Entertainment News LIVE: 'कोई जुर्माना नहीं लगा…', वरुण धवन के मुंबई मेट्रो के वायरल वीडियो पर टीम ने दी सफाई – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Entertainment News Live Update in Hindi: ‘बॉर्डर 2’ के रिलीज के बाद वरुण धवन को मुंबई मेट्रो में स्पॉट किया गया था. मेट्रो में आम लोगों के साथ सफर करते हुए वरुण धवन का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इसी बीच एक्टर ने मेट्रो में पुश-अप्स भी किए, जिसके बाद खबरें सामने आई कि एक्टर पर फाइन लग गया है. साथ ही अधिकारियों ने भी वरुण धवन की वीडियो पर आपत्ति जताते हुए पोस्ट किया था. वहीं अब वरुण धवन की टीम ने एक ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी कर क्लीयर किया है कि वरुण धवन पर कोई जुर्माना नहीं लगा है. साथ ही टीम ने कहा कि अधिकारियों ने भी अपने पोस्ट को डिलीट कर दिया है. वरुण धवन अपनी फिल्म ‘बॉर्डर 2’ के प्रमोशन के लिए काफी मेहनत करते दिखाई दे रहे हैं.
श्रुति हासन आज अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं. फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार कमल हासन की बड़ी बेटी श्रुति हासन उन एक्टर्स की लिस्ट में शामिल हैं, जो हिंदी, तमिल और तेलुगु फिल्मों में काम कर ऑडियंस के दिलों में अपनी पहचान बना चुकी हैं. इसके साथ ही श्रुति काफी अच्छी सिंगर भी हैं. बता दें हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में श्रुति ने अपने करियर की शुरुआत साल 2009 में आई फिल्म ‘लक’ से की थी.
यह भी पढ़ें: Box Office Collection: 300 करोड़ से कितनी दूर Border 2? पहले मंगलवार कमाई में आई भारी गिरावट
Border 2 ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाकर रखा हुआ है. फिल्म ने 5वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 19.50 करोड़ की कमाई की. वहीं दूसरी ओर वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात की जाए तो ‘बॉर्डर 2’ ने दुनियाभर में 270.7 करोड़ की कमाई कर ली है. 300 करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए फिल्म बस 29.3 करोड़ ही पीछे है. अपकमिंग दिनों में ये आंकड़ा भी पार हो सकता है और सनी देओल की ये फिल्म इस साल की पहली 300 करोड़ी फिल्म बन सकती है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए…
Entertainment News Live Update in Hindi: ‘बॉर्डर 2’ के रिलीज के बाद वरुण धवन को मुंबई मेट्रो में स्पॉट किया गया था. मेट्रो में आम लोगों के साथ सफर करते हुए वरुण धवन का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इसी बीच एक्टर ने मेट्रो में पुश-अप्स भी किए, जिसके बाद खबरें सामने आई कि एक्टर पर फाइन लग गया है. साथ ही अधिकारियों ने भी वरुण धवन की वीडियो पर आपत्ति जताते हुए पोस्ट किया था. वहीं अब वरुण धवन की टीम ने एक ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी कर क्लीयर किया है कि वरुण धवन पर कोई जुर्माना नहीं लगा है. साथ ही टीम ने कहा कि अधिकारियों ने भी अपने पोस्ट को डिलीट कर दिया है. वरुण धवन अपनी फिल्म ‘बॉर्डर 2’ के प्रमोशन के लिए काफी मेहनत करते दिखाई दे रहे हैं.
श्रुति हासन आज अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं. फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार कमल हासन की बड़ी बेटी श्रुति हासन उन एक्टर्स की लिस्ट में शामिल हैं, जो हिंदी, तमिल और तेलुगु फिल्मों में काम कर ऑडियंस के दिलों में अपनी पहचान बना चुकी हैं. इसके साथ ही श्रुति काफी अच्छी सिंगर भी हैं. बता दें हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में श्रुति ने अपने करियर की शुरुआत साल 2009 में आई फिल्म ‘लक’ से की थी.
यह भी पढ़ें: Box Office Collection: 300 करोड़ से कितनी दूर Border 2? पहले मंगलवार कमाई में आई भारी गिरावट
Border 2 ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाकर रखा हुआ है. फिल्म ने 5वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 19.50 करोड़ की कमाई की. वहीं दूसरी ओर वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात की जाए तो ‘बॉर्डर 2’ ने दुनियाभर में 270.7 करोड़ की कमाई कर ली है. 300 करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए फिल्म बस 29.3 करोड़ ही पीछे है. अपकमिंग दिनों में ये आंकड़ा भी पार हो सकता है और सनी देओल की ये फिल्म इस साल की पहली 300 करोड़ी फिल्म बन सकती है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए…
‘बॉर्डर 2’ के रिलीज के बाद वरुण धवन को मुंबई मेट्रो में स्पॉट किया गया था. मेट्रो में आम लोगों के साथ सफर करते हुए वरुण धवन का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इसी बीच एक्टर ने मेट्रो में पुश-अप्स भी किए, जिसके बाद खबरें सामने आई कि एक्टर पर फाइन लग गया है. साथ ही अधिकारियों ने भी वरुण धवन की वीडियो पर आपत्ति जताते हुए पोस्ट किया था. वहीं अब वरुण धवन की टीम ने एक ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी कर क्लीयर किया है कि वरुण धवन पर कोई जुर्माना नहीं लगा है.

बॉलीवुड के मशहुर सिंगर अरिजीत सिंह ने आज यानी 27 जनवरी को एक इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर किया और अपने फैंस को यह जानकारी दी है कि वो अब प्लेबैक सिंगिंग नहीं करेंगे. जैसे ही यह पोस्ट उन्होने शेयर किया तो उनके फैंस काफी हैरान हुए है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनकी वाइफ का क्या नाम है. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर…
आज हम आपको बॉलीवुड की उस पॉपुलर विलेन के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ में बहुत दर्द झेला. आइए जानते हैं कि आखिर ये कौन थीं? देखें वीडियो

बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ औंधे मुंह गिर गई है. फिल्म का पांचवें दिन का कलेक्शन बेहद खराब रहा है, जिसने मेकर्स की चिंता बढ़ा दी है. आइए जानते हैं कि फिल्म का कलेक्शन क्या है? पढ़ें पूरी खबर…

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है. दरअसल अनन्या पांडे का हाथ फ्रैक्चर हो गया है. जिसकी जानकारी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर करके दिया है. अनन्या ने स्टोरी शेयर करते हुए लिखा ‘2026 में नजर लग गई’
https://www.instagram.com/p/DUBH0DpknGh/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==
बॉलीवुड एक्‍ट्रेस और म‍िसेज इंडिया का ख‍िताब जीत चुकी अद‍ित‍ि गोव‍ित्र‍िकर ने एक ऐसा खुलासा किया, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है. अदिती के साथ बचपन में मिसबिहेव हुआ था. इसका खुलासा उन्होंने खुद किया है. पढ़ें पूरी खबर…

‘द 50’ रियलिटी शो 1 फरवरी से जियोहॉस्टार और कलर्स टीवी पर दस्तक देने वाला है. इस रियलिटी शो में 10 या 20 नहीं कंटेस्टेंट नहीं. बल्कि 50 सेलेब्स नजर आने वाले हैं, जिनके नाम भी सामने आ चुके हैं. लेकिन आज हम आपको इस स्टोरी में 24 फीमेल सेलेब्स के बारे में बताएंगे, जो ‘द 50’ रियलिटी शो में नजर आने वाली हैं. आइए जानते हैं कि ये सेलेब्स क्या करती हैं और उनकी फैन फॉलोइंग कितनी है. पढ़िए पूरी खबर…
बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की कई फिल्मों के सीक्वल आने वाले हैं, जिसका हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. आइए जानते हैं कि ‘बॉर्डर 2’ के बाद सनी की कौन-कौन-सी फिल्में आने वाली हैं? पढ़ें पूरी खबर…

हर साल थिएटर्स में बहुत सारी फिल्में रिलीज होती हैं, लेकिन कुछ ही फिल्में टिकट खिड़की पर अपना कमाल दिखा पाती हैं. इस बीच हम आपको इस हफ्ते थिएटर में रिलीज होने वाली फिल्मों के बारे में बता रहे हैं. आइए जानते हैं कि इस वीक कौन-कौन-सी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने वाली हैं? पढ़ें पूरी खबर…

आज आपको साउथ की ऐसा फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिसे फ्लॉप होने से 4 बड़े सुपरस्टार्स तक नहीं बचाए पाए थे. ये 2025 की महाफ्लॉप बनकर सामने आई थी. इसका बजट 200 करोड़ था. चलिए बताते हैं इसके बारे में.
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ को लेकर चर्चा में हैं. शो में खिलाड़ी कुमार के अलावा करिश्मा कपूर भी नजर आने वाली हैं. इस बीच अक्षय ने करिश्मा को लेकर एक बयान दिया है. पढ़ें पूरी खबर…
अजय देवगन स्टारर ‘धमाल 4’ एक बार फिर से पोस्टपोन हो गई है. इसकी रिलीज को तीसरी बार पोस्टपोन किया गया है. पहले ये ईद के मौके पर आने वाली थी लेकिन उसे बढ़ाकर 12 जून किया गया था. मगर अब ये नई तारीख पर थिएटर्स में दस्तक देगी. मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की और इसके साथ बताया कि इस फिल्म को अब 3 जुलाई को रिलीज किया जाएगा.

https://www.instagram.com/p/DUAIi5HDOHh/

जनवरी 2026 के आखिरी हफ्ते में फिल्मों और शोज का बड़ा धमाका होने वाला है, जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था. चलिए बताते हैं इस वीक आप घर बैठे किन फिल्मों और शोज को देख सकते हैं. पढ़िए पूरी खबर.
कुछ बॉलीवुड एक्ट्रेस बेहद टैलेंटड हैं. इनमें से ये साउथ इंडियन एक्ट्रेस की कोई टक्कर नहीं ले सकता. इस साउथ इंडियन एक्ट्रेस ने 6 साल की उम्र में अपने पिता की फिल्म में गाना गाया और इनको 6 से ज्यादा भाषाओं का ज्ञान है. पढ़िए पूरी खबर…
अपकमिंग शो ‘द 50’ को लेकर हर कोई बेहद एक्साइटेड है. इस शो के ऑनएयर होने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है. हर कोई शो के शुरू होने का इंतजार कर रहा है. इस बीच अब हम आपको शो के कंटेस्टेंट हामिद बरकजी के बारे में बता रहे हैं. आइए जानते हैं… पढ़ें पूरी खबर…
टीवी रियलिटी शो ‘द 50’ इन दिनों काफी चर्चा में हैं. शो में 50 सेलेब्स हिस्सा लेने वाले हैं. ऐसे में आज आपको शो के 8 सेलेब्स के बारे में बता रहे हैं, जो पहले किसी ना किसी रियलिटी शोज को जीत चुके हैं. चलिए बताते हैं.
सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ पहले मंडे टेस्ट में पास हो गई है. ये केवल पास ही नहीं हुई बल्कि फिल्म ने ‘पुष्पा 2’ का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है. सोमवार को 59 करोड़ का बिजनेस किया है. जबकि ‘पुष्पा 2’ ने 48 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं, सलमान खान की ‘टाइगर 3’ ने 58 करोड़ का बिजनेस किया था. अब इसे ‘बॉर्डर 2’ ने पास कर दिया है.
टीवी के पॉपुलर शो ‘अनुपमा’ में राही का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस अद्रीजा रॉय ने अपने लॉन्ग-टाइम बॉयफ्रेंड विगुनेस अय्यर के साथ सगाई कर ली है. अद्रीजा और विगुनेस की सगाई की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. देखें फोटोज

Divya Agrawal जल्द ही The 50 शो में नजर आने वाली हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये कितनी पढ़ी-लिखी हैं? इससे पहले भी इन्होंने देश का सबसे बड़ा रिएलिटी शो जीता था. दिव्या The 50 से पहले देश के सबसे बड़े शो Bigg Boss OTT Season 1 की विजेता रह चुकी हैं. पढ़िए पूरी खबर…
गानों की दुनिया में इस विदेशी गाने को सबसे ज्यादा बार सुना जा चुका है. Youtube पर अभी तक सबसे ज्यादा इस गाने के व्यूज हैं. बच्चे से लेकर बड़े तक, हर किसी ने इस गाने को कभी ना कभी जरूर सुना होगा. पढ़िए पूरी खबर…

आज हम आपको बिग बॉस 13 की उस एक्स कंटेस्टेंट के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने अपने सपनों को पूरा करने के लिए पढ़ाई तक छोड़ दी थी. ये एक्ट्रेस बेहद पॉपुलर हैं. आइए जानते हैं… पढ़ें पूरी खबर…

कुछ गाने सिर्फ फ्लो में आते हैं और इतिहास बन जाते हैं. ऐसा ही एक गाना, जो सिर्फ 5 मिनट में बनकर तैयार हो गया था. इस गाने के बाद स्ट्रगल करते इस सिंगर की जिंदगी बदल गई. आज लगभग हर फिल्म में इसकी आवाज का गाना जरूर होता है. पढ़िए पूरी खबर…

टीवी एक्ट्रेस अद्रिजा रॉय इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं. ऐसे में अब एक्ट्रेस ने इंगेजमेंट फोटोज को शेयर किया है. इसमें वो मंगेतर के साथ पोज देते हुए दूल्हन के लिबास में नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस ने तमिल रीति-रिवाज के साथ सगाई की है.

https://www.instagram.com/p/DUAadc7ijYK/?img_index=1

ओटीटी पर एक ऐसी फिल्म ट्रेंड कर रही है, जिसमें कमाल का थ्रिल है. अगर आप भी इस सर्दी कुछ बेहतर देखना चाहते हैं, तो ये आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकती है. आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में… पढ़ें पूरी खबर…

भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं. मामला उनकी क्रिप्टिक पोस्ट है, जिसमें उन्होंने प्रायोरिटी की बात कही है. इसे अब आरजे महवश से जोड़ा जा रहा है. पढ़िए पूरी खबर.
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुछ बच्चे जन्म से ही गोल्डन स्पून लेकर पैदा होते हैं. इनके जीवन में सभी तरह की सुख सुविधाएं मौजूद होती हैं. इनमें Alia Bhatt की बेटी राहा भी शामिल है. उस पर शुक्र (Venus) ग्रह की विशेष कृपा है. इन लोगों का पूरा जीवन ऐशो आराम में बीतता है. इनके लिए जीवन का सौंदर्स काफी मायने रखता है. पढ़िए पूरी खबर…

एक्ट्रेस मिमी चक्रवर्ती को लेकर खबर सामने आ रही है कि उनके साथ लाइव शो में बदसलूकी की गई है. इसके पहले मौनी रॉय के साथ लाइव शो के दौरान बदतमीजी का मामला सामने आया था. एक्ट्रेस ने आयोजक के खिलाफ आरोप भी लगाए हैं. पढ़िए पूरी खबर.
म्यूजिक कंपोजर ए आर रहमान इन दिनों विवादों में बने हुए हैं. उनके सांप्रदायिक भेदभाव वाले बयान की वजह से बहस छिड़ी हुई है. ऐसे में अब उनके इसी बयान पर एक्ट्रेस वहीदा रहमान ने भी प्रतिक्रिया दी है. पढ़िए पूरी खबर.
शाहिद कपूर की फिल्म O Remeo का गाना “आशिक की कॉलोनी में” रिलीज हो चुका है. टी सीरीज ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इस गाना का वीडियो शेयर किया है. इसमें दिशा पटानी और शाहिद कपूर Cowboy Look में नजर आ रहे हैं.

https://www.instagram.com/reel/DUAQ-fOgr5U/?utm_source=ig_web_copy_link

Laughter Show Season 3 खत्म हो चुका है. मशहूर टीवी एक्टर Gurmeet Singh ने इस शो के लिए इमोशनल नोट लिखा है. इसमें उन्होंने बताया कि ‘यह सिर्फ शो नहीं बल्कि एक इमोशन था. इसमें मौजूद हर एक व्यक्ति बहुत गर्मजोशी और साफ दिल का था. हर किसी के साथ इतनी अच्छी दोस्ती ने स्पेशल बॉन्ड क्रिएट किया.’ गुरमीत ने टीम कांटा को भी उनकी जीत की दिल से बधाई दी.

https://www.instagram.com/p/DT9s8-GCQB_/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

सुपर मॉडल Bella Hadid का ब्रेकअप हो गया है. बैला पिछले 2 साल से Adan Banuelos साथ रिलेशनशिप में थीं, लेकिन Entertainment Tonight First की रिपोर्ट के मुताबिक मॉडल का रिश्ता टूट चुका है. बैला फिलहाल पॉजिटिव रहते हुए खुद को बिजी रखने की पूरी कोशिश में हैं.

https://www.instagram.com/p/DUAJYXAk4dr/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

Randeep Hooda और पत्नी Lin Laishram ने गोदभराई की फोटोज शेयर की हैं. कपल बेहद खुश नजर आ रहे हैं. बता दें कि पार्टी में बेहद खास लोग ही नजर आए. रणदीप और लिन अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं. पढ़िए पूरी खबर…
मशहूर म्यूजिक बैंड DJ Snake ने अपना इंडिया टूर कैंसर कर दिया है. उन्होंने टूर कैंसर करने का कारण अपनी खराब सेहत बताई है. यह इवेंट फरवरी महीने में होने वाला था, लेकिन खराब हेल्थ के कारण अब यह टूर भारत में नहीं होगा. DJ Snake ने अपने बयान में कहा- ‘यह फैसला लेना बहुत मुश्किल था, लेकिन मजबूरी में कैंसल करना पड़ा.’ इस फैसले ने कई फैंस के दिलों को तोड़ दिया है.

https://www.instagram.com/p/DUAJxjYE_RR/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

मशहूर फिल्ममेकर Karan Johar ने बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने हफ्तेभर के लिए अपनी इस प्यारी चीज को त्याग दिया है. सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी देते हुए उन्होंने यूनिवर्स से अपनी बात पर कायम रहने के लिए प्रार्थना की है. पढ़िए पूरी खबर…

Randeep Hooda और पत्नी Lin Laishram ने बेबी शॉवर की फोटोज शेयर की हैं. तस्वीरों में कपल बेहद खुश नजर आ रहे हैं. इस खास सेरेमनी में बहुत ही चुनिंदा मेहमान शामिल हुए. कपल ने अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में पिछले साल नवंबर, 2025 में बताया था. इस खास मौके पर मशहूर Slam Poet प्रिया मलिक और उनके पति भी शामिल थीं.

https://www.instagram.com/p/DT9jV50Cf5q/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

सनाया ईरानी ने इंस्टाग्राम पर अपने पति मोहित सेहगल के साथ प्रपोजल की पुरानी तस्वीरें शेयर की हैं. एक्ट्रेस ने अपने कैप्शन में लिखा- कि 25 जनवरी को हमने एक दूसरे को चुना था और आगे भी हमेशा चुनते रहेंगे. एक्ट्रेस ने अपने रिश्ते को 10 साल होने पर यह तस्वीर साझा की है. बता दें कि सनाया ‘इस प्यार को क्या नाम दूं’ सीरियल से काफी फेमस हो गई थी.

https://www.instagram.com/p/DT-qJEngoCt/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

अभिनेत्री और पूर्व सांसद मिमी चक्रवर्ती ने बदसलूकी का आरोप लगाया है. उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि रविवार को बनगांव के नयाग्राम इलाके में सांस्क्रतिक कार्यक्रम के दौरान कुछ लोग स्टेज पर चढ़ आए और कार्यक्रम को जबरदस्ती रोकने लगे. यह उनके लिए अपमानजनक था. वहीं आयोजकों का कहना है कि मिमी चक्रवर्ती तय समय से पूरा 1 घंटा लेट थी, जिसकी वजह से सिर्फ राज 12 बजे तक ही आयोजन चालू रखने की अनुमति थी. छात्रों की बोर्ड परीक्षा को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम रोकना जरूरी था.

Karan Johar ने इंस्टाग्राम पर सूचित किया कि वे हफ्तेभर के लिए सोशल मीडिया से ब्रेक ले रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि टमुझे यूनिवर्स शक्ति दे कि मैं डूमस्क्रोलिंग ना करूं.’ अपनी स्टोरी के जरिए उन्होंने बताया कि वो हफ्तेभर के लिए कोई पोस्ट, कोई स्टोरी नहीं डालेंगे.
धुरंधर एक्ट्रेस सारा अर्जुन काफी वायरल हो रही हैं. हर कोई इनके पिता और खुद इनकी बात कर रहा है. मगर इनकी मां का कोई जिक्र नहीं. क्या आप जानते हैं कि कौन इनकी मां है और वे क्या करती हैं? पढ़िए पूरी खबर…
कॉमेडी किंग राजपाल यादव ने बड़े जोश के साथ 77वां गणतंत्र दिवस मनाया. उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया. इसमें बच्चों की कतार जा रही है, जिसको देखकर वे पूरे जोश के साथ जय हिंद का नारा लगा रहे हैं.

https://www.instagram.com/reel/DT-XfYUCDHW/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

विजय देवगौड़ा की आने वाली फिल्म Ranabaali का पहला लुक वीडियो के जरिए सामने आ गया है. इसी बीच विजय ने फिल्म में अपने लुक को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया. इसमें उनके मुंह में हल्दी लगी हुई है. साथ ही त्रिपुंड और राजाओं वाली मूंछों के साथ विजय काफी खतरनाक लुक दे रहे हैं. इस फिल्म में आपको 1854 से 1878 के बीच हुई असली ऐतिहासिक घटनाएं देखने को मिलेंगी. बता दें कि एक बार फिर से बड़े पर्दे पर सभी की फेवरेट जोड़ी विजय-रश्मिका साथ नजर आने वाले हैं.

https://www.instagram.com/p/DT-rPO7gYXo/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

करनाल के एक इवेंट पर मौनी रॉय की एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें मौनी दर्शकों में से किसी पर गुस्सा होती दिखाई दे रही हैं. इस बात पर उन्होंने आखिरकार चुप्पी तोड़ी और उस समय हुई अपनी आपबीती बताई. मौनी रॉय ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर बताया कि ‘इवेंट में 2 अंकल के व्यवहार से बहुत ज्यादा नाराज हूं. उन्होंने मेरे साथ गलत व्यवहार करने की. मैं स्टेज पर खड़ी थी, तभी वे मेरी लो एंगल से वीडियो बनाने की कोशिश कर रहे थे, जिससे मुझे हैरेसमेंट सा फील हुआ.’
पिछले दिनों AR Rehman से जुड़ा विवाह सुर्खियों में छाया हुआ है. इस बीच एक्ट्रेस वहीदा रहमान ने भी इस पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि “अपनी शांति से रहो. ये मुल्क हमारा है.” जनवरी, 2026 में बीबीसी को दिए एक इंटरव्यू में AR Rehman ने उनको काम ना मिलने पर सांप्रदायिक भेदभावना को कारण बताया था, जिसके बाद वे लगातार सुर्खियों में छाए हुए हैं.

फिल्म बॉर्डर 2 ने मंडे टेस्ट में अच्छा स्कोर किया है. अपनी कहानी और दमदार परफार्मेंस ने इस फिल्म ने लोगों का दिल जीत लिया है. अब तक इस फिल्म ने 180 करोड़ कमा लिए हैं. फिल्म में Sunny Deol, Varun Dhawan, Diljit Dosanjh और Ahaan Shetty ने देशभक्ति, इमोशन और एक्शन का खूब तड़का लगाया. पढ़िए पूरी खबर…

Border 2 ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाकर रखा हुआ है. Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म ने चौथे दिन भी ताबड़तोड़ कमाई की है. फिल्म ने कुल 180 करोड़ रुपए कमाए हैं. वहीं अपनी ओपनिंग डे पर भी फिल्म ने करीबन 30 करोड़ की कमाई की. रविवार और सोमवार को Border 2 का दर्शकों में खूब दबदबा बना रहा.
कल 77वां गणतंत्र दिवस मनाया गया. इस बीच सुपरस्टार सलमान खान ने भी अपनी नई फिल्म Battle of Galwan के गाने ‘मातृभूमि’ से जुड़ा ये खास वीडियो डाला है. इसमें सलमान खान अपने भांजे-भांजियों के साथ मातृभूमि का गाना बजाते हुए और सेलिब्रेट करते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं बीच बीच में कुछ बच्चे भी इंडियन आर्मी की वर्दी पहनकर वीडियो में नजर आ रहे हैं.

सारा अली खान और Orry के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है. इस बीच Orry का एक और कमेंट आया, जिससे उनके बीच की दूरियां और बढ़ती नजर आ रही हैं. दरअसल, इस बार Orry ने सारा अली खान के करियर पर सवाल उठाया है. एक यूजर ने सवाल किया कि “ये ब्रा आखिर किस चीज को संभाल रही है?” इस पर ओरी ने जवाब देते हुए लिखा- “सारा अली खान की हिट फिल्में.” Orry का ये जवाब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News