ENG vs PAK Highlights: हैरी ब्रूक की अगुवाई वाली इंग्लैंड टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में एंट्री कर ली है। इंग्लैंड ने मंगलवार को सुपर-8 मैच में पाकिस्तान को दो विकेट से शिकस्त दी। इंग्लैंड ने पाल्लेकल स्टेडियम में 165 रनों का टारगेट पांच गेंद बाकी रहते चेज किया। ब्रूक के ‘शतकीय धमाके’ से पाकिस्तान तबाह हुआ। उन्होंने 51 गेंदों में 10 चौकों और चार छक्कों की मदद से 100 रन बनाए। वह टी20 वर्ल्ड कप में सेंचुरी लगाने वाले पहले कप्तान बन गए हैं। लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड लड़खड़ा गया था। इंग्लैंड ने 58 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे लेकिन ब्रूक ने बखूबी मोर्चा संभाला। उन्होंने सैम करन (16) के साथ पांचवें विकेट के लिए 45 और विल जैक्स (28) के संग छठे विकेट के लिए 52 रनों की अहम पार्टनरशिप की।
जोस बटलर (2) और जैकब बेथेल (8) समेत इंग्लैंड के पांच खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके। फिल सॉल्ट का खाता नहीं खुला। जोफ्रा आर्चर ( दो गेंदों में नाबाद 5) ने चौका लगाकर इंग्लैंड को जीत की दहलीज पार कराई। पाकिस्तान की ओर से शाहीन अफरीदी ने चार विकेट हासिल किए। उस्मान तारिक और मोहम्मद नवाज ने दो-दो विकेट लिए। इससे पहले, पाकिस्तान ने टॉस जीतकर बैटिंग करने के बाद निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 164 रन जुटाए। साहिबजादा फरहान ने फिफ्टी ठोकी। उन्होंने 45 गेंदों में 63 रनों की पारी खेली, जिसमें सात चौके और दो छक्के शामिल हैं। बाबर आजम और फखर जमां ने 25-25 जबकि शादाब खान ने 23 रन बनाए। सईम अयूब (7) और कप्तान सलमान आगा (5) समेत पाकिस्तान के पांच खिलाड़ी दहाई अंक में नहीं पहुंचे। इंग्लैंड के लिए लियाम डॉसन ने तीन शिकार किए। जोफ्रा आर्चर और जेमी ओवरटन ने दो-दो विकेट चटकाए। आदिल रशीद को एक सफलता मिली।
ENG vs PAK LIVE Score: इंग्लैंड का छठा विकेट हैरी ब्रूक के रूप में गिरा है। उन्होंने 51 गेंदों में 10 चौकों और चार छक्कों की मदद से 100 रन बनाए। उन्हें 17वें ओवर में अफरीदी ने बोल्ड किया। मोहम्मद नवाज ने 19वें ओवर में विल जैक्स (28) और जेमी ओवरटन (0) का शिकार किया। आर्चर ने 20वें ओवर की पहली गेंद पर चौका लगाकर इंग्लैंड को जीत दिलाई।
ENG vs PAK LIVE Score: इंग्लैंड की आधी टीम पवेलियन लौट गई है। तारिक ने 12वें ओवर में सैम करन का शिकार किया। उन्होंने 15 गेंदों में 16 रन बनाए। उन्होंने ब्रूक के साथ पांचवे विकेट के लिए 45 रनों की पार्टनरशिप की। ब्रूक 73 और विल जैक्स 1 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
ENG vs PAK LIVE Score: कप्तान हैरी ब्रूक (57)* ने इंग्लैंड के लड़खड़ाने के बावजूद अर्धशतक ठोका है। उन्होंने 28 गेंदों में पचासा पूरा किया। ब्रूक ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सातवां अर्धशतक जमाया है। 10 ओवर में इंग्लैंड ने चार विकेट के नुकसान पर 82 रन बटोरे हैं। इंग्लैंड को अतिंद 60 गेंदों में 83 रनों की जरूरत है।
ENG vs PAK LIVE Score: इंग्लैंड का चौथा विकेट टॉम बैंटन के रूप में गिरा है। उन्होंने 6 गेंदों में दो रन बनाए। बैंटन को मिस्ट्री स्पिनर उस्मान तारिक ने आठवें ओवर की पहली गेंद पर आउट किया। कप्तान हैरी ब्रूक (47)* का साथ देने के लिए सैम करन आए हैं।
