख रहे हैं. यानी मौसम खेल के लिए पूरी तरह अनुकूल रहेगा और फैंस को पूरे मैच का रोमांच देखने को मिलेगा.
इंग्लैंड और स्कॉटलैंड के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों टीमें टी20 इंटरनेशनल मैचों में सिर्फ एक बार ही आमने-सामने हुई हैं, लेकिन वह मैच भी बारिश के कारण रद्द हो गया था. वैसे तो इंग्लैंड की टीम स्कॉटलैंड के सामने काफी मजबूत है, लेकिन टी20 क्रिकेट में कोई भी टीम छोटी या बड़ी नहीं होती और स्कॉटलैंड जैसी टीमें उलटफेर करने में माहिर होती हैं.

14वें ओवर की पहली गेंद पर स्कॉटलैंड को पांचवां झटका लगा. रिची बेरिंगटन 32 गेंदों पर 49 रन बनाकर आदिल राशिद की गेंद पर आउट हो गए. वह अर्धशतक लगाने से सिर्फ एक रन से चूक गए.
13वें ओवर की चौथी गेंद पर स्कॉटलैंड को लगा चौथा झटका. लियाम डॉसन ने टॉम ब्रूस को पवेलियन का रास्ता दिखाया. ब्रूस 18 गेंदों पर 24 रन बनाकर आउट हो गए. स्कॉटलैंड का स्कोर 13 ओवर के बाद चार विकेट पर 115 रन है.
पारी के 12वें ओवर में स्कॉटलैंड ने 100 का आंकड़ा पार कर लिया. टीम ने 12 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 105 रन बना लिए हैं. फिलहाल रिची बेरिंगटन 41 रन और टॉम ब्रूस 23 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
स्कॉटलैंड ने शुरुआत 10 ओवर्स में तीन विकेट के नुकसान पर 90 रन बना लिए हैं. फिलहाल रिची बेरिंगटन 36 रन और टॉम ब्रूस 14 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
स्कॉटलैंड ने शुरुआत 6 ओवर्स में तीन विकेट के नुकसान पर 42 रन बना लिए हैं. फिलहाल रिची बेरिंगटन 3 रन और टॉम ब्रूस बिना खाता खोल क्रीज पर मौजूद हैं.
छठे ओवर की पांचवीं गेंद पर स्कॉटलैंड को तीसरा झटका लगा. सैम करन ने माइकल जोन्स को आउट किया. जोन्स 20 गेंदों पर 33 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.
पारी का तीसरा ओवर करने आए जोफ्रा आर्चर ने इंग्लैंड को दो सफलता दिलाई. आर्चर ने पहले ओवर की तीसरी गेंद पर जॉर्ज मुन्सी को आउट किया और फिर पांचवीं गेंद पर ब्रैडन मैक्कुलन को पवेलियन भेज दिया. जॉर्ज ने 4 रन बनाए, जबकि मैक्कुलन बिना खाता खोले आउट हो गए.
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी स्कॉटलैंड के लिए माइकल जोन्स और जॉर्ज मुन्सी पारी का आगाज करने उतरे हैं. वहीं, इंग्लैंड की ओर से तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर पहला ओवर करने आए हैं.
जॉर्ज मुन्सी, माइकल जोन्स, ब्रैंडन मैकमुलन, रिची बेरिंगटन (कप्तान), टॉम ब्रूस, माइकल लीस्क, मैथ्यू क्रॉस (विकेटकीपर), मार्क वाट, ओलिवर डेविडसन, ब्रैड क्यूरी, ब्रैड व्हील.
फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जेमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद.
इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है.
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में इंग्लैंड और स्कॉटलैंड की टीमें सिर्फ एक बार ही आमने-सामने हुई हैं. साल 2024 में दोनों टीमों के बीच हुआ पिछला और इकलौता मुकाबला काफी दिलचस्प रहा था. उस मैच में स्कॉटलैंड ने 10 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 90 रन बना लिए थे. हालांकि, बारिश ने खेल बिगाड़ दिया और मुकाबला रद्द करना पड़ा.
इंग्लैंड: जोस बटलर (विकेटकीपर), फिल साल्ट, जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम कुरेन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जेमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद.
स्कॉटलैंड: माइकल जोन्स, जॉर्ज मुन्सी, रिची बेरिंगटन (कप्तान), ब्रैंडन मैकमुलन, टॉम ब्रूस, माइकल लीस्क, मैथ्यू क्रॉस (विकेटकीपर), मार्क वाट, ओलिवर डेविडसन, ब्रैड व्हील, ब्रैड करी.
इंग्लैंड: फिलिप साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम कुरेन, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन, आदिल राशिद, ल्यूक वुड, जोश टोंग, रेहान अहमद और बेन डकेट.
स्कॉटलैंड: जॉर्ज मुन्सी, माइकल जोन्स, ब्रैंडन मैकमुलन, रिची बेरिंगटन (कप्तान), टॉम ब्रूस, माइकल लीस्क, मैथ्यू क्रॉस (विकेटकीपर), मार्क वाट, ओलिवर डेविडसन, ब्रैड व्हील, ब्रैड करी, सफ्यान शरीफ, फिनले मैक्रीथ, क्रिस ग्रीव्स और ज़ैनुल्लाह इहसान.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 23वें मुकाबले में इंग्लैंड और स्कॉटलैंड की टीमें आमने-सामने हैं. यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे से खेला जाएगा. यह मुकाबला सुपर-8 में जगह बनाने के लिहाज से बेहद अहम होने वाला है. दो बार की चैंपियन इंग्लैंड के लिए अब कोई चूक की गुंजाइश नहीं बची है. ऐसे में इंग्लैंड को आगे बढ़ने की उम्मीद जिंदा रखने के लिए अपने बचे हुए दोनों मैच हर हाल में जीतने होंगे. अब उनके लिए यह मैच करो या मरो जैसा बन चुका है.
न्यूज 24 पर पढ़ें खेल, राष्ट्रीय समाचार (National News), मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in