Entertainment News: Javed Akhtar को मिलेगा शिक्षा अनुसंधान साहित्य सम्मान, गीतकार को मिली बड़ी उपलब्धि – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Entertainment News LIVE Update in Hindi: शहनाज गिल की अपनी फिल्म ‘इक कुड़ी’ की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. इसे बीते दिन यानी रि 31 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया. इसी के साथ ही दर्शकों ने उनकी इस फिल्म को काफी पसंद किया. इसी बीच अब खबर सामने आ रही है कि शहनाज गिल की ये फिल्म इस साल की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली पंजाबी फिल्म बन चुकी है.
सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में आए दिन ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं. इसी बीच मेकर्स ने नया प्रोमो जारी किया जिसमें वीकेंड का वार की झलक देखने को मिली. प्रोमो में सलमान खान तान्या मित्तल और कुनिका सदानंद की क्लास लगाते नजर आ रहे हैं. बीते कुछ एपिसोड्स में तान्या ने अशनूर कौर के वजन पर टिप्पणी कर उनका मजाक बनाया था. अब सलमान खान ने ये मुद्दा उठाया और तान्या मित्तल की जमकर क्लास लगाई. इसके साथ ही ‘विश्व सुंदरी’ ऐश्वर्या राय बच्चन आज अपना 52वां जन्मदिन मना रही हैं. 1994 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वालीं ऐश्वर्या राय बच्चन ने इंडस्ट्री में कई सुपरहिट फिल्में देकर अपना नाम बनाया है.
यह भी पढ़ें: Baahubali The Epic या The Taj Story… बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन किसने जमाई धाक?
वहीं दूसरी ओर ‘बाहुबली द एपिक’ फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार पहले दिन फिल्म ने 9.25 करोड़ की कमाई कर सबको चौंका दिया. इसके साथ ही ऑडियंस को भी ये फिल्म काफी पसंद आई. इसके साथ ही परेश रावल की ‘द ताज स्टोरी’ भी ‘बाहुबली द एपिक’ के साथ ही थिएटर्स में रिलीज हुई और मूवी ने सिनेमाघरों में 1.04 करोड़ की कमाई की. ऐसी ही लेटेस्ट अपडेट्स जानने के लिए News24 के लाइव में हमारे साथ बने रहिए.
Thamma, Ek Deewane Ki Deewaniyat: हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ है और आयुष्मान खुराना-रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘थामा’ की लेटेस्ट कमाई के आंकड़े आ गए हैं. पढ़ें पूरी खबर…

गीतकार जावेद अख्तर को एक बड़ा सम्मान मिलने वाला है. उन्हें साल 2025 का शिक्षा अनुसंधान साहित्य सम्मान दिया जाएगा.
Ajay Devgan, Tabu Film: आज हम आपको एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिसका सस्पेंस देख किसी का भी सिर चकरा जाएगा. खास बात ये है कि ये अजय देवगन और तब्बू की फिल्म है. पढ़ें पूरी खबर…
शहनाज गिल इन दिनों अपनी फिल्म ‘इक कुडी’ को लेकर चर्चा में है. इस बीच शहनाज ने अपने दादा-दादी के साथ फोटो शेयर की है, जिसमें तीनों ही बेहद प्यार लग रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/DQgxtGMDLLn/
Salman Khan Mother Salma Look: बॉलीवुड के मोस्ट पॉपुलर एक्टर सलमान खान की मां सलमा इस वक्त सुर्खियों में छाई हुई हैं. सलमा का लुक इस वक्त चर्चा में है. पढ़ें पूरी खबर…

Aishwarya Rai: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेसेस में से एक ऐश्वर्या राय बच्चन आज 1 नवंबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही है. सोशल मीडिया से लेकर गॉसिप टाउन तक बच्चन बहू की चर्चा हो रही है. पढ़ें पूरी खबर…
Manoj Bajpayee Film Hit Song: बॉलीवुड की वो फिल्म जो बॉक्स ऑफिस पर निकली फ्लॉप लेकिन फिल्म का गाना हुआ हिट. फिल्म के इस गाने को लोगों का बेहद शानदार रिस्पॉन्स मिला था. पढ़ें पूरी खबर…

Bigg Boss 19: टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 19 दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है. शो के इस वीक के टॉप पांच कंटेस्टेंट्स कौन हैं? इस हफ्ते सोशल मीडिया पर किन-किनका जलवा रहा है? आइए जानते हैं… पढ़ें पूरी खबर…
भोजपुरी स्टार पवन सिंह की वाइफ ज्योति सिंह चुनावी प्रचार में बिजी हैं. ज्योति सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो लोगों से अपील करती नजर आ रही हैं.