ENG vs PAK LIVE Score: इंग्लैंड ने लक्ष्य का पीछा करते हुए खराब आगाज किया है। शाहीन अफरीदी ने पहले ओवर की पहली गेंद पर इंग्लैंड को झटका दिया। उन्होंने फिल सॉल्ट को विकेटकीपर उस्मान खान को कैच कराया। अफरीदी ने तीसरे ओवर में बटलर को विकेट के पीछे कैच कराया। अनुभवी बल्लेबाज बटलर तीन गेंदों में दो रन ही बना सके। अफरीदी ने पांचवे ओवर में तीसरा शिकार किया। जेकेब बेथेल ने हवाई फायर के चक्कर में फरहान को कैच थमाया। उन्होंने 10 गेंदों में 8 रन बटोरे।
ENG vs PAK LIVE Score: पाकिस्तान ने इंग्लैंड के सामने 1605 रनों का टारगेट रखा है। शादाब खान ने 23 रन बनाए। सलमान मिर्जा 2 रन बनाकर नाबाद लौटे। पाकिस्तान ने सैम करन द्वारा डाले गए 20वें ओवर में 10 रन जुटाए। शादाब आखिरी गेंद पर रनआउट हुए।
ENG vs PAK LIVE Score: डॉसन ने 18वें ओवर में पाकिस्तान को डबल झटका दिया। उन्होंने चौथी गेंद पर उस्मान खान (8) और पांचवी पर मोहम्मद नवाज (0) का शिकार किया। आर्चर ने 19वें ओवर में शाहीन अफरीदी (2) को अपने जाल में फंसाया।
ENG vs PAK LIVE Score: पाकिस्तान का चौथा विकेट साहिबजादा फरहान के तौर पर गिरा है। उन्होंने 44 गेंदो में 63 रनों की पारी खेली। उनके बल्ले से सात चौके और दो छक्के निकले। फरहान को ओवरटन ने 16वें ओवर में एलबीडब्ल्यू आउट किया। उन्होंने रिव्यू लिया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। फरहान ने फखर के साथ 49 रनों की पार्टनरशिप की। फखर को 17वें ओवर में आदिल रशीद ने लियाम डॉसन के हाथों लपकवाया। उन्होंने 16 गेंदों में 25 रन बटोरे, जिसमें दो छक्के और इतने ही चौके हैं।
ENG vs PAK LIVE Score: साहिबजादा फरहान ने 37 गेंदों में अर्धशतक जड़ा है। यह उनका टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में दसवां अर्धशतक है। पाकिस्तान ने 14वें ओवर में जाकर 100 रनों का आंकड़ा पार किया। विल जैक्स द्वारा डाले गए इस ओवर में फरहान ने दो छक्के जमाए। फखर 17 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
ENG vs PAK LIVE Score: पाकिस्तान का तीसरा विकेट बाबर आजम के रूप में गिरा है। उन्होंने 24 गेंदों में दो चौकों की मदद से 25 रनों की पारी खेली। उन्हें ओवरटन ने 11वें ओवर में बोल्ड किया। बाबर ने फरहान के साथ 46 रनों की साझेदारी की। फरहान 34 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं। उनका साथ देने के लिए पखर जमां आए हैं।
ENG vs PAK LIVE Score: पाकिस्तान को पहला झटका तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने दिया है। उन्होंने तीसरे ओवर में सईम अयूब को जैकब बेथेल के हाथों लपकवाया। अयूब फिर फ्लॉप रहे। उन्होंने सात गेंदों में एक चौके के जरिए सात रन बटोरे। अयूब टूर्नामेंट में एक बार भी 25 का आंकड़ा पार नहीं सके हैं। वहीं, स्पिनर लियाम डॉसन ने चौथे ओवर में कप्तान सलमान आगा का शिकार किया। उन्होंने आगा को ओवरटन को कैच कराया। पाकिस्तानी कप्तान ने 6 गेंदों पांच रन बटोरे। पाकिस्तान का पावरप्ले में स्कोर 46/2 रहा। फरहान 23 और बाबर आजम 10 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
