0
By clicking the button, I accept the Terms of Use of the service and its Privacy Policy, as well as consent to the processing of personal data.
Don’t have an account? Signup
Powered by :
Entertainment News Live Updates: न्यूज नेशन के इस लाइव ब्लॉग में हम आपको मनोरंजन से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स देते रहेंगे. यहां आपको बॉलीवुड, टीवी से लेकर सेलेब्स की लाइफ से जुड़ी हर छोटी से बड़ी चटपटी खबरें मिलेंगी.
Follow Us
Highlights Photograph: (News Nation)
Entertainment News Live Updates: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ (Dhurandhar 2) रिलीज हुए 22 दिन हो गए हैं और फिल्म की कमाई अभी भी जारी है. वहीं, मृणाल ठाकुर की फिल्म डकैत (Dacoit) आज रिलीज हो गई है और फिल्म को अच्छा खासा रिस्पॉन्स मिल रहा रहा है. दूसरी ओर इस समय बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स जामनगर में अनंत अंबानी के बर्थडे सेलिब्रेशन में पहुंचे हुए हैं. साउथ की बात करे तो विजय थलापति की फिल्म जन नायकन को लेकर अपडेट आया है. मनोरंजन से जुड़ी छोटी से बड़ी चटपटी खबरों के लिए न्यूज नेशन के लाइव ब्लॉग पर बने रहे.
Entertainment News Live Updates: बॉलीवुड एक्टर दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी जल्द ओटीटी डेब्यू करने वाली हैं. जानकारी के अनुसार, खुबबू रियलिटी शो ‘ट्राइबवर्स’ में नजर आएंगी. जिसमें उनके साथ यूट्यूबर अभिषेक मल्हान यानी फुकरा इंसान भी है. दोनों के शो का प्रोमो सामने आ चुका है. अभिषेक और खुशबू का शो नॉर्थ ईस्ट के शहर नागालैंड में सेटअप किया गया है.
Entertainment News Live Updates: बादशाह के गाने ‘टटीरी’ पर काफी विवाद हुआ था, जिसके बाद सिंगर ने माफी भी मांगी थी और ये गाना सभी प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया था. अब बादशाह ने ‘टटीरी’ गाने का नया वर्जन अनाउंस किया है. बादशाह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर ‘टटीरी’ गाने के नए वर्जन का ऐलान किया. सिंगर ने बताया कि ‘टटीरी फिर से’ 14 अप्रैल 2026 को रिलीज होगा.
Entertainment News Live Updates: अनंत अंबानी के जन्मदिन के सेलिब्रेशन में रणवीर सिंह भी पहुंचे हैं. उनके अलावा इस दौरान जान्हवी कपूर भी साथ में नजर आई.
A post shared by FILMYGYAN VIDEOS (@filmygyanvideos)
‘भूत बंगला’ के प्रमोशन की शुरूआत हो गई है. इसके लिए अक्षय कुमार से लेकर वामिका गब्बी तक स्टार्स ने दिल्ली में प्रमोशन शुरू कर दिया है और पूरा शहर इसके खुमार में डूबा नजर आ रहा है.
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर हाल ही में दूसरी बार मां बनी हैं. इस फेज को वो बखूबी एंजॉय करती हुई नजर आ रही हैं. उन्होंने अब एक पोस्ट शेयर कर दिखाया है कि दोबारा मां बनने के बाद उनके डार्क सर्कल्स आ गए हैं.
Entertainment News Live Updates: बॉलीवुड एक्ट्रेस लीजा रे ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया है. उन्होंने लेबनान और बीरुत में हुए हवाई हमलों पर अपनी चिंता और दुख जताया. लीजा ने बताया कि लेबनान उनके लिए सिर्फ कोई देश नहीं है, बल्कि उनके पति का ‘दूसरा घर’ बन चुका है. उन्होंने बीरुत में बिताए अपने खास पलों की तस्वीरें और वीडियो भी शेयर किए.
मिड-डे की रिपोर्ट की मानें तो विक्की कौशल की माइथोलॉजिकल फिल्म ‘महावतार’ से दीपिका पादुकोण को रिप्लेस
कर दिया है. वहीं, अब इसके लिए श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) का नाम सामने आ रहा है. हालांकि अभी तक किसी का भी कंफर्म नहीं किया गया है.
A post shared by Maddock Films (@maddockfilms)
रणदीप हुड्डा ने बेटी के जन्म के एक महीने बाद नन्ही परी का नाम रिवील किया है. इतना ही नहीं, उन्होंने चेहरा भी दिखाया है.
A post shared by Randeep Hooda (@randeephooda)
Entertainment News Live Updates: मोनालिसा को NCST ने नाबालिग बताया है. ऐसे में इस रिपोर्ट के सामने आते ही डायरेक्टर सनोज मिश्रा का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा- सत्य की जीत.