https://www.instagram.com/p/DQgRQIZEimm/
बॉलीवुड में कई ऐसे सितारे रहे हैं, जो पहली ही फिल्म से लाइमलाइट चुराने में सफल रहे लेकिन, बाद में गुमनामी की जिंदगी जीने पर मजबूर हो गए. ऐसे में आज आपको कंगना रनौत के पहले को-एक्टर के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने आज इंडस्ट्री से दूरियां बना ली है. पढ़िए पूरी खबर.
Netflix Top Search Film: साल 2024 में एक ऐसी फिल्म रिलीज हुई थी, जो आज भी ओटीटी पर टॉप सर्च में शामिल है. अब आप सोच रहे होंगे कि ये कौन-सी फिल्म है और किस प्लेटफॉर्म पर मौजूद है, तो आइए जानते हैं इसके बारे में… पढ़ें पूरी खबर…

अनुराग कश्यप ने हाल ही में खुद को नशेड़ी कहे जाने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया है. इसके साथ ही डायरेक्टर ने ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ वाला कहे जाने पर भी चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया, जिसके बाद उनका बयान चर्चा में आ गया है. पढ़िए पूरी खबर.
शहनाज गिल की अपनी फिल्म ‘इक कुड़ी’ की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. इसे बीते दिन यानी रि 31 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया. इसी के साथ ही दर्शकों ने उनकी इस फिल्म को काफी पसंद किया. इसी बीच अब खबर सामने आ रही है कि शहनाज गिल की ये फिल्म इस साल की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली पंजाबी फिल्म बन चुकी है.

https://www.instagram.com/p/DQgwGE8CKcM/

सोनम बाजवा इन दिनों फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. इसी बीच उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जिसमें उन्हें व्हाइट कलर की ट्रांसपेरेंट ड्रेस में देखा जा सकता है. इसमें उनका सिजलिंग अवतार देखने के लिए मिल रहा है.

https://www.instagram.com/p/DQgkWW_jVzG/

Bhojpuri Actress: आज हम आपको भोजपुरी सिनेमा की एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बता रहे हैं, जो एक समय पर भोजपुरी सिनेमा पर राज किया करती थी, लेकिन अब वो इंडस्ट्री से दूर हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में… पढ़ें पूरी खबर…

दिलजीत दोसांझ ने केबीसी 17 के मंच पर अपने स्ट्रगल के बारे में बात की है. उन्होंने बताया कि उनके पिता बस में टिकट चेक करते थे और सैलरी पहले दिन आते ही खत्म हो जाती थी. चलिए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा. पढ़िए पूरी खबर.
Diljit Dosanjh: मशहूर पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ को हाल ही में धमकी मिली थी, जिसके बाद सिंगर ने अब इस पर अपना रिएक्शन दिया है. खालिस्तानी आतंकवादी समूह, सिख फॉर जस्टिस (SFJ) ने दिलजीत को धमकी दी थी. पढ़ें पूरी खबर…

टीवी के पॉपुलर कपल शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ की जोड़ी को लोग काफी पसंद करते हैं. ऐसे में अब शोएब ने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की एक फोटो शेयर की है, जिसमें दोनों को शादी के जोड़े में देख सकते हैं. इसे शेयर करने के साथ ही एक्टर ने लिखा, ‘यादों ने फिर से दिल को छू लिया…चुपके से.’

https://www.instagram.com/p/DQgmldUDYjb/

जान्हवी कपूर इन दिनों फिल्म ‘पेड्डी’ को लेकर चर्चा में हैं. इसमें उनके साथ एक्टर राम चरण लीड रोल में नजर आने वाले हैं. ऐसा पहली बार है, जब एक्ट्रेस राम चरण के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाली हैं. ऐसे में अब इससे उनका फर्स्ट लुक पोस्टर जारी कर दिया गया है, जिसमें उन्हें डैशिंग लुक में देखा जा सकता है. फिल्म अगले साल 27 मार्च, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा.