ENG vs PAK LIVE Score: पाकिस्तान की पारी शुरू हो गई है। साहिबजादा फरहान और सईम अयूब बल्लेबाजी करने उतरे हैं। इंग्लैंड की ओर से जोफ्रा आर्चर ने बॉलिंग अटैक की कमान संभाली। उन्होंने पहले ओवर में पांच रन दिए। अयूब ने चौका मारा जबकि फरहान ने सिंगल निकाला।
ENG vs PAK LIVE Score: इंग्लैंड की प्लेइंग XI- फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जेमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद।
पाकिस्तान की प्लेइंग XI- साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, फखर जमां, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, सलमान मिर्जा, उस्मान तारिक।
ENG vs PAK LIVE Score: पाल्लेकल में धीमे गेंदबाजों की मददगार पिच पर इंग्लैंड और पाकिस्तान की टीमें जब आमने-सामने होंगी तो फोकस स्पिन गेंदबाजों पर रहेगा । इंग्लैंड और पाकिस्तान के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों आपस में 31 टी20 मैच खेले हैं। इंग्लैंड ने इस दौरान 21 बार जीत दर्ज की जबकि पाकिस्तान ने 9 मैचों में बाजी मारी। एक मुकाबला बेनतीजा रहा। इंग्लैंड टूर्नामेंट में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर सका था लेकिन दो बार की चैंपियन टीम श्रीलंका को रौंदकर जीत की राह पर लौटी। श्रीलंका के खिलाफ कम स्कोर का बचाव करते हुए इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने हालात के अनुरूप खेला। उसके स्पिनरों ने अपने काम को बखूबी अंजाम दिया जबकि तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर भी उपयोगी रहे। सलामी बल्लेबाज फिल सॉल्ट उम्दा पारी खेलकर फॉर्म में लौट चुके हैं। हालांकि, जोस बटलर का फॉर्म चिंता का सबब बना हुआ है।
ENG vs PAK LIVE Score: दूसरी ओर, पाकिस्तान के पास उस्मान तारिक, सईम अयूब, अबरार अहमद, शादाब खान और मोहम्मद नवाज जैसे अच्छे स्पिनर हैं लेकिन बल्लेबाजी चिंता का सबब है। पाकिस्तानी बल्लेबाज अच्छे स्पिनरों के खिलाफ वे टिक नहीं पा रहे। इंग्लैंड के ऑलराउंडर लियाम डॉसन ने पाकिस्तान मैच से पहले कहा कि टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप चरण में मिले-जुले प्रदर्शन के बावजूद उनकी टीम बहुत अच्छी स्थिति में है। डॉसन ने कहा, ”श्रीलंका के खिलाफ गेंदबाजी में हमने जिस तरह का अच्छा प्रदर्शन किया उससे पता चलता है की टीम बहुत अच्छी स्थिति में है। हम अलग-अलग तरह के स्पिनर हैं। विल जैक्स को बहुत ज्यादा ओवर स्पिन और उछाल मिलती है। आदिल राशिद के पास अपनी अलग तरह की विविधताएं हैं। मुझे इन दोनों की तरह उछाल नहीं मिलती।”
इंग्लैंड का स्क्वॉड: हैरी ब्रूक (कप्तान), टॉम बेंटोन, जोस बटलर, बेन डकेट, फिल साल्ट, जैकब बेथेल, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, जोश टंग, ल्यूक वुड, सैम कुरेन, लियाम डॉसन, विल जैक्स, जैमी ओवरटन, रेहान अहमद।
पाकिस्तान का स्क्वॉड: सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमां, ख्वाजा नफे, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, उस्मान खान, उस्मान तारिक, मोहम्मद सलमान मिर्जा, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, शाहीन अफरीदी।
मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार
परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।
अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।
विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play