A post shared by Sanoj Mishra (@sanojmishra)
सलमान खान फिल्म्स म्यूजिक ने अपनी फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ का नया गाना ‘मेरा जी नहीं भरा’ रिलीज कर दिया है. ये गाना ज़ैन शॉ और अभिश्री सेन पर फिल्माया गया है.
A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)
थलापति विजय (Thalapathy Vijay) की आखिरी फिल्म जना नायकन कानूनी पचड़े से बाहर नहीं आ पाई है. अभी तक ‘जन नायगन’ की नई रिलीज डेट फाइनल भी नहीं हुई थी कि उससे पहले ही मेकर्स को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है. दरअसल, रिलीज से पहले ही इस फिल्म की कुछ क्लिप्स सोशल मीडिया पर लीक हो गई हैं.
A post shared by KVN Productions (@kvn.productions)
Entertainment News Live Updates: अर्जुन कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है. सोशल मीडिया पर एक्टर का ये पोस्ट काफी वायरल हो रहा है. अर्जुन कपूर ने पोस्ट में लिखा, ‘अंत को स्वीकार करो. भले ही इसका अंत वैसा न हुआ हो जैसा तुम चाहते थे.’/filters:format(webp)/newsnation/media/media_files/2026/04/10/arjun-kapoor-2026-04-10-11-14-47.jpg)
शाहिद कपूर की ‘ओ’ रोमियो’ सिनेमाघरों के बाद आज ओटीटी पर रिलीज हो गई है. इस फिल्म को प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है.
A post shared by prime video IN (@primevideoin)
फिल्म डकैत देखने के बाद नानी ने अपने एक्स अकाउंट पर एक शानदार और प्यारा रिव्यू शेयर किया. उन्होंने दर्शकों से अपील की कि वो इस फिल्म को थिएटर में जाकर जरूर देखें और इस सिनेमाई अनुभव को मिस न करें.
True BLOCKBUSTER with all heart.#DACOIT WHAT A FILM!
Just don’t miss this theatrical experience. @AdiviSesh was fantastic and it is his best till date. Sesh to you and Abburi Ravi gaaru and everyone in the writing and screenplay department. 👏🏼@mrunal0801 how beautifully you…
धुरंधर के बाद सारा अर्जुन के हाथ संजय लीला भंसाली का बड़ा प्रोजेक्ट लगा है. खबर है कि एक्ट्रेस संजय लीला भंसाली द्वारा निर्मित एक बायोपिक में नजर आएंगी, जिसमें वो मधुबाला का किरदार निभाएंगी. फिलहाल यह फिल्म अपने प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है. वहीं, शूटिंग इसी साल (2026) शुरू हो जाएगी.
A post shared by Sara Arjun (@saraarjunn)
सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें रणवीर अपने दोस्तों अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट से बातचीत कर रहे थे. तभी शाहरुख खान उनके पास आए और उनके कंधे पर हाथ रखते हुए प्यार से गाल पकड़ते हैं. शाहरुख ने रणवीर को उनकी फिल्म ‘धुरंधर 2’ की सफलता के लिए बधाई दी और रणवीर मुस्कुराते हुए थैंक्यू कहते हैं.
just see how Shah Rukh Khan is patting Ranveer Singh and touching his cheeks, probably congratulating him for Dhurandhar 2 success. And even SRK’s manager Pooja Dadlani is showing love to Ranveer. ❤️ pic.twitter.com/qKiZVsxC0e
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, धुरंध 2 ने रिलीज के 22वें दिन (Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 22) 7.15 करोड़ रुपये कमाए. जिसके बाद तीसरे हफ्ते में इसकी 110.60 कमाई हुई. वहीं, भारत में इसका कुल नेट कलेक्शन अब 1048.42 करोड़ रुपये हो गया है.
A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)
एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर और आदिवी शेष की फिल्म ‘डकैत: एक प्रेम कथा’ 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली है. फिल्म की रिलीज से एक दिन पहले इसकी स्क्रीनिंग रखी गई, जिसमें बी-टाउन के तमाम सितारों ने शिरकत की. अब सोशल मीडिया पर इस दौरान के कई वीडियोज वायरल हो रहे हैं.
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)
सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम पर अनंत अंबानी के साथ क्यूट फोटोज शेयर की हैं. इन फोटोज में सलमान खान अनंत को प्यार से गले लगाते नजर आ रहे हैं. सलमान खान ने कैप्शन में लिखा, ‘सबसे निस्वार्थ, दयालु इंसान और कई लोगों के लिए प्रेरणास्रोत, मेरे छोटे भाई अनंत को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं.’
A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)
डीप क्लींजिंग देने का काम कर सकते हैं ये Men Face Wash
Wedding फंक्शन पर अमेजिंग Makeup Look क्रिएट करना चाहती हैं? तो फॉलो करें इन टिप्स को
Subscribe to our Newsletter!
इस लेख को साझा करें
यदि आपको यह लेख पसंद आया है, तो इसे अपने दोस्तों के साथ साझा करें।
वे आपको बाद में धन्यवाद देंगे