England Vs Pakistan Live Streaming: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण का पांचवां मुकाबला इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। ये मुकाबला पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 24 फरवरी को खेला जाएगा। इंग्लैंड इस मैच को जीतकर सेमीफाइनल में जगह मजबूत करना चाहेगी। हैरी ब्रूक की कप्तानी वाली टीम ने अपने पहले सुपर-8 मैच में श्रीलंका को मात दी है। वहीं पाकिस्तान का सुपर 8 का पहला मुकाबला कोलंबो में न्यूजीलैंड के खिलाफ था, लेकिन बारिश की वजह से रद्द हो गया था। मैच रद्द होने की वजह से पाकिस्तान और न्यूजीलैंड को एक-एक अंक मिला।
इंग्लैंड और पाकिस्तान दोनों टीमें इस मुकाबले को जीतने की पूरी कोशिश करेंगी। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला शाम 7 बजे से शुरू होगा। आइए जानते हैं कहां पर देखें मैच का लाइव एक्शन
दोनों टीमों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात की जाए तो इंग्लैंड की टीम काफी आगे है। पाकिस्तान और इंग्लैड के बीच हुए 31 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में से पाकिस्तान सिर्फ 9 ही जीत पाया है, जबकि 20 मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा है।
कहां खेला जाएगा मुकाबला
इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच मुकाबला मंगलवार, 24 फरवरी को पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस आधा घंटा पहले यानी 6:30 बजे किया जाएगा।
कब और कहां पर देखें इंग्लैंड और पाकिस्तान का मैच
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। वहीं, जो दर्शक मोबाइल या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर मैच देखना चाहते हैं, वे इसकी लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार पर देख सकेंगे।
इंग्लैंड और पाकिस्तान की पूरी टीम
इंग्लैंड की पूरी टीम: हैरी ब्रूक (कप्तान), फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेट कीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, बेन डकेट, ल्यूक वुड, जोश टंग, रेहान अहमद।
पाकिस्तान की पूरी टीम: सलमान आगा (कप्तान), साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, बाबर आजम, फखर जमान, उस्मान खान (विकेट कीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, सलमान मिर्जा, उस्मान तारिक, शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद, नसीम शाह, ख्वाजा नफे।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।