https://www.instagram.com/p/DQgnDKMiJJi/

आज आपको बॉलीवुड की उस एक्ट्रेस के बारे में बता रहे हैं, जो इन दिनों ‘बिग बॉस 19’ में धाक जमाए हुए हैं. उनकी गेम को काफी पसंद किया जाए रहा है. चलिए बताते हैं उनके बारे में.
शाहरुख खान और यश चोपड़ा की जोड़ी ने कई हिट फिल्में दी है. ऐसे में किंग खान के जन्मदिन के मौके पर आपको उस एक फोन कॉल के बारे में बता रहे हैं, जब यश ने उन्हें गुस्से में फोन किया था और मिलने के लिए बुलाया था. पढ़िए पूरी खबर.
भारती सिंह इन दिनों दूसरे बच्चे के लिए प्रेग्नेंट हैं. उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उनके प्रेग्नेंसी ग्लो को देखा जा सकता है. इसी बीच उनका हैलोवीन लुक भी चर्चा में आ गया. वह ब्लैक ड्रेस में नजर आ रही हैं.
https://www.instagram.com/p/DQf7-SYCOU-/
बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती का नया लुक सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है. इंस्टाग्राम पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें हाथ में झाड़ू लिए ब्लैक ड्रेस में देखा जा सकता है.
https://www.instagram.com/p/DQf8ZvDE_4Y/
टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ के सेट पर शहबाज काफी चर्चा में हैं. ऐसे में अब वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. शहबाज को लेकर लेटेस्ट अपडेट सामने आया है कि उन्होंने अपनी रिलेशनशिप को कन्फेस किया है और उन्होंने नाम भी रिवील किया है. उनकी गर्लफ्रेंड का नाम कशिश बताया जा रहा है. वह उन्हें काफी मिस कर रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/DQgQuWSiPr_/

‘बिग बॉस 19’ में शहनाज गिल अपनी अपकमिंग फिल्म ‘एक कुड़ी’ का प्रमोशन करने के लिए पहुंची. लेकिन शहनाज गिल बिग बॉस के घर में मौजूद अपने भाई शहबाज बदेशा से नहीं मिल सकीं. एक्ट्रेस ने बताया, ‘ये एक गेम शो है, मैं उससे ऐसे नहीं मिल सकती, वरना उसके गेम पर असर दिख सकता है.’

https://www.instagram.com/p/DQeoG0bCL0h/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_video_watch_again
अनुपम खेर ने एक्स अकाउंट पर डायरेक्टर सूरज बड़जात्या के साथ एक वीडियो शेयर किया है. इसे साझा करने के साथ ही उन्होंने बताया कि वह सूरज के साथ अपनी 549वीं फिल्म करने जा रहे हैं. इसका अभी तक टाइटल नहीं शेयर किया गया है. देखिए वीडियो…

ANNOUNCING MY 549th FILM:🕉 Delighted to share that my 549th untitled film started today with one and only SOORAJ BARJATYA! Presented him the auspicious shawl which I got from #ayodhya! Sooraj was #maheshbhatt Saab’s 5th assistant for my first film #saaransh! It has been a long,… pic.twitter.com/sk58jwEwJ1

आज आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिसे बनाने के लिए मेकर्स ने हजार करोड़ से ज्यादा खर्च किए लेकिन फिल्म फ्लॉप होने की वजह से मेकर्स को घाटे का सौदा करना पड़ा. इसे दुनिया की सबसे बड़ी फ्लॉप कहा गया. पढ़िए पूरी खबर.
हैलोवीन पार्टी से आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इसमें दीपिका लेडी सिंघम के अवतार में नजर आ रही हैं. इसके साथ ही आलिया भट्ट ने भी ब्लैक आउटफिट पहना है. दोनों के साथ ओरी भी नजर आ रहे हैं.

https://www.instagram.com/reel/DQei_bmE5E3/?utm_source=ig_embed&ig_rid=aeebfe86-d60d-42e2-8a5b-7540e3d08972
बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन ना केवल अपनी एक्टिंग बल्कि खूबसूरती से भी दर्शकों को दीवाना बना लेती हैं. आज वो भले ही स्क्रीन से दूर हैं लेकिन, एक समय था जब स्क्रीन पर उनका सिक्का चलता था. फैंस उन्हें पर्दे पर देखने के लिए आज भी एक्साइटेड रहते हैं. पढ़िए पूरी खबर.
जय भानुशाली संग तलाक की अफवाहों के बीच माही विज ने चुप्पी तोड़ी है. एक्ट्रेस ने कहा कि किसी बात पर तब तक विश्वास ना करें जब तक मैं खुद से कंफर्म ना कर दूं. इसके साथ ही माही विज ने जय भानुशाली को अपनी फैमिली बताया.

https://www.instagram.com/p/CiRroSGhsnv/
